Khet Ki Khatauni Kaise Dekhen (खेत का खतौनी देखने की प्रक्रिया)

Join Telegram Channel Join Now

खेत खतौनी कैसे देखें | Khet Ki Khatauni Kaise Dekhe :- यदि आप लोगों को अपने खेत की खतौनी देखना चाहते हैं तो मैं आप लोगों को बता दूं कि राजस्व विभाग के द्वारा यह सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है अब आप लोग अपने खेत खतौनी को घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से आसानी पूर्वक देख सकेंगे राजस्व विभाग के द्वारा एक ऑफिशल पोर्टल लॉन्च किया गया है इस पोर्टल पर आप लोग अपने जिला, तहसील, ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करके एवं अपना खाता संख्या या खसरा संख्या को दर्ज करके खेत खतौनी ऑनलाइन देख सकते हैं आपके खेत खतौनी में आपका नाम आपका खेत का क्षेत्रफल एवं कि आपके खेत से जुड़े अन्य जानकारी दर्ज होता है |

खेत खतौनी को ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया एवं इसे डाउनलोड करने की प्रक्रिया की विस्तार पूर्वक जानकारी में आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करूंगा इसलिए आप ऐसे निवेदन है कि आप लोग हमारी इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े :-

खेत की खतौनी कैसे देखें 2024

Khet Ki Khatauni Kaise Dekhen:- खेत की खतौनी ऑनलाइन देखने के लिए हमारे देश के प्रत्येक राज्य सरकार के राजस्व विभाग के द्वारा एक ऑफिशल पोर्टल का शुभारंभ किया गया है, जिसके द्वारा आप लोग अपना खाता नंबर या खसरा नंबर दर्ज करके खेत के खतौनी को ऑनलाइन घर बैठे आसानी पूर्वक 2 मिनट में देख सकते हैं खेत के खतौनी ऑनलाइन देखने की कुछ प्रक्रिया होती है जिसके द्वारा आप लोग अपने खेत की खतौनी को ऑनलाइन देख सकेंगे जैसे कि आप लोगों को पता है कुछ समय पहले था लोग खेत के खतौनी को चेक करने के लिए अपने नजदीकी तहसील कार्यालय जाते थे जिससे उनको कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता था वर्तमान समय में भी कई लोगों को इसकी ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया की जानकारी नहीं है तो मैं आप लोगों को इसकी जानकारी इस आर्टिकल माध्यम से प्रदान करूंगा |

इन्हें भी पढ़ें:- बीघा क्या होता है? 1 एकड़ में कितना बीघा होता है?

खेत खतौनी ऑनलाइन देखें | Khet Ki Khatauni Online -Overview

आर्टिकल के नामखेत खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें
उद्देश्यखेत खतौनी ऑनलाइन देखने की सुविधा प्रदान करना
विभागराजस्व विभाग
खतौनी निकालने की प्रक्रियाऑनलाइन
लाभार्थीराज्य के नागरिक
ऑफिशल वेबसाइटराज्य के अनुसार

ऑनलाइन डाउनलोड की गई खतौनी का उपयोग (Use Of Khatauni)

ऑनलाइन के माध्यम से डाउनलोड की गई खतौनी का उपयोग हम लोग जमीन से संबंधित कार्यों के लिए  मुख्य दस्तावेज के रूप में उपयोग कर सकते हैं  अतः खतौनी का उपयोग हम लोग निम्नलिखित कार्यों के लिए कर सकते हैं:-

  • ऑनलाइन के माध्यम से डाउनलोड की गई खतौनी का उपयोग किस जमीन संबंधित जानकारी के लिए उपयोग में ला सकते हैं |
  • जमीन से संबंधित जानकारी जैसे जमीन का क्षेत्र जमीन का मालिक जमीन का खाता खसरा विवरण आसानी पूर्वक खतौनी में देख सकते हैं |
  • सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रमाणित खतौनी का जरूरत पड़ता है, ऑनलाइन के माध्यम से डाउनलोड की गई खतौनी को राजस्व विभाग के अधिकारी को  प्रमाणित कराया जा सकता है |
  • आप लोगों को अपने जमीन पर लोन (KCC) लेने के लिए पटवारी/लेखपाल के द्वारा ऑनलाइन डाउनलोड की गई खतौनी को प्रमाणित करके उपयोग में लाया जा सकता है |

इन्हें भी पढ़ें:-यूपी भूलेख खतौनी कैसे चेक करें?

