Teachers Day Poem In Hindi | शिक्षक दिवस पर कविता: 100+ Teachers Day Poem in Hindi

Join Telegram Channel Join Now

शिक्षक दिवस पर कविता (Teachers Day Poem In Hindi): भारत में टीचर्स डे हर साल 5 सितंबर को सेलिब्रेट किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, टीचर्स डे को हमारे देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के तौर पर भी मनाते हैं। इस दिन विद्यार्थियों के द्वारा टीचरों को सम्मानित किया जाता है और उनके प्रति आभार भी व्यक्त किया जाता है। टीचर्स डे की सबसे ज्यादा धूम स्कूल और कॉलेज में होती है।

इस दिन विभिन्न टाइप के कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल और कॉलेज में किया जाता है। शिक्षक दिवस पर आप भी चाहे तो अपने टीचरों को कोई कविता या फिर शायरी सुना कर उनका दिल जीत सकते हैं, पर आखिर आपको टीचर को सुनाने के लिए सबसे बेस्ट कविता मिलेगी कैसे? आपको बेस्ट टीचर्स डे कविता ढूंढने के लिए बिल्कुल भी परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि हमने हमारे ही आर्टिकल में शिक्षकों के लिए टॉप पोयम दी हुई है, जो याद करने में काफी ज्यादा आसान है साथ ही प्रभावशाली भी है। चलिए टीचरों के लिए बेस्ट पोयम इन हिंदी जानते हैं।

Overview Of Teachers Day Poem In Hindi

आर्टिकल का नामटीचर डे कविता
उद्देश्यशिक्षक दिवस कविता प्रदान करना
संबंधित व्यक्तिडॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन
संबंधित दिन5 सितंबर
भाषाहिंदी

यहाँ जानें शिक्षक दिवस के सभी लेख:-

1.शिक्षक दिवस निबंध
2.शिक्षक दिवस भाषण
3.शिक्षक दिवस कविता
4.शिक्षक दिवस शायरी
5.हिंदी दिवस
6.हिंदी दिवस कविता

शिक्षक दिवस पर छोटी कविता (Short Poem On Teachers Day)

Short Poem On Teachers Day

देते हमको ज्ञान।
हम बच्चे भी करते हैं ,
इनका बहुत सम्मान।
यह देते हैं हमको,
संसार का समस्त ज्ञान।
जिसके बाद प्राप्त होता है,
हमे विश्व में प्रथम स्थान।

सर्वपल्ली ने शिक्षकों की गरिमा को बढ़ाया,
के अपने जन्म को उत्सव में बदल डाला।

अब हर एक शिक्षक का,
जग में है बोल-बाला।शिक्षक के प्रेम में जश्न मना रहे यह बच्चे,
शिक्षक के सामने नतमस्तक है बहुत सारे बच्चे

Also Read: Teachers Day Status in Hindi

टीचर्स डे पोयम इन हिंदी (Teachers Day Poem In Hindi)

दीपक सा जलता है गुरु
फैलाने ज्ञान का प्रकाश
न भूख उसे किसी दौलत की
न कोई लालच न आस

उसे चाहिए, हमारी उपलब्ध‍ियां
उंचाईयां,
जहां हम जब खड़े होकर
उनकी तरफ देखें पलटकर
तो गौरव से उठ जाए सर उनका
हो जाए सीना चौड़ा

हर वक्त साथ चलता है गुरु
करता हममें गुणो की तलाश
फिर तरासता है बड़ी शिद्दत से
और बना देता है हमें सबसे खास

उसे नहीं चाहिए कोई वाहवाही
बस रोकता है वह गुणो की तबाही
और सहजता है हममें
एक नेक और काबिल इंसान को

टीचर्स डे पर कविता हिंदी में (Poem On Teachers Day In Hindi)

एडमिशन हमारा हो गया,
अब ज्ञान हमको चाहिए।
हम रोज पढ़ने आएंगे,
नहीं घूमने अब जायेंगे।

पुस्तक भी हमें मिल गई,
कोचिंग भी हमारी लग गई,
अब कौन रोकेगा,
टॉप करने से मुझे।

माता पिता का साथ है,
गुरुजी का हमपर विश्वास है।
अब चोट हंस कर खायेंगे,
हरगिज नहीं घबराएंगे|

