UP Khasra Khatauni Kaise Dekhe Online 2024 | यूपी खसरा खतौनी कैसे निकाले? जानें पूरी प्रक्रिया

Join Telegram Channel Join Now

UP Khasra Khatauni Kaise Dekhe Online : उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग के द्वारा उत्तर प्रदेश का भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन अब घर बैठे चेक कर सकते हैं इसके लिए आपको सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है ऐसे में यूपी खसरा खतौनी ऑनलाइन आप चेक कर सकते हैं इसके लिए उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग ने ( https://upbhulekh.gov.in/ ) पोर्टल जारी किया हैं। जिसके माध्यम से आप उत्तर प्रदेश में जमीन संबंधित कोई भी आवश्यक सेवा घर बैठे चेक कर सकते हैं।

 पहले के समय जमीन संबंधित कोई भी आवश्यक कागज निकालने के लिए हमें लेखपाल के पास जाना पड़ता था। जिसमें हमारा समय और पैसा दोनों ही बर्बाद होता था। उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के माध्यम से जमीन संबंधित दूसरी आवश्यक सेवा-1 जमीन रिकॉर्ड, खसरा, खतौनी, इत्यादि जमीन संबंधित सेवा का लाभ आप ऑनलाइन तरीके से उठा सकते हैं। बता दे की मोबाइल फोन के माध्यम से Land Record खसरा, खतौनी, इत्यादि कैसे निकाल सकते हैं। उसके बारे में लोगों को जानकारी नहीं होती हैं। जिसके कारण उन्हें जन सेवा केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसलिए आज के लेख में UP Khasra Khatauni Online Check Kaise Kare के बारे में आपको डिटेल जानकारी उपलब्ध करवाएंगे इसलिए आप हमारा लेख पूरा पढ़ेंगे- 

UP Khasra Khatauni Kaise Dekhe Online – Overview

आर्टिकल का प्रकारजमीन संबंधित आवश्यक कागज
आर्टिकल का नामयूपी खसरा खतौनी कैसे देखें
आर्टिकल की भाषाहिंदी
लाभ कौन उठा सकता हैउत्तर प्रदेश के नागरिक
प्रक्रिया क्या हैऑनलाइन
ऑफिशल वेबसाइटClick Here

उत्तर प्रदेश खतौनी नकल UP Bhulekh Portal से ऑनलाइन कैसे देखेंगे?

Bhulekh UP खतौनी की नकल देखने की प्रक्रिया निम्नलिखित प्रकार की है जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं,

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – https://upbhulekh.gov.in/ पर आपको जाना होगा।
  • होम पेज पर पहुंच जाएंगे |
  • यहां पर नीचे की तरफ खतौनी (13 कॉलम) की नकल देखें ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • उसके बाद आपको वेरिफिकेशन के लिए कैप्चा कोड का विवरण दर्ज करना हैं।
  • अब आप जिला तहसील ग्राम इत्यादि का यहां पर विवरण देंगे ग्राम का विवरण देते समय आपको खातेदार का नाम खोजना होगा ।
  • इसके उपरांत चार प्रकार के ऑप्शन दिखाई पड़ेंगे खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें, भूलेख खाता संख्या द्वारा खोजें, खातेदार के नाम द्वारा खोजें, नामांतरण दिनांक से खोजें।
  • उनमें से किसी एक का चयन करेंगे
  • अब उद्धरण देखें ऑप्शन पर क्लिक करें।
  •  अब आपके सामने आपकी खसरा खतौनी की ऑनलाइन खाता विवरण प्रतिलिपि का विवरण दिखाई पड़ेगा इस तरीके से आप यूपी खतौनी नकल देख सकते हैं। 

UP Bhulekh पर भूखण्ड/गाटे का कोड

  • सर्वप्रथम आपको यूपी भूलेख की ( आधिकारिक वेबसाइट ) पर जाना होगा।
  • होम पेज पर ओपन हो जाएगा
  • यहां पर आपको भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने विकल्प पर क्लिक करना है
  • आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको जिला, तहसील और ग्राम का विवरण देना है
  • उसके बाद आपके सामने एक अलग पेज आएगा  जहां पर“खसरा/गाटा संख्या ” को भरना होगा।
  • अब आपको खोजों के बटन पर क्लिक करना हैं।
  • आपके सामने पूरा विवरण आ जाएगा’

राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे जानेंगे

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – (https://vaad.up.nic.in/ ) पर जाएँ।
  • होम पेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड ऑप्शन पर क्लिक करना हैं।
  • नए पेज में पहुंच जाएंगे यहां पर आपको जिला तहसील गांव का विवरण दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपके राजस्व ग्राम खतौनी का कोड दिखाई पड़ेगा |
  • इस तरीके से ऑनलाइन अपने राजस्व ग्राम खतौनी का कोड देख सकते हैं |

Also Read: उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखे?

Sathi पोर्टल से खतौनी नकल निकालने की प्रक्रिया

e Sathi UP पोर्टल से  खतौनी का नकल निकालने की प्रक्रिया काफी आसान है जिसका विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश e-Sathi आधिकारिक पोर्टल – (https://esathi.up.gov.in) पर आपको जाना है |
  • होम पेज पर पहुंच जाएंगे और यहां पर आप सबसे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगे |
  • पहले से आप यहां पर रजिस्टर्ड है तो आप Login कर लेंगे |
  • इसके बाद आपको“राजस्व एवम् पंचायती राज विभागऑप्शन में खतौनी नकल के ऑप्शन पर क्लिक करना
  • आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको कई प्रकार की चीजों का विवरण दर्ज करना होगा 
  • जिला का नाम
  • तहसील का नाम
  • गांव का नाम
  • खाता संख्या
  • आवेदक का नाम
  • मोबाइल नंबर
  • भाग संख्या
  • अब आपको नीचे की तरफ दिखाई पड़ने वाले डिजिटल हस्ताक्षरित खतौनी क्या ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • केश किंग पार्क खतौनी का विवरण आ जाएगा इसका प्रिंट आउट या स्क्रीनशॉट आप ले सकते हैं |
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर खतौनी का विवरण आ जाएगा आप उसका स्क्रीनशॉट या उसे डाउनलोड कर लीजिए
  • इस तरीके से आप e-Sathi पोर्टल के माध्यम से खतौनी नकल चेक कर सकते हैं।

UP Bhulekh Portal पर उपलब्ध सेवाएं 

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर  उपलब्ध सेवाओं की सूची

  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
  • बैंक बंधक डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश
  • सरकारी भूमि खोजें
  • भू-नक्शा डैशबोर्ड
  • निष्क्रांत सम्पति
  • शत्रु सम्पति
  • राजकीय आस्थान
  • रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखे
  • रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड
  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
  • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखे
  • खतौनी (अंश निर्धारण) की नक़ल देखे
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति

Also Read: यूपी भूलेख खतौनी कैसे चेक करें?

UP Bhulekh Portal हेल्पलाइन नंबर क्या है?

आपको अप भूलेख पोर्टल के संबंध में कोई भी समस्या या शिकायत है तो आप उसका निवारण आसानी से कर सकते हैं क्योंकि उत्तर प्रदेश भू राजस्व विभाग के द्वारा उप भूलेख हेल्पलाइन नंबर या ई- मेल आईडी जारी किया गया है, जिसके माध्यम से आप अपना कोई भी शिकायत या समस्या दर्ज करवा सकते हैं, उसका पूरा विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं |

Email ID : bhulekh-up@gov.in
Contact Number – 1. फोन नंबर : +91-522-2217145
Contact Number – 2. मोबाइल नंबर : 91-7080100588

Conclusion:

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको पसंद आएगा ऐसे में आर्टिकल संबंधित अगर आपका कोई भी सुझाव या प्रश्न है तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर पूछ सकते हैं उसका उत्तर हम आपको जरूर देंगे तब तक के लिए धन्यवाद और मिलते हैं अगले आर्टिकल में..!!

FAQ’s:

Q. यूपी भूलेख पोर्टल क्या है? 

Ans. उत्तर प्रदेश भू राजस्व विभाग के द्वारा उप भूलेख पोर्टल जारी किया गया है जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश बनाने वाले कोई भी व्यक्ति जमीन संबंधित आवश्यक रिकॉर्ड इसके माध्यम से चेक कर सकता है इसके लिए उसे सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है इस पोर्टल को उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश के द्वारा लांच किया गया हैं।

Q. खतौनी क्या होती है? 

Ans. खतौनी एक प्रकार का जमीन संबंधित आवश्यक कागज है इसके माध्यम से जमीन के मालिक के बारे में जानकारी हासिल होती है खतौनी की नकल को उत्तर प्रदेश के भूलेख पोर्टल पर जाकर आप डाउनलोड कर सकते हैं।

Q. रियलटाइम खतौनी  क्या होता है? 

Ans. रियल टाइम खतौनी का मतलब भविष्य में लागू होने वाले खतौनी को कहते हैं इसमें कुल मिलाकर 19 कॉलम होते हैं।  इसे आप उत्तर प्रदेश के भूलेख पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।  

Q. उत्तर प्रदेश खतौनी नकल ऑनलाइन कैसे चेक करें? 

Ans. उत्तर प्रदेश खतौनी नकल ऑनलाइन अगर आप चेक करना चाहते हैं तो उसकी प्रक्रिया बिल्कुल सहज है जिसका पूरा विवरण हमने आपको आर्टिकल में उपलब्ध करवाया है |

Q. उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट क्या है?  

Ans. उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट (https://upbhulekh.gov.in/) हैं।

Leave a Comment