Engineer’s Day 2024 | इंजीनियर्स डे: अभियंता दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जाने एम विश्वेश्वरय्या और 15 सितंबर की कहानी, भारत में आयोजन

Join Telegram Channel Join Now

इंजीनियर्स डे (Engineer’s Day 2024): हर साल भारत में अभियंता दिवस 15 सितंबर के दिन मनाया जाता है। दरअसल, इंजीनियर को हिंदी भाषा में अभियंता कहा जाता है। इनके काम कई प्रकार के होते हैं। जैसे कि सिविल इंजीनियर के द्वारा सिर्फ बिल्डिंग निर्माण से संबंधित काम ही किया जाता है, वही मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके व्यक्ति के द्वारा मशीनों से संबंधित कामकाज किया जाता है। इसी प्रकार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई जिस व्यक्ति ने की है, वह इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित काम को कर सकता है। 

हालांकि यह सभी लोग किसी न किसी प्रकार से देश के डेवलपमेंट में अपना योगदान देते हैं। आप यह जो इतने बड़े-बड़े हाईवे और लोहे अथवा कंक्रीट के पुल देखते हैं, यह किसी सिविल इंजीनियर की डिजाइन पर ही बने होते हैं और जो मार्केट में आपको इतनी बड़ी-बड़ी और उपयोगी मशीन दिखाई देती है, यह भी किसी मैकेनिकल इंजीनियर का ही आईडिया होता है। इस प्रकार आप समझ सकते हैं कि एक इंजीनियर अर्थात अभियंता किस प्रकार से समाज के लिए उपयोगी साबित होता है। चलिए इस पेज पर अभियंता दिवस के मौके पर इंजीनियर डे की कंपलीट डीटेल्स हासिल करते हैं।

Also Read:  हिंदी दिवस 2024 कविता, शायरी, कोट्स

Overview Of Engineer’s Day 2024

आर्टिकल का नामअभियंता दिवस 2024
उद्देश्यअभियंता दिवस 2024 की डिटेल्स देना
संबंधित दिवसइंजीनियर डे
संबंधित तारीख15 सितंबर
संबंधित व्यक्तिडॉ एम विश्वेश्वरैया

इंजीनियर्स डे कब  है? (When is Engineer’s Day)

Also Read: शिक्षक दिवस पर कविता

एम विश्वेश्वरय्या हमारे भारत के एक महान इंजीनियर थे। इनका जन्म इंडिया में 15 सितंबर को हुआ था और इसी दिन देश में नेशनल इंजीनियर डे सेलिब्रेट किया जाता है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, डॉक्टर साहब को हमारी इंडियन गवर्नमेंट के द्वारा देश का सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न भी प्रदान कर दिया गया है, जो इनके लिए काफी ज्यादा गर्व की बात है।

जब कभी भी इंडिया के टॉप इंजीनियर की लिस्ट बनती है तब उसमें डॉक्टर साहब का नाम अवश्य ही शामिल होता है। आधुनिक इंडिया की क्रिएशन में एम विश्वेश्वरय्या का जो योगदान है, उसे बिल्कुल भी नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं।

अभियंता दिवस क्यों मनाते हैं? (Why Engineer’s Day is Celebrated)

सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती के मौके पर देश में हंसी खुशी के साथ 15 सितंबर को इंजीनियर डे लोगों के द्वारा सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिवस को मनाने की अनाउंसमेंट इंडियन गवर्नमेंट ने साल 1968 में ही कर दी थी और तब इस दिवस को इंजीनियर का देश के डेवलपमेंट में जो योगदान है, उसे देखते हुए मनाया जाता था।

आपकी जानकारी के लिए हम यह भी बताना चाहते हैं कि, डॉक्टर एम विश्वेश्वरैया को हमारे इंडिया का पहला सिविल इंजीनियर माना जाता है। यह मैसूर के 19वें दीवान भी थे। इंडिया में इंजीनियर दिवस ऐसे लोगों को खुशी सेलिब्रेट करने और आभार प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है, जो कंट्री के टोटल डेवलपमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भारत में अभियंता दिवस क्यों मनाया जाता है? (Why is Engineer’s Day Celebrated In India)

Also Read- विश्वकर्मा जयंती

आप इस बात को जानकर काफी ज्यादा खुश होंगे कि दुनिया में इंजीनियर की संख्या के मामले में हमारा इंडिया दूसरे नंबर पर आता है। दुनिया के टॉप बड़ी-बड़ी कंपनियों में भी इंडियन इंजीनियर का ही बोलबाला है फिर चाहे वह विकासशील देश में मौजूद कंपनी हो या फिर विकसित देश में काम करने वाली कंपनी हो।