कागज भी है कलम भी है,
हाथों में अब हुनर भी है।
कम्प्यूटर इन्टरनेट है,
हम चैटिंग करते नेट से।

इतिहास लिखेंगे नया,
हम वीर हैं हम शेर हैं।
भारत कि गौरव गाथा को
दुनिया को हम दिखलायेंगे।

जिसकी भी औकात हो,
भारत पर अब हमला करे।
ये कह कर हम चिल्लाएंगे,
हमको किसी का डर नहीं|

वो आकर अब हमसे मिले,
जिसको किसी से डर लगे।
भारत कि यह पहचान हम
दुनिया में अब बनायेंगे|

मजबूत नींव बनायेंगे ,
बच्चो को हम अब पढ़ाएंगे।
मंजिल को तब हम पाएंगे,
मंजिल को तब हम पाएंगे |

Also Read: शिक्षक दिवस पर शायरी 2024: 250+ Motivational Shayari

गुरु पर कविता हिंदी में (Poem On Guru In Hindi)

बच्चों का जिससे ज्ञान बढ़े,
आगे वे उत्थान करें।
ऐसी शिक्षा दीजिए,
जिससे वे तुम पर नाज करें।

जब सफलता उन्हें मिलेगी,
आत्मसंतुष्टि तुम्हें मिलेगी।

ज्ञान का दीप जलाओ ऐसा,
जग शिक्षक का सम्मान करे।
ऐसी शिक्षा दीजिए,
जिससे वे तुम पर नाज करे।

भेदभाव उपजे न मन में,

ऐसा उनको उपदेश दीजिए।
अपने कर्मों को सच्चाई संग,
श्रीमन् आप भी पूर्ण कीजिए।

अवगुण देखकर दूर से भागे,
जग भी उनका बखान करे।
ऐसी शिक्षा दीजिए
जिससे वे तुम पर नाज करे।

टीचर्स डे मोटिवेशनल पोयम (Teachers Day Motivational Poem)

Teachers Day Motivational Poem

अज्ञान को ज्ञान की ज्योति दिखा कर,
अंधेरो को रौशनी का रास्ता दिखा कर।
ये गुरु है जो ज्ञान की किरणें फैला कर,
शिष्यों का भविष्य उज्जवल बनाते हैं।

सफलता के राह पर चलना सिखाकर,
हमें कामयाबियों के शिखर पर पहुँचाते है।

जीवन को जीने की दिशा दे कर,
हम सबको गुरु ही सफल बनाता है।

टीचर्स डे पर कविता छोटी सी (Short Poem On Teachers Day)

सही क्या गलत क्या हमको बताते हैं शिक्षक।
यह जिंदगी का पाठ हमें सिखाते हैं शिक्षक।
झूठ सेहत के लिए नहीं होता है अच्छा, यह बताते हैं शिक्षक।
सदा सच का सारथी बने रहने की बात बताते हैं शिक्षक।
हर कठिन राह को आसान बनाने में हमारी मदद करते हैं शिक्षक।

जीवन के हर मोड़ पर कैसे लड़ना है, यह समझाते हैं शिक्षक।
आभार प्रकट करना मुश्किल है शिक्षक का।
मंजिल कठोर हो तो राहो को पार लगाते हैं शिक्षक

Also Read: टीचर्स डे कोट्स हिंदी में: 500+Teachers Day Quotes

Conclusion:

Teachers Day Poem In Hindi की इनफॉरमेशन आर्टिकल में आपको प्रदान कर दी गई है। यदि अन्य कोई जानकारी आपको चाहिए, तो कमेंट बॉक्स में आप अपना सवाल पूछ सकते हैं। हमारी वेबसाइट योजना दर्पण पर और भी महत्वपूर्ण आर्टिकल अवेलेबल है जिन्हें आपको समय निकालकर अवश्य ही पढ़ना चाहिए। धन्यवाद!

FAQ:

Q: शिक्षक दिवस कब मनाया जाता है?

Ans: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाते हैं।

Q: अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कब मनाते हैं?

Ans: 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाते हैं।

Q: शिक्षक दिवस किस लिए मनाते हैं?

Ans: टीचरों को सम्मानित करने के लिए शिक्षक दिवस मनाते हैं।

Q: डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म कब हुआ था?

Ans: इनका जन्म 5 सितंबर को हुआ था।

Q: किसकी याद में शिक्षक दिवस मनाया जाता है?

Ans: डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

Leave a Comment