Vishva Jansankhya Divas 2024: विश्व जनसंख्या दिवस की पूरी जानकारी मिलेगी यहां, जाने उद्देश्य, महत्व, इतिहास इत्यादि!

Join Telegram Channel Join Now

Vishva Jansankhya Divas: विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day 2024) हर साल 11 जुलाई को पूरी दुनिया में उत्साह और समर्पण के साथ मनाया जाता है। इस दिन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों के आधार पर, संयुक्त राष्ट्र ने 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में घोषणा की थी। यह दिन उन चुनौतियों और समस्याओं को समझाने का अवसर प्रदान करता है जिनसे हमारी दुनिया आज गुजर रही है।विश्व जनसंख्या दिवस का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या बढ़ोतरी के प्रति समाज को जागरूक करना है और समस्याओं के समाधान के लिए एक साझी पहल की ओर अग्रसर करना है। 1987 में, जब पूरे पृथ्वी पर पांच अरब लोगों की संख्या पार की गई, तब से इस दिन का महत्व और उपयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता चला गया है। संयुक्त राष्ट्र ने इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके लोगों को जनसंख्या की महत्वपूर्णता और उसके प्रभावों के बारे में शिक्षित किया है।

विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इनमें शिक्षा, सामाजिक सभा, संगठनों द्वारा सेमिनार, प्रदर्शनी, नुकसान जानकारी, और विशेष योजनाओं में शामिल हो सकते हैं। स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को जनसंख्या के महत्व और समस्याओं के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अपनी सामर्थ्य और समर्पण के साथ जनसंख्या समस्याओं का समाधान ढूंढने में सक्षम किया जाता है।विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास, इसका महत्व, और इसके उद्देश्य की जानकारी देने वाले हैं, साथ ही यह भी बताने वाले हैं कि आखिर विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है।

Also Read :- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस? जानें इस दिन का इतिहास

Vishva Jansankhya Divas overview

आर्टिकल का नामविश्व जनसंख्या दिवस
आयोजनसंपूर्ण विश्व
संबंधित तारीख11 जुलाई
भारत में आयोजन11 जुलाई 
अंग्रेजी नामवर्ल्ड पॉपुलेशन डे
अगली तारीख11 जुलाई 2025
उद्देश्यबढ़ती जनसंख्या के मुद्दे पर जागरूकता लाना
घोषितसंयुक्त राष्ट्र संगठन

विश्व जनसंख्या दिवस क्या है (what is World Population Day)

विश्व जनसंख्या दिवस को अंग्रेजी में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे कहते हैं। विश्व जनसंख्या दिवस को एक साथ दुनिया भर के अलग-अलग देशो में मनाया जाता है। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन अलग-अलग जगह पर किया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर अलग-अलग मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने का काम किया जाता है। इस दिन परिवार नियोजन, लिंग समानता, गरीबी, मातृ दिवस और मानव अधिकारो के महत्व जैसे मुद्दों को कवर किया जाता है।

Also Read:-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस? जानें इस दिन के इतिहास, महत्व 

विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है (jansankhya divas kab manaya jata hai)

11 जुलाई को हर साल दुनिया भर में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे को सेलिब्रेट किया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन करके लोगों को यह बताने का प्रयास किया जाता है कि, वह अब सीमित बच्चे ही पैदा करें, क्योंकि दुनिया भर में आबादी काफी अधिक बढ़ गई है, जिसकी वजह से गंभीर समस्याओं का निर्माण हो रहा है, जिससे वर्तमान की पीढ़ी को तो नुकसान हो ही रहा है, साथ ही आने वाली पीढ़ी को भी नुकसान होगा। इसलिए पापुलेशन कंट्रोल करने का समय अब आ गया है।

विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है (when is World Population Day)