खेत का खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें? Khet Ki Khatauni Online

अगर आप लोगों को अपने खेत का खतौनी ऑनलाइन के माध्यम से देखना चाहते हैं तो आप लोग हमारे नीचे दिए गए प्रक्रियाओं को फॉलो करें उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल (upbhulekh.gov.in) के द्वारा ऑनलाइन खेत खतौनी देखने की प्रक्रिया बता रहा हूं जिसके माध्यम से आप लोग खेत की खतौनी ऑनलाइन आसानी पूर्वक घर बैठे देख सकेंगे |

इन्हें भी पढ़ें:- जानिए खसरा खतौनी क्या है?

Step-1- सबसे पहले आप लोगों को उत्तर प्रदेश राज्य के भूलेख ऑफिशल पोर्टल पोर्टल upbhulekh.gov.in पर विजिट  करना होगा |

Step-2– इसके बाद इस अधिकारी के वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा इस पेज पर आप लोगों को जनपद, तहसील, ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करना होगा |

Step-3 -इसके बाद आप लोगों के सामने है खतौनी खोजने का ऑप्शन दिखाई देगा जिसमें आप लोगों को अपना खसरा नंबर, खाता संख्या, खातेदार के नाम, इनमें से किसी एक विकल्प को दर्ज करके खतौनी को चेक कर सकते हैं |

Step-4 – उदाहरण के लिए मैं खातेदार के नाम के द्वारा खतौनी चेक करने के विकल्प को सेलेक्ट किया हूं |

Step-5– अतः खातेदार के नाम पर क्लिक करें नाम दर्ज करें |

Step-6 – किसान के नाम को सेलेक्ट करें करें |

Step-7– इसके बाद आप लोगों को उदाहरण देखें के ऑप्शन पर क्लिक करें |

Step-8 इसके बाद आप लोगों को कैप्चा कोड दर्ज करें और आगे बढ़े |

Step-9 इस प्रकार कुछ खाता संख्या से जुड़े खतौनी का विवरण दिखाई देगा जिसे आप लोग डाउनलोड भी कर सकते हैं इस खतौनी में किसान के नाम, किसान के खेत का क्षेत्रफल ,खाता संख्या आदि विवरण दिखाई देगा |

इन्हें भी पढ़ें:- खसरा खतौनी में नाम संशोधन कैसे करें? यहां जाने आसान प्रक्रिया

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल खेत खतौनी ऑनलाइन कैसे देखें संबंधी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई है जो आप लोगों को काफी पसंद आया होगा ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न आपके मन में है तो आप लोग हमारे कमेंट बॉक्स में आकर अपने प्रश्न को पूछ सकते हैं मैं आप लोगों प्रश्नों का जवाब जरूर दूंगा |

FAQ’s: Khet Ki Khatauni Kaise Dekhe

Q. खेत खतौनी को ऑनलाइन कैसे देखें?

Ans.खेत खतौनी को ऑनलाइन देखने के लिए राजस्व विभाग के ऑफिशल पोर्टल पर जाना होगा और वहां पर आप लोगों को अपना जनपद तहसील ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करना होगा उसके बाद अपना खाता संख्या दर्ज करके खेत जमीन का खतौनी को ऑनलाइन आसानी पूर्वक देख सकेंगे |

Q. उत्तर प्रदेश के खेत खतौनी को ऑनलाइन देखने के लिए किस वेबसाइट पर जाना होगा?

Ans. उत्तर प्रदेश के खेत खतौनी को ऑनलाइन देखने के लिए उत्तर प्रदेश के राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट upbhulekh.gov.in पर जाना होगा |

Q. खतौनी में जमीन संबंधित किस प्रकार की जानकारी उपलब्ध होती है?

Ans.खतौनी में जमीन संबंधित जमीन का क्षेत्र, जमीन के मालिक का नाम, जमीन का खाता/ खसरा विवरण आदि जानकारी उपलब्ध होती है |

Leave a Comment