यूपी भूलेख पोर्टल देखना चाहते है Real Time Khatauni? पर नहीं पता प्रोसेस, जानें पूरी प्रक्रिया

Join Telegram Channel Join Now

Real Time Khatauni :भू संबंधित कामों के लिए रियल टाइम खतौनी को बहुत जरूरी माना जाता है। इसके जरिए कई सालों से चली आ रही जमीनी समस्या को दूर करने कि कोशिश की गई है, वहीं इस में समय के महत्व का विशेष ध्यान दिया गया है। पहले के समय में उत्तर प्रदेश में रियल टाइम खतौनी जैसी सुविधा नहीं थी, पर योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के वासियों के लिए यूपी पोर्टल का शुभारंभ किसी तोहफे से कम नहीं है। इस पोर्टल पर भूलेख से जुड़ी सभी समस्याओं का आसानी से समाधान मिल जाता है, वहीं इस पर रियल टाइम खतौनी जैसे सुविधा को भी उपलब्ध कराया गया है। 

उल्लेखनिय है कि उत्तर प्रदेश में लोगों के लिए जमीन से जुड़े सभी कामों को ऑनलाइन कर दिया गया है , जिसके चलते राज्य में रहने वाले लोगों को काफी फायदा हुआ है। अब प्रदेश के नागरिकों को अपनी जमीन से जुड़े किसी भी अभिलेखों को और नक्शा आदि के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वह घर बैठे ही आसानी से अपनी जमीन से जुड़ी सारी जानकारी निकाल सकते हैं। यह कार्य उत्तर प्रदेश में यूपी भूलेख पोर्टल के जरिए रियल टाइम खतौनी के तौर पर किया गया है, जिसके बारे में आज हम इस लेख में चर्चा करेंगे।

आज इस लेख में हम आपको बताएंगे की रियल टाइम खतौनी क्या होता है रियल टाइम खतौनी देखने की प्रक्रिया क्या है रियल टाइम खतौनी के लाभ क्या है आदि। अगर आप अप भूलेख पोर्टल पर रियल टाइम खतौनी देखना चाहते हैं और इसके बारे में सभी जरूरी जानकारी पाना चाहते हैं तो हमारी इस लेख को जरूरपढ़ें।

क्या होती है रियल टाइम खतौनी (What is Real Time Khatuani)

अब सवाल यह उठता है की रियल टाइम खतौनी होता क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दें की रियल टाइम खतौनी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें भू संबंधित सभी रिकार्ड को समय-समय पर अपडेट किया जाता है। जिसमें कई साल पुरानी से लेकर आज के समय तक का डाटा उपलब्ध होता है। रियल टाइम खतौनी में आपको सभी रिकॉर्ड मिल जाते है। रियल टाइम खतौनी हमेशा नए अपडेट के जरिए अपने रिकार्ड को सबमिट करता है। इसमें आपको नई व्यवस्थाओं के जरिए खतौनी खेत के गाटा संख्या, खसरा संख्या आदि मिल जाते है। आसान भाषा में कहा जाए तो रियल टाइम खतौनी यूपी भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध एक सर्विस है, जिसमें यूपी में रहने वाला कोई भी नागरिक घर बैठे अपडेटेड खतौनी की नकल आसानी पूर्वक निकल सकता है।

रियल टाइम खतौनी के लाभ (Real Time Khatauni Benefits)

रियल टाइम खतौनी प्राप्त करने की कई लाभ है, जिनके बारे में इस पॉइंट में हम आपको बता रहे हैं –

