जमीन का खतियान क्या होता है? झारखंड खतियान कैसे निकाले | Jharbhoomi khatiyan 2024

Join Telegram Channel Join Now

झारखंड खतियान कैसे निकाले :– अगर आप लोग झारखंड के निवासी है तो झारखंड जमीन खतियान कैसे निकाले इसकी जानकारी होना काफी आवश्यक है जमीन संबंधित दस्तावेजों में खतियान भी एक प्रमुख दस्तावेज होता है खतियान दस्तावेज को निकालने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हो गई है झारखंड राज्य के राजस्व विभाग के द्वारा एक ऑफिशल वेबसाइट jharbhoomi.jharkhand.gov.in का शुभारंभ किया गया है इस ऑफिशल वेबसाइट पर आप लोग अपना  खाता संख्या या अपना नाम के द्वारा झारखंड जमीन खतियान को ऑनलाइन देख सकते हैं इस ऑफिशल वेबसाइट पर झारखंड जमीन खतियान को देखने के लिए कुछ प्रक्रिया उपलब्ध होती है जिसकी जानकारी में आप लोगों को विस्तार पूर्वक इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान करूंगा इसलिए आप लोगों से निवेदन है कि आप लोग हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े:-

इन्हें भी पढ़ें:झारखंड में स्टांप ड्यूटी ऑनलाइन कैसे पता करें?

झारखंड जमीन का खतियान क्या होता है Jharkhand Jamin Khatiyan kya Hota Hai

झारखंड जमीन खतियान एक प्रकार का जमीन संबंधी दस्तावेज होता है जो एक प्रकार का कागज होता है जो की कानूनी रूप से लीगल (LEGAL) होता है यह लीगल कागज जमीन के मालिक के पास होना काफी आवश्यक है क्योंकि जमीन के लेनदेन के समय यह लीगल कागज का जरूरत पड़ता है जिसे हम लोग खतियान के नाम से जानते हैं जिसमें जमीन संबंधित सारी जानकारी दर्ज होती है जैसे:- जमीन के मालिक का नाम, मौजा का नाम, राज्य का नाम, जिला का नाम, खाता संख्या, जमाबंदी नंबर, प्लॉट नंबर, जमीन की दाखिल आदि जानकारी दर्ज होती है साथ ही साथ संपत्ति/ प्लॉट/ खेत का क्षेत्रफल भी दर्ज रहता है

इन्हें भी पढ़ें:झारखण्ड की सर्किल रेट कैसे पता करें?

झारखंड जमीन खतियान ऑनलाइन कैसे देखें -Overview

आर्टिकल का नामझारखंड जमीन खतियान ऑनलाइन कैसे देखें
राज्य का नामझारखंड
विभाग का नामराजस्व विभाग एवं भूमि सुधार विभाग
उद्देश्यऑनलाइन जमीन खतियान देखने का सुविधा  प्रदान करना
लाभार्थीझारखंड राज्य के निवासी
खतियान चेक करने का प्रक्रियाऑनलाइन के माध्यम से
ऑफिशल वेबसाइटjharbhoomi.jharkhand.gov.in

इन्हें भी पढ़ें:- Khet Ki Khatauni Kaise Dekhen (खेत का खतौनी देखने की प्रक्रिया)

झारखंड राज्य के जमीन का खतियान ऑनलाइन कैसे देखें?

झारखंड राज्य के जमीन का खतियान ऑनलाइन देखना चाहते हैं तो आप लोग नीचे दी गई प्रक्रिया के द्वारा झारखंड राज्य के जमीन का खतियान ऑनलाइन देख सकेंगे:-

  • सबसे पहले आप लोगों को झारखंड राज्य के राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा |
  • इसके बाद इस अधिकारी वेबसाइट का Home Page ओपन हो जाएगा इस होम पेज पर ‘खाता एवं रजिस्टर-2 देख’ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आप लोगों के सामने खाता संख्या का अनुसार ‘खतियान एवं रजिस्टर- 2 देखें’ का पेज ओपन हो जाएगा
  • इस पेज पर आप लोगों को दो विकल्प दिखाई देंगे इन दोनों विकल्पों में से आप लोगों को खतियान के विकल्प को क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आप लोगों को जिला अंचल, हल्का, मौजा खाता नंबर, जमीन के प्रकार को सेलेक्ट करें |
  • इसके बाद आप लोगों को सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद आप लोगों को खतियान के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • लोग सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें जमीन की खतियान संबंधित जानकारी ओपन हो जाएगी जिसे आप लोग डाउनलोड भी कर सकते हैं |
  • इस प्रकार आप लोग झारखंड जमीन खतियान ऑनलाइन देख सकते हैं |

