MP Circle Rate 2024: मध्य प्रदेश जमीन का सरकारी रेट कैसे चेक करे? जाने पूरी प्रक्रिया

Join Telegram Channel Join Now

MP Collector Rate (Circle Rate) :- यदि आप लोग मध्य प्रदेश राज्य के किसी क्षेत्र में जमीन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो उसे जमीन का सरकारी रेट (Collector Rate) की जानकारी होना काफी आवश्यक है क्योंकि जमीन रजिस्ट्री के दौरान आप लोगों को स्टांप ड्यूटी शुल्क एवं रजिस्ट्री शुल्क भुगतान करना पड़ता है और यह सारी उसे जमीन की सरकारी रेट (Collector Rate) के ऊपर निर्भर करता है आप लोगों को उसे जमीन की सरकारी रेट की जानकारी होना काफी आवश्यक है क्योंकि इसके द्वारा ही रजिस्ट्री के समय होने वाले खर्चों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे |

पहले लोग किसी जमीन की सरकारी रेट (Collector Rate) को पता करने के लिए अपने नजदीकी राजस्व विभाग के कार्यालय जाते थे और उसे जमीन का सरकारी रेट क्या है इसके लिए आवेदन करते थे तब जाकर उसे जमीन का सरकारी रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते थे जिससे उनको कई प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ता था |

इसी प्रकार के समस्याओं को समाधान करने के लिए मध्य प्रदेश राज्य सरकार के राजस्व विभाग के द्वारा एक ऑनलाइन ऑफिशल पोर्टल का शुभारंभ कर दिया गया है जिसके द्वारा मध्य प्रदेश के निवासी घर बैठे आसानी पूर्वक अपनी जमीन का सरकारी रेट (Collector Rate) को पता कर सकते हैं, मध्य प्रदेश राज्य की जमीन का सरकारी रेट को कैसे पता करें? इसकी जानकारी मैं आप लोगों को विस्तार पूर्वक इस आर्टिकल के माध्यम से प्रदान कर रहा हूं इसलिए आप लोग हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े:-

MP Circle Rate (सरकारी रेट) क्या है?

MP Circle Rate Kya Hai:- मध्य प्रदेश राज्य सरकार के राजस्व विभाग के द्वारा राज्य के किसी भी क्षेत्र की जमीन को  खरीदने पर न्यूनतम दर निर्धारित कर दिया जाता है जिसे मध्य प्रदेश राज्य में सर्किल रेट के नाम से जाना जाता है इसी सर्किल रेट के आधार पर उस जमीन रजिस्ट्री के दौरान स्टांप ड्यूटी शुल्क एवं रजिस्ट्री चार्ज का भुगतान करना पड़ता है  जमीन के सरकारी रेट को अलग-अलग राज्यों में है अलग-अलग नाम से जाना जाता है जैसे उत्तर प्रदेश एवं पंजाब में सरकारी रेट को कलेक्टर रेट के नाम से जाना जाता है और वही महाराष्ट्र राज्य में रेडी रेकनर रेट के नाम से जाना जाता है

MP Circle Rate (सरकारी रेट) को प्रभावित करने वाले कारक (MP Collector Rate)

MP Collector Rate 2024: मध्य प्रदेश के किसी क्षेत्र के संपत्ति का न्यूनतम दर तय करना कोई आसान कार्य नहीं होता है इसको कई प्रकार के कारक  प्रभावित करते हैं अर्थात इसको प्रभावित करने वाले कुछ कारक की जानकारी में आप लोगों को नीचे प्रदान कर रहा हूं इसको आप लोग ध्यानपूर्वक पड़े:-

  • संपत्ति का स्थान:- मध्य प्रदेश के सर्किल दर को प्रभावित करने वाला एक मुख्य कारक है संपत्ति का स्थान अगर ग्रामीण क्षेत्र में होगा तो उसे क्षेत्र का सर्किल रेट कम होगा और संपत्ति का स्थान शहरी क्षेत्र में होगा तो उसे क्षेत्र का सर्किल रेट अधिक होगा |
  • संपत्ति के आसपास की सुविधा:- संपत्ति के आसपास की सुविधा भी सर्किल दर को प्रभावित करती है संपत्ति के आसपास अच्छी यातायात के साधन है स्कूल कॉलेज एवं अस्पताल, शॉपिंग कंपलेक्स ,सरकारी कार्यालय उपलब्ध होंगे तो उसे संपत्ति का सर्किल रेट अधिक होगा |
  • संपत्ति के प्रकार:- मध्य प्रदेश के सर्किल दर को संपत्ति का प्रकार भी प्रभावित करता है अगर संपत्ति कमर्शियल है तो इसकी सर्किल दर आवासीय संपत्ति के तुलना में अधिक होगी |

Also Read: मध्य प्रदेश जमीन नामांतरण की आसान प्रक्रिया यहां देखें?