इंजीनियर डे हमारे इंडिया में सभी इंजीनियर खास तौर पर सिविल इंजीनियर को अपने टारगेट को कंप्लीट करने और देश के डेवलपमेंट में योगदान देने के लिए सर एम विश्वेश्वरैया को अपना रोल मॉडल बनाने की स्मृति दिलाता है।

डॉ॰ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया कौन है? (Who is Dr. Mokshagundam Visvesvaraya)

इसे भी पढ़े:- विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ सन्देश

डॉ॰ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म 15 सितंबर को हुआ था। इनकी पैदाइश साल 1861 की है। यह भारत के कर्नाटक राज्य में पैदा हुए थे और इनकी मृत्यु साल 1962 में 14 अप्रैल को हुई थी। इंजीनियर साहब भारतीय नागरिकता रखते थे। यह एक इंजीनियर, साइंटिस्ट और निर्माता के तौर पर फेमस थे।

इन्होंने मैसूर के दीवान के पद पर भी काम किया था। पढ़ाई की बात करें, तो इन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई कंप्लीट की थी। यह पढ़ाई इन्होंने पुणे इंजीनियरिंग कॉलेज से पूरी की थी। सरकार ने इन्हें भारत रत्न भी दिया हुआ है जो कि देश का सर्वोच्च पुरस्कार है। इनके जन्मदिन के मौके पर 15 सितंबर को अभियंता दिवस अर्थात इंजीनियर डे मनाया जाता है।

साल 2024 का इंजीनियर डे सेलिब्रेशन (Engineer’s Day Celebration 2024)

Also Read: टीचर्स डे कोट्स हिंदी में: 500+Teachers Day Quotes

15 सितंबर इंजीनियर दिवस को देश के पॉलिटिशियन और बड़े अधिकारियों के द्वारा इंजीनियरो को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। इसके लिए स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 

यह कार्यक्रम सरकारी लेवल के भी होते हैं और प्राइवेट लेवल के भी होते हैं। इस दिन 

डॉ॰ मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया पर लोग अपने-अपने विचार प्रकट करते हैं। हमारी इंडियन गवर्नमेंट भी इंजीनियर दिवस पर इंजीनियरों के योगदान की सराहना करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करती है। 

हमारा देश आज हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है। देश में रोड इंफ्रास्ट्रक्चर में सिविल इंजीनियर की मेहनत से काफी ज्यादा सुधार हुआ है। आज देश में पहले के मुकाबले हर दिन ज्यादा किलोमीटर की सड़क बन रही है, वहीं देश अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बदौलत इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि, हमारा हिंदुस्तान ऐसे ही हमेशा तरक्की के रास्ते पर अग्रसर होता रहे।

Conclusion: Engineer’s Day 2024

Engineer Day 2024 की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपने इस आर्टिकल में हासिल की। आर्टिकल में यदि आपको कुछ भी समझ में ना आया हो, तो अपने क्वेश्चन आप पूछ सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए हुए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल करें। कमेंट बॉक्स के सभी सवालों का हम जवाब देने का प्रयास करेंगे। हमारी वेबसाइट योजना दर्पण पर और भी ऐसे कंटेंट उपलब्ध हैं जो आपके काम आ सकते हैं, तो उन्हें पढ़ना बिल्कुल भी ना भूले। धन्यवाद!

FAQ:

Q.अभियंता दिवस क्यों मनाया जाता है?

Ans; अभियंता दिवस सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जो अपने समय के सबसे प्रतिभाशाली और सम्मानित इंजीनियरों में से एक थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में योगदान दिया और भारत के जल संसाधन और सिंचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

Q.सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया कौन थे?

Ans: सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया एक प्रतिष्ठित भारतीय अभियंता, विद्वान, और राजनेता थे। उन्हें भारत में जल संसाधन, सिंचाई, और बाढ़ प्रबंधन के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। उन्हें 1955 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था, जो भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

Q.अभियंता दिवस का महत्व क्या है?

Ans: अभियंता दिवस का महत्व यह है कि यह दिन इंजीनियरों के योगदान को पहचानने और उनकी मेहनत को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि इंजीनियरिंग समाज के विकास में कितना महत्वपूर्ण योगदान देती है।

Q.अभियंता दिवस का मुख्य उद्देश्य क्या है?

Ans: अभियंता दिवस का मुख्य उद्देश्य इंजीनियरों के योगदान को सम्मानित करना और युवा पीढ़ी को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में प्रेरित करना है। यह दिन इंजीनियरिंग के पेशे में नवाचार और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का भी काम करता है।

Q: इंजीनियर को हिंदी में क्या कहते हैं?

Ans: इंजीनियर को हिंदी में अभियंता कहते हैं।

Leave a Comment