विश्व जनसंख्या दिवस को बढ़ती हुई दुनिया की आबादी से जो खतरे पैदा होने वाले हैं, उस पर चर्चा करने के लिए और कैसे उन खतरों से बचा जा सकता है, इस पर विचार विमर्श करने के लिए मनाया जाता है और इसके लिए 11 जुलाई के दिन को निश्चित किया गया है। इस मौके पर बढ़ती हुई जनसंख्या के मुद्दों और चैलेंज से निपटारा पाने के उपाय के बारे में दुनिया भर में जागरूकता फैलाई जाती है।

Also Read :-  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व, इतिहास और थीम

विश्व जनसंख्या दिवस का महत्व ( World Population Day 2024 significance)

आंकड़ो के अनुसार इस समय दुनिया भर में निवास करने वाले मनुष्यों की संख्या 8 अरब से भी अधिक हो चुकी है। अब जब धरती पर इतने मनुष्य निवास कर रहे हैं, तो इसका नेगेटिव प्रभाव भी धरती पर काफी लंबे समय से पड़ रहा है और अभी भी पड़ रहा है तथा आने वाले समय में भी पड़ेगा, क्योंकि इंसान अपने दैनिक जीवन में विभिन्न प्रकार की हानिकारक चीजों का इस्तेमाल कर रहा है, जैसे की प्लास्टिक, सॉफ्ट ड्रिंक इत्यादि। इनमें से अधिकतर चीजे इंसानों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।

जैसे प्लास्टिक से वातावरण प्रदूषित हो रहा है वही सॉफ्ट ड्रिंक से इंसानों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। यही कारण है कि, दुनिया भर की सरकारों की चिंता बढ़ते हुए प्रदूषण ने बढ़ा दी है। सरकार इस बात पर विचार करने के लिए विवश हो गई है कि, आखिर किस प्रकार से जनसंख्या पर कंट्रोल लाया जाए, ताकि पृथ्वी को जो नुकसान हो रहा है, वह ना हो और इंसानों की भी उम्र में इजाफा हो।

इन्हीं सब बातों पर चर्चा करने के लिए साल भर में कई दिवस सेलिब्रेट किए जाते हैं, जिनमें विश्व जनसंख्या दिवस भी शामिल है। इस मौके पर लोगों में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं, साथ ही महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दिया जाता है, ताकि सभी व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे और दो बच्चों की पॉलिसी अपनाए, ताकि धरती पर जनसंख्या का बोझ ना बढे।

विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास ( World Population Day 2024 history)

साल 1989 में 11 जुलाई के दिन संयुक्त राष्ट्र संगठन की तरफ से विश्व जनसंख्या दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी और तभी से लेकर के हर साल 11 जुलाई के दिन इसका सेलिब्रेशन लगभग सभी देशों में किया जाता है। बताना चाहते हैं कि, साल 1987 में 11 जुलाई के आसपास में ही दुनिया की जनसंख्या 5 अरब से भी ज्यादा हो गई थी। इसके पश्चात डॉक्टर केसी जकरिया के द्वारा वर्ल्ड पॉपुलेशन डे को मनाने का सुझाव दिया गया था।

किसी भी देश की बढ़ती हुई जनसंख्या एक हद तक तो ठीक रहती है, परंतु जनसंख्या हद से ज्यादा हो जाने पर कई गंभीर समस्याएं पैदा होने लगती है। जैसे कि यदि किसी देश में जनसंख्या अधिक हो जाती है, तो इससे देश में सरकार को मूलभूत सुविधाए देने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उस देश में अक्सर ही अशिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी जैसी सिचुएशन पैदा हो जाती है।

परंतु ऐसा भी नहीं है कि, देश में बढ़ती हुई आबादी को कंट्रोल करने के लिए संसाधनों की कोई कमी है। हालांकि अगर किसी चीज की कमी है तो वह है जागरूकता की कमी। बढ़ती हुई आबादी जैसी समस्या से निपटने के लिए परिवार नियोजन जैसे कई सॉल्यूशन फिलहाल अवेलेबल है, परंतु जागरूकता ना होने की वजह से इस समस्या से फिलहाल तो छुटकारा नहीं मिलते हुए दिखाई दे रहा है। इसलिए सर्वप्रथम सरकार यह प्रयास करे कि, लोगों के बीच जनसंख्या वृद्धि से होने वाले नुकसानों के प्रति जागरूकता लाने का काम करें, तभी लोग अपनी जिम्मेदारी समझेंगे।