MP मैं जमीन का  सरकारी रेट (Circle Rate)ऑनलाइन  कैसे पता करें?

मध्य प्रदेश राज्य में जमीन का सरकारी रेट (Collector Rate) कैसे ऑनलाइन के माध्यम से पता करें इसकी जानकारी अगर आप लोगों पास नहीं है तो मैं आप लोगों को नीचे निम्न रूप से इसकी प्रक्रिया स्टेप स्टेप बता रहा हूं जिसको आप लोग फॉलो करें:-

Step-1 – सबसे पहले आप लोगों को मध्य प्रदेश राज्य के राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा |

Step-2 – इसके बाद आप लोगों के सामने इस आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा इस पेज पर आप लोगों को ‘गाइडलाइन दर’ के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |

Step-3 – उसके बाद आप लोग सामने एक नया पेज ओपन होगा जिस पर कुछ वर्षों का लिस्ट दिखाई देगा इसमें से आप लोगों को जिस वर्ष का सरकारी रेट देखना चाहते हैं उस वर्ष पर क्लिक करना होगा इसके बाद आप लोगों के सामने मध्य प्रदेश के सभी जिलों का  लिस्ट ओपन हो जाएगा |

Step-4 – इसमें से आप लोगों को जिस जिले का संपत्ति का सरकारी रेट पता करना चाहते है है उस जिले को सेलेक्ट करें  उदाहरण के लिए मैं उज्जैन  जिला पर क्लिक किया हूं |

Step-5- जैसे ही आप लोग जिले के नाम पर क्लिक करेंगे PDF File के रूप में डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा |

Step-6 – जैसे ही PDF File डाउनलोड हो जाता है आप लोगों को इस फाइल को ओपन करना होगा इसमें आप लोग को जमीन से संबंधित सारे गाइडलाइन दिखाई देगा इसके बाद आप लोगों को यहां पर जमीन के प्रकार जैसे कृषि जमीन, आवासीय जमीन, व्यावसायिक जमीन इत्यादि का सरकारी रेट कितना है इसकी जानकारी दिखाई देता है यहां पर आप लोगों को जिस प्रकार के संपत्ति का सर्किल रेट की जानकारी चाहिए उस प्रकार के संपत्ति का सर्किल रेट को देख सकेंगे |

ऊपर दिए गए प्रक्रियाओं के द्वारा आप लोग मध्य प्रदेश के संपत्ति का  सरकारी रेट (Circle Rate) को ऑनलाइन के माध्यम से पता कर सकते हैं |

Also Read: मध्य प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री खेत ,प्लॉट ,भूखंड, संपत्ति, खसरा जानकारी कैसे देखें?

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल मध्य प्रदेश राज्य के संपत्ति का सरकारी रेट को कैसे पता करें संबंधी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई है जो आप लोगों को काफी पसंद आया होगा ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न आपके मन में है तो आप लोग हमारे कमेंट बॉक्स में आकर अपने प्रश्नों को पूछ सकते हैं मैं आप लोगों के प्रश्न का जवाब जरूर दूंगा

FAQs: MP Circle Rate

Q. मध्य प्रदेश मैं सर्किल रेट का क्या मतलब होता है?

A.मध्य प्रदेश में सर्किल रेट का मतलब मध्य प्रदेश के राजस्व विभाग के द्वारा संपत्ति का न्यूनतम दर निर्धारित करना होता है इसी न्यूनतम दर को सर्किल रेट के नाम से जाना जाता है इस सर्किल रेट से नीचे दर में कोई जमीन को नहीं खरीद सकते हैं |

Q. मध्य प्रदेश के संपत्ति के सरकारी रेