National Doctors Day: कब मनाया जाता है डॉक्टर्स डे? क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस, क्या है इसका इतिहास? जानिए यहां सब कुछ…

Join Telegram Channel Join Now

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस हर साल भारत में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह दिन डॉक्टर्स को समर्पित होता है, जो समाज के सबसे महत्वपूर्ण सेवक माने जाते हैं। डॉक्टर्स का काम अद्वितीय है, जो हर समय, हर दिन में लोगों की सेवा के लिए अपने आप को समर्पित करते हैं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का महत्व यह है कि यह हमें स्वास्थ्य सेवा के महत्व को समझाने और डॉक्टर्स के योगदान को सराहने का अवसर प्रदान करता है।इस दिन के महत्व को समझने के लिए हमें देखना चाहिए कि डॉक्टर्स की भूमिका समाज में कितनी महत्वपूर्ण है। वे न केवल बीमारियों का इलाज करते हैं, बल्कि मानवता के लिए एक मजबूत संबंध और साझा दर्पण भी हैं। उनके बिना समाज की योजनाओं में लाखों लोगों की सेवा की संभावनाएं बहुत कम होंगी।

डॉक्टर्स का काम अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है।राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के माध्यम से, हम डॉक्टर्स के प्रति अपनी समर्थना और सम्मान प्रकट करते हैं। इस दिन का महत्व यही नहीं है कि वे डॉक्टर्स को महसूस कराए, बल्कि यह भी सिखाए कि स्वास्थ्य सेवा के लिए समर्पित व्यक्तियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनका योगदान समाज के संघर्षों में महत्वपूर्ण होता है और वे हमेशा से हमारे साथ होते हैं, चाहे वह किसी भी परिस्थिति में हो।

डॉक्टर्स के बिना, हमारी समाज की सेहत और सामर्थ्य पर प्रतिबद्धता में खासा कमी आ सकती है। इसलिए, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस को मनाकर हम उनके योगदान को स्वीकारते हैं और उन्हें धन्यवाद देते हैं कि वे हमें सेहतमंद और सकारात्मक जीवन जीने में सहायक हैं।

Also Read:-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस? जानें इस दिन के इतिहास, महत्व 

Overview Of National Doctors Day

आर्टिकल का नामराष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
पहली बार मनाया गयामार्च, 1993
पहला आयोजनअमेरिका
भारत में आयोजन1 जुलाई 
स्मृतिडॉक्टर विधान चंद्र रॉय
भारत में अगला आयोजन1 जुलाई 2025
उद्देश्यडॉक्टरो को सम्मानित करना

चिकित्सक दिवस क्या है? (What is Doctors Day)

चिकित्सक दिवस को डॉक्टर डे भी कहा जाता है। इस दिन डॉक्टरो के प्रति सम्मान प्रकट किया जाता है, क्योंकि डॉक्टर भाइयों की वजह से ही मुश्किल समय में लोगों की जान बच पाती है और उनकी ट्रीटमेंट हो पाती है। चिकित्सक दिवस के मौके पर खास तौर पर विभिन्न हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन, अस्पताल और मेडिकल इंस्टिट्यूट के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इस दिन विद्यालय में चिकित्सक दिवस पर विद्यार्थियों से निबंध लिखने के लिए भी कहा जाता है, वहीं विभिन्न संस्थाओं में डॉक्टर डे पर गणमान्य लोगों के द्वारा भाषण भी दिए जाते हैं।चिकित्सक के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले डॉक्टर भाइयों को इस दिन स्टेज पर बुलाकर सम्मानित भी किया जाता है।

चिकित्सक दिवस कब है? (When is Doctors Day)

हमारे भारत देश में हर साल 1 जुलाई के दिन चिकित्सक दिवस का सेलिब्रेशन किया जाता है। इस मौके पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा नेशनल डॉक्टर डे से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन अलग-अलग शहरों में किया जाता है। बताना चाहते हैं कि, इसी दिन डॉक्टर बिधान चंद्र का जन्मदिन साल 1882 में हुआ था। यह हमारे देश के एक बहुत ही महान चिकित्सक थे। हेल्थ के क्षेत्र में डॉक्टर बिधान चंद्र के योगदान को देखते हुए उन्हें इस दिन श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। जिंदा रहते हुए डॉक्टर बिधान चंद्र ने कई लोगों का फ्री में इलाज किया।

Also Read :-  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इसका महत्व, इतिहास और थीम

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का महत्व (National Doctors Day Significance)

आप जानते ही हैं कि, हेल्थ से संबंधित जब कोई भी समस्या किसी भी व्यक्ति को होती है, तब उन्हें डॉक्टरो की ही याद आती है। डॉक्टर 24 घंटे लोगों की सहायता के लिए तत्पर होते हैं। ऐसे में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की इंपोर्टेंस मेडिकल के क्षेत्र में काम करने वाले डॉक्टरो की भूमिका को मान्यता देने के लिए है।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के माध्यम से हमारे द्वारा लोगों को यह समझाया जा सकता है कि, आखिर चिकित्सक का काम कितना ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस मौके पर विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी का आयोजन होता है। जैसे की मेडिकल मीटिंग, सेमिनार, फ्री हेल्थ चेकअप, अवार्ड समारोह इत्यादि। इन सभी गतिविधियों के माध्यम से डॉक्टरो के बारे में चर्चा की जाती है और उन्हें सम्मानित किया जाता है।

आपको कोरोना वायरस का प्रकोप भी याद होगा। भारत में कोरोना वायरस के महाप्रकोप के बावजूद भी डॉक्टर भाइयों ने और अन्य मेडिकल कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह नहीं की और 24 घंटे लोगों की सेवा में तत्पर रहे। यहां तक की अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर भी उन्होंने कई लोगों की जिंदगी को बचाने का प्रयास किया। 