Also Read :- विश्व महासागर दिवस, कब और क्यों मनाया जाता हैं? जाने इसके इतिहास महत्व

विश्व जनसंख्या दिवस की थीम ( World Population Day 2024 theme)

2024 में भी 11 जुलाई के दिन विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। हालांकि अभी 2024 के लिए विश्व जनसंख्या दिवस की थीम क्या होगी, इसकी घोषणा नहीं की गई है। जैसे ही थीम की घोषणा होगी, वैसे ही जानकारी को आर्टिकल में अपडेट किया जाएगा।

भारत में विश्व जनसंख्या दिवस ( World Population Day 2024 in India)

  • विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर भारत में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन होता है। 
  • इस मौके पर खास तौर पर विद्यालयो और कॉलेजो में विद्यार्थियों से निबंध लिखवाए जाते हैं और विश्व जनसंख्या दिवस पर भाषण देने के लिए उनसे कहा जाता है। 
  • इसके अलावा कॉलेज के प्रोफेसरो के द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए जाते हैं। 
  • सरकार के द्वारा विशेष तौर पर विश्व जनसंख्या दिवस से संबंधित एडवर्टाइजमेंट इस दिन अखबारों और टीवी चैनलों पर दी जाती है।

Also Read :- विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस? जाने इसका इतिहास,महत्व आदि 

विश्व जनसंख्या दिवस की शुभकामनाएँ ( World Population Day 2024 wishes)

  • हम सभी को मिलकर प्रण करना है, जनसंख्या नियंत्रण के उद्देश्य से आगे बढ़ना है।
  • बढ़ती जनसंख्या को रोक कर, आओ समाज को सशक्त करें।
  • पृथ्वी को बढ़ती आबादी से बचाना है, हमें मिलकर सभ्य समाज का सपना सजाना है।
  • शिक्षित होकर समाज में, हम बढ़ती जनसंख्या रोकेंगे।
  • विश्व जनसंख्या दिवस ही सही मायनों में हमें, पृथ्वी पर बढ़ती जनसंख्या के मुद्दों पर विचार करने और इस समस्या का समाधान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
  • विश्व जनसंख्या दिवस पर हमें जनसंख्या वृद्धि से होने वाले नुकसान के बारे में समाज के हर नागरिक तक पहुँचाना चाहिए।

Conclusion:

World Population Day की जानकारी आपको इस आर्टिकल में मिली। अगर आप कोई सवाल पूछना चाहते हैं, तो आप कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ सकते हैं। हम जल्द ही आपके सवाल का जवाब देंगे। अन्य महत्वपूर्ण आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट योजना दर्पण को रेगुलर विजिट कर सकते हैं। धन्यवाद!

FAQ:

Q: विश्व जनसंख्या दिवस के जनक कौन हैं?

ANS: डॉक्टर केसी जकरिया को विश्व जनसंख्या दिवस का जनक कहा जाता है।

Q: वर्तमान में विश्व की जनसंख्या कितनी है?

ANS: वर्तमान में विश्व की जनसंख्या 8112 करोड़ है।

Q: विश्व जनसंख्या दिवस कब मनाया जाता है?

ANS: हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है।

Q: विश्व जनसंख्या दिवस को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

ANS: विश्व जनसंख्या दिवस को अंग्रेजी में वर्ल्ड पॉपुलेशन डे कहते हैं।

Q: क्या भारत में भी 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाते हैं?

ANS: जी हां! भारत में भी 11 जुलाई को ही विश्व जनसंख्या दिवस मनाते हैं।

Leave a Comment