  • रियल टाइम खतौनी आपकी जमीन के सही मलिकाना हक की पुष्टि करता है।
  • रियल टाइम खतौनी का उपयोग बैंक लोन भूमि हस्तांतरण और अन्य कानूनी कार्यों के लिए किया जाता है 
  • रियल टाइम खतौनी के जरिए जमीन की खरीद-फरोख्त में पारदर्शिता मिलती है और बैंक लोन और भूमि हस्तांतरण में मदद मिलती है 
  • रियल टाइम खतौनी के वजह से आपको जमीन की सुरक्षा में मदद मिलती है या आपको भू माफियाओं से सुरक्षा प्रदान करती है
  • रियल टाइम खतौनी के माध्यम से, भूमि संपत्ति के संबंधित डेटा को अपडेट करना और प्राप्त करना तेजी से हो जाता है, जिससे परिणामस्वरूप प्रक्रिया का समय कम होता है।
  • इस प्रौद्योगिकी का उपयोग करके भूमि के संपत्ति डेटा को नियमित रूप से अपडेट किया जा सकता है, जिससे समय-समय पर सभी जानकारी समृद्ध होती रहती है।
  • रियल टाइम खतौनी की मदद से, भूमि के संपत्ति डेटा में त्रुटियों का पता लगाने और सही करने की क्षमता बढ़ती है, जिससे गलतियों का निवारण होता है।

Also Read: राजस्व ग्राम खतौनी का कोड यूपी भूलेख पोर्टल पर क्या है? जानें पूरा प्रोसेस

यूपी भूलेख पोर्टल पर कैसे देखें | Real Time Khatauni?

अगर आप UP Bhulekh पोर्टल पर रियल टाइम खतौनी देखना चाहते हैं? पर आपको इसे देखने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप इस बिंदु को ध्यानपूर्वक पढ़िए। इस बिंदु के जरिए हम आपको स्टेप बाय स्टेप यूपी भूलेख पोर्टल पर रियल टाइम खतौनी कैसे देखें इसके बारे में बता रहे हैं

  • आपको सबसे पहले तो यूपी भूलेख के ऑनलाइन पोर्टल https://upbhulekh.gov.in/  पर जाना होगा 
Real Time Khatauni
  • यूपी भूलेख के आधिकारिक पोर्टल पर क्लिक करने के बाद आपके फोन या कंप्यूटर पर होम पेज खुलेगा, जिसमें आपको रियल टाइम खतौनी की नकल देखें का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है ।
  • विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें आपको आपके जिला तहसील गांव का चुनाव करना होगा। 
  • अब आपको आपके गाटा संख्या दर्ज करके उदाहरण देखें विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के तुरंत बाद ही आपके सामने रियल टाइम खतौनी का पेज खुल जाएगा इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या फिर प्रिंट भी कर सकते हैं 
  • आप इस तरह से अप भूलेख पोर्टल पर रियल टाइम खतौनी देख सकते हैं

रियल टाइम खतौनी उत्तर प्रदेश डैशबोर्ड देखने की प्रक्रिया क्या है, जानें

अगर आपको Real Time Khatauni, Uttar Pradesh Dashboard देखना हैं, तो सबसे पहले तो आपको होमपेज पर मौजूद “रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश” के विकल्प पर क्लिक करना होगा, ऐसा करने से आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा। यहां आपको कई जानकारियां दिखाई देंगी, जोकि कुछ इस प्रकार है –

  • राजस्व ग्राम खतौनी
  • चकबंदी सर्वे ग्राम
  • गलत फसली ग्राम
  • रूपांतरण ग्राम खतौनी
  • वर्तमान ग्राम खतौनी
  • RTK ग्राम खतौनी
  • RI द्वारा DM को अग्रसारित
  • अनलॉक से लॉक हुई खतौनी
  • SDM Unlock
  • अवशेष खतौनी

Also Read: कैसे निकालें जमीन का पुराना रिकॉर्ड UP में? जाने पूरी प्रक्रिया

Conclusion:

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा लिखा गया ये लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आपको हमारे लेख से जुड़े किसी भी प्रकार के प्रश्न है या फिर आप किसी तरह का सुझाव हमे देना चाहते है, तो आप कॉमेंट बॉक्स में अपना सवाल या सुझाव जरुर दर्ज करें। हमारी कोशिश रहेगी कि आपके सभी सवालों के जवाब जल्द दे सकें। आगे ऐसे और लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट https://yojanadarpan.in/ पर रोज़ाना विज़िट करें।

Leave a Comment