उन्होंने भीषण महामारी में अपने व्यक्तिगत स्वार्थ की जगह पर हमारे भारत देश को पहले स्थान पर रखा और भारत देश की सेवा करने का फैसला लिया। इस प्रकार से हम समझ सकते हैं कि आखिर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का हमारे देश में कितना ज्यादा महत्व है। ऐसे में उन्हें सम्मान देने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का भी अत्यधिक महत्व हमारे देश में लोगों की नजरों में है।

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का इतिहास (National Doctors Day History)

साल 1933 में संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉर्जिया शहर में पहली बार मार्च के महीने में नेशनल डॉक्टर डे का आयोजन किया गया था। इस दिन लोगों के द्वारा डॉक्टरों को गिफ्ट में कार्ड दिए गए थे और ऐसे डॉक्टर जिनकी मृत्यु हो चुकी थी, उनकी कब्र पर जाकर के लोगों के द्वारा फूल अर्पण किए गए थे। 

वहीं हमारे देश की बात करें तो हमारे देश में नेशनल डॉक्टर डे अर्थात राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस साल 1991 में डॉक्टर विधान चंद्र राय को सम्मानित करने के लिए मनाया गया था। यही हमारे देश का पहला राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस था। डॉक्टर विधान चंद्र राय ही वह व्यक्ति है, जिन्होंने चितरंजन कैंसर हॉस्पिटल की स्थापना की और चितरंजन सेवा सदन जैसे इंस्टीट्यूट की भी स्थापना की।

डॉक्टर विधान चंद्र राय के बारे में और बात करें तो इनका जन्म साल 1882 में 1 जुलाई के दिन हुआ था। हमारा भारत देश जब आजाद हुआ, तो उसके पश्चात उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी को मेडिकल सर्विस के लिए सौंप दिया था। बताना चाहते हैं कि डॉक्टर साहब 1948 से पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री के तौर पर 14 साल अपने पद पर बरकरार रहे। उनकी मृत्यु साल 1962 में 1 जुलाई के दिन हार्ट अटैक होने से हुई। हालांकि मृत्यु के 1 साल पहले ही भारतीय सरकार के द्वारा इन्हें देश का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न दिया गया, जो इनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी गई।

Also Read :- विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की थीम (National Doctor Day Theme)

विंग्स एंड स्टेथोस्कोप्स: हीलर्स ऑफ होप” साल 2024 में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का थीम है। इसका मतलब है कि डॉक्टर दो पावरफुल प्रतीको के माध्यम से परिवारों को ऊपर उठाने के लिए बिना किसी स्वार्थ के मेहनत करते हैं।

भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor Day in India)

भारत में नेशनल डॉक्टर डे निम्न प्रकार से मनाया जाता है।

  • इस मौके पर लोगों के द्वारा डॉक्टरों को धन्यवाद लेटर भेजे जाते हैं।
  • विभिन्न संस्थाओं के द्वारा फ्री मेडिकल चेकअप के लिए इस दिन फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाता है।
  • स्वास्थ्य और सफाई से संबंधित जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं।
  • लोकल हॉस्पिटल और क्लीनिक में इस दिन डॉक्टरो को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
  • इस मौके पर स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है।

Also Read :- विश्व महासागर दिवस, कब और क्यों मनाया जाता हैं? जाने इसके इतिहास महत्व

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं (National Doctor Day Wishes)

  • एक अच्छा डॉक्टर दवा कम,

ख्याल ज्यादा रखने की सलाह देता है

हैप्पी डॉक्टर्स डे

  • संसार में डॉक्टर ही एक ऐसा इंसान है

जिसे मरीज आस भरी नजरों से देखता है

जैसे वो भगवान से दुआ कर रहा है।

हैप्पी डॉक्टर्स डे

  • डॉक्टर इस वास्तविक संसार के वास्तविक हीरो हैं

जो जीवन की रक्षा करते हैं।

हैप्पी डॉक्टर्स डे 

  • एक डॉक्टर की मुस्कुराहट 

उसकी दवाओं से कहीं ज्यादा असर करती है।

हैप्पी डॉक्टर्स डे

Conclusion:

Rashtriya Chikitsak Diwas की महत्वपूर्ण जानकारी आर्टिकल के माध्यम से हमने आपके सामने उपलब्ध करवाई। यदि आर्टिकल से रिलेटेड अन्य कोई सवाल आपके मन में है, तो कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ ले। हम समय मिलने पर आपके सवालों का जवाब देंगे। इसी प्रकार के अन्य रोचक आर्टिकल के लिए आप हमारी वेबसाइट योजना दर्पण को रेगुलर विजिट करते रहे। धन्यवाद!

FAQ:

Q: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है?

ANS: डॉक्टरो को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।

Q: पहला डॉक्टर दिवस कब मनाया गया था?

ANS: मार्च, 1933 में पहला डॉक्टर दिवस अमेरिका में मनाया गया था।

Q: महिला चिकित्सक दिवस कब मनाया जाता है?

ANS: महिला चिकित्सक दिवस 3 फरवरी को मनाया जाता है।

Q: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024 की थीम क्या है?

ANS: “विंग्स एंड स्टेथोस्कोप्स: हीलर्स ऑफ होप” राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024 की थीम है।

Q: भारत में 1 जुलाई को किसकी पुण्यतिथि मनाई जाती है?

ANS: भारत में 1 जुलाई को डॉक्टर विधान चंद्र रॉय की पुण्यतिथि मनाई जाती है।

Leave a Comment