UP Laxman Aur Rani Laxmibai Purashkar Yojana | उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना :खिलाड़ियों को योजना से मिलेगा लाभ, ऐसे करें आवेदन

Join Telegram Channel Join Now

UP Laxman Aur Rani Laxmibai Purashkar Yojana (उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना): उत्तर प्रदेश के होनहार खिलाड़ियों के लिए प्रदेश सरकार ने शानदार योजना की शुरुआत की है जिसका नाम भारत के दो महान लोगों पर रखा गया है, जिनमें से एक हैं भगवान श्री राम जी के भाई लक्ष्मण और दूसरी है झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई। इन दोनों के नाम को मिलाकर के सरकार ने योजना को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना का नाम दिया हुआ है, जिसके माध्यम से सरकार उत्तर प्रदेश में खेलों में अच्छी परफॉर्मेंस देने वाले दिव्यांग प्लेयर और अन्य वर्ग के खिलाड़ियों को सम्मान प्रदान कर रही है।

इस योजना को सरकार ने उत्तर प्रदेश में इसलिए शुरू किया हुआ है, ताकि उत्तर प्रदेश के लोगों में विभिन्न खेल के प्रति सम्मान की भावना पैदा हो और वह खिलाड़ियों का भी सम्मान करें, साथ ही खेल में भी रुचि ले। उत्तर प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को डेवलप करने में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है, क्योंकि योजना के अंतर्गत सभी एलिजिबल प्लेयरो को सरकार की तरफ से पुरस्कार का पैसा भी दिया जाता है और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाता है। चलिए योजना की पूरी जानकारी आर्टिकल में प्राप्त करते हैं।

Also Read :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना

Overview Of UP Laxman Aur Rani Laxmibai Purashkar Yojana

योजना का नामलक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना
उद्देश्यखिलाड़ियों को सम्मानित करना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश के खिलाड़ी
वेबसाइटhttps://upsports.gov.in/en 
हेल्पलाइन नंबर05222625525

उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना क्या है? (What is UP Laxman Aur Rani Laxmibai Puraskar Yojana)

योजना के नाम से ही प्रतीत होता है कि, योजना के माध्यम से लाभार्थी लोगों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। यह योजना लक्ष्मण और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के नाम को मिला करके बनाई गई है, जिसका संचालन उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर प्रदेश का खेल मंत्रालय कर रहा है। योजना के लाभार्थी को खेल मंत्रालय की तरफ से लक्ष्मण और रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा गिफ्ट के तौर पर दी जाएगी, साथ ही उन्हें एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

इसके अलावा योजना में अन्य लाभों की बात करें तो लाभार्थी व्यक्ति को 3 लाख 11 हजार रुपए का इनाम भी प्रदान किया जाएगा। हालांकि यह पैसा सभी खेल खेलने वाले लोगों को नहीं दिया जाएगा। ऐसे ही खिलाड़ी इस योजना के अंतर्गत लाभ पाने के हकदार होंगे जिन्होंने स्टेट या फिर नेशनल लेवल पर किसी कंपटीशन में खेला हुआ है और अपनी टीम के लिए उन्होंने कोई मेडल या फिर पोजीशन हासिल की हुई है।

तैरना, कैनोइंग और कयाकिंग,हैंडबॉल,शूटिंग, तायक्वोंडो,तीरंदाजी, साइकिल चलाना,हॉकी,टेबल टेनिस, नौकायन, व्यायाम,घुड़सवारी,जूदो,लॉनटेनिस,गोल्फ़,बैडमिंटन,तलवारबाजी,कबड्डी, वालीबाल, क्रिकेट,बास्केटबाल, फुटबॉल, खो-खो, भारोत्तोलन,  सॉफ्ट टेनिस, कराटे, वुशु, रोइंग, कुश्ती, जिम्नास्टिक्स, मुक्केबाज़ी जैसी खेल श्रेणी से संबंधित खिलाड़ियों को योजना के तहत लाभ मिलेगा।

Also Read :- उत्तर प्रदेश नंदिनी कृषक समृद्धि योजना

उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना का महत्व (UP Laxman  Aur Rani Laxmibai Puraskar Yojana  Significance)

उत्तर प्रदेश की विभिन्न टीमो की तरफ से कई खिलाड़ी विभिन्न खेल खेलते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं, परंतु उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाता है जो सम्मान पाने के वह हकदार होते हैं। हालांकि अब ऐसा नहीं है, क्योंकि अब उत्तर प्रदेश में लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना चल रही है, जो खिलाड़ियों को सम्मान देने के लिए ही चलाई जा रही है‌।

इस योजना के अंतर्गत जो भी खिलाड़ी पात्र होंगे, सरकार की तरफ से उन्हें सम्मान पत्र भी दिया जा रहा है और साथ ही साथ लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई जी की प्रतिमा भी प्रदान की जा रही है और साथ ही सरकार उन्हें नगद इनाम भी दे रही है, जिससे खिलाड़ियों के मनोबल में बढ़ोतरी होगी और वह आने वाले कंपटीशन में और भी अच्छी परफॉर्मेंस करेंगे और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Also Read :- उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना

उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना का लाभ (UP Laxman Aur Rani Laxmibai Puraskar Yojana BeneFits)

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी के खेल मंत्रालय को इस योजना के लिए नोडल एजेंसी के तहत नियुक्त किया है।
  • योजना के अंतर्गत पात्र लोगों को लक्ष्मण जी की और रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा दी जाएगी और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।
  • हर पात्र व्यक्ति को सरकार की तरफ से 3 लाख 11000 रुपए का इनाम भी प्रदान किया जाएगा।
  • मिलने वाला इनाम नगद दिया जाएगा या फिर बैंक अकाउंट में दिया जाएगा।
  • सरकार की तरफ से सामान्य वर्ग, विकलांग वर्ग और अनुभव वर्ग के खिलाड़ियों को ही योजना का लाभ दिया जा रहा है।
  • योजना में ऑफलाइन अप्लाई किया जा सकता है।
  • ऐसे प्लेयर जिन्होंने सीनियर कंपटीशन में पार्टिसिपेट किया है तथा ओलंपिक विश्व चैम्पियनशिप, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई और राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप और एसएएफ खेलों में पार्टिसिपेट करने जा रहे हैं, वह भी योजना का लाभ ले सकते हैं।

Also Read :- उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना

उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना हेतु पात्रता (UP Laxman Aur Rani Laxmibai Puraskar Yojana  Eligibility)

  • उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी योजना के लिए पात्र है।
  • सामान्य वर्ग, अनुभवी वर्ग और विकलांग वर्ग के खिलाड़ी योजना के लिए पात्र है।
  • जिंदगी में सिर्फ एक ही बार योजना का फायदा दिया जाएगा। वही मृत्यु के बाद भी पुरस्कार दिया जा सकता है।
  • प्लेयर को कम से कम लगातार 3 साल तक एक ही टीम का मेंबर होना जरूरी है।
  • आवेदक प्लेयर की अधिक से अधिक उम्र 40 साल तक होनी चाहिए।
  • आवेदक व्यक्ति ने नेशनल या स्टेट लेवल पर अपनी टीम की तरफ से कोई पदक जीता हुआ होना चाहिए।

Also Read :- उत्तर प्रदेश फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग योजना‌ 

उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना हेतु दस्तावेज (UP Laxman Aur Rani Laxmibai Puraskar Yojana Required Documents)

  • खेल प्रतियोगिता प्रमाणपत्र (राज्य/राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय)।
  • पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि)।
  • पैन कार्ड।
  • अधिवास प्रमाणपत्र।
  • जन्म प्रमाणपत्र।
  • पासपोर्ट के आकार की तस्वीर।
  • बैंक विवरण।
  • शपथ पत्र।
  • विकलांगता प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)।

Also Read :- उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी योजना

यूपी लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना में आवेदन कैसे करें? (UP Laxman Aur Rani Laxmibai Purashkar Yojana Apply)

1: योजना में ऑफलाइन आवेदन होगा। इसके लिए सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश के खेल डिपार्टमेंट की वेबसाइट https://upsports.gov.in/en के होम पेज पर जाना है।

2: होम पेज पर जाने के बाद आपको यहां पर उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना का एप्लीकेशन फॉर्म भरना है और इसे डाउनलोड कर लेना है तथा इसका प्रिंट आउट निकाल लेना है।

3: अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म के अंदर सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आवेदक का नाम, उसके माता का नाम और पिता का नाम, जन्मतिथि, प्रोफेशन, निवास का पता, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट की जानकारी, नेशनल और इंटरनेशनल खेल उपलब्धि की जानकारी को दर्ज करना है।

4: अब पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो को निश्चित जगह पर चिपका देना है और अपने सिग्नेचर भी कर देने हैं।

5: अब महत्वपूर्ण दस्तावेज की फोटोकॉपी को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ स्टेपलर की सहायता से अटैच करना है।

6: इसके बाद संबंधित डिपार्टमेंट में ले जाकर के इस एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर देना है।

इस प्रकार से उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना में आवेदन किया जा सकता है।

Also Read :- उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना‌

Conclusion:

हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपके सामने UP Laxman Aur Rani Laxmibai Purashkar Yojana की जानकारी उपलब्ध करवाई। यदि योजना की अन्य कोई जानकारी चाहिए, तो कमेंट बॉक्स में आप सवाल पूछ सकते हैं। हमारी टीम आपके सवालों का जवाब जरूर देगी। अन्य रोचक आर्टिकल के लिए हमारी वेबसाइट योजना दर्पण को रेगुलर विजिट करते रहें। धन्यवाद!

FAQ:

Q: लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना का संचालन कहां हो रहा है?

ANS: उत्तर प्रदेश में योजना का संचालन हो रहा है।

Q: लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना की नोडल एजेंसी कौन है?

ANS: योजना की नोडल एजेंसी उत्तर प्रदेश का खेल मंत्रालय है।

Q: उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना के तहत नगद पुरस्कार कितना है?

ANS: योजना के तहत नगद पुरस्कार 3 लाख 11000 रुपए का है।

Q: उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना में आवेदन की अधिकतम उम्र क्या है?

ANS: आवेदन की अधिकतम उम्र 40 साल है। 

Q: उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ANS: योजना का हेल्पलाइन नंबर 0522  2625525 है।

Leave a Comment