झारखंड जमीन खतियान का उद्देश्य 2024

झारखंड जमीन खतियान का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य के निवासियों को जमीन संबंधित जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध कराना है, अब झारखंड के निवासियों को जमीन खतियान की जानकारी प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार के सरकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी वह अब घर बैठे झारखंड राज्य के राजस्व विभाग के ऑफिशल पोर्टल के माध्यम से अपने ऑनलाइन जमीन संबंधित सारी विवरण को देख सकते हैं इस ऑनलाइन विधि  के द्वारा उनका  समय का बचत होगा साथ ही साथ पैसा भी बचत होगा |

इन्हें भी पढ़ें:-बीघा क्या होता है? 1 एकड़ में कितना बीघा होता है?

झारखंड राज्य के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिसियल  पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं

झारखंड राज्य के राजस्व विभाग एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिशल पोर्टल पर झारखंड के निवासियों के लिए निम्नलिखित रूप सेवाएं उपलब्ध होती है:-

  • भूमि कर को ऑनलाइन भुगतान करने की सेवाएं उपलब्ध |
  • झारखंड के निवासियों को जमीन संबंधित विवरण खसरा एवं खाता संख्या देखना
  • झारखंड के जमीन का खतियान निकालना
  • जमीन से संबंधित किसी प्रकार समस्याओं का शिकायत दर्ज करना
  • अपना खाता का विवरण देखना
  • जमीन का ऑनलाइन म्यूटेशन करना |

इन्हें भी पढ़ें:- खाता खसरा नकल 2024

झारखंड के सभी जिलों का लिस्ट जिनका आप लोग खतियान ऑनलाइन देख सकते हैं

कोडरमा (Koderma)बोकारो (Bokaro)
खूंटी (Khunti)डब्लू सिंह भूम (West Singhbhum)
जामताड़ा (Jamtara)सिंहभूम (Singhbhum)
हजारीबाग (Hazaribagh)सिमडेगा (Simdega)
गुमला (Gumla)सरायकेला (Saraikela)
गोड्डा (Godda)साहिबगंज (Sahibganj)
गिरिडीह (Giridih)रांची (Ranchi)
गढ़वा (Garhwa)रामगढ़ (Ramgarh)
दुमका पूर्व (Dumka)पलामू (Palamau)
धनबाद (Dhanbad)पाकुड़ (Pakur)
देवघर (Deoghar)लोहरदगा (Lohardaga)
चतरा (Chatra)लातेहार (Latehar)

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल झारखंड खतियान ऑनलाइन कैसे देखें (Jharkhand khatiyan Online) संबंधी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई है जो आप लोगों को काफी पसंद आया होगा ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न आपके मन में है तो आप लोग हमारे कमेंट बॉक्स में आकर अपने प्रश्न को पूछ सकते हैं मैं आप लोगों के प्रश्नों का जवाब जरूर दूंगा |

इन्हें भी पढ़ें:-जमीन का नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?

FAQ’s: Jharbhoomi khatiyan 2024

Q. खतियान क्या होता है?

Ans.खतियान एक प्रकार का जमीन से संबंधित प्रमुख दस्तावेज है जिसमें जमीन से संबंधी जानकारी जैसे जमीन का क्षेत्रफल ,जमीन के मालिक का नाम, मौजा का नाम, राज्य का नाम, जिला का नाम, खाता संख्या, जमाबंदी नंबर, प्लॉट नंबर, जमीन की दाखिल आदि जानकारी दर्ज होती है साथ ही साथ संपत्ति/ प्लॉट/ खेत का क्षेत्रफल भी दर्ज रहता है |

Q. झारखंड खतियान का ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Ans. झारखंड खतियान का ऑफिशियल वेबसाइट https://jharbhoomi.jharkhand.gov.in/ है |

Q. झारखंड खतियान में क्या-क्या जानकारी उपलब्ध होती है?

Ans. झारखंड खतियान में जमीन के मालिक का नाम, पिता का नाम, मौजा का नाम, थाना नंबर, राज्य का नाम, जिला का नाम , अंचल का नाम, खाता संख्या, जमाबंदी नंबर, प्लॉट नंबर आदि जानकारी उपलब्ध होती है |

Leave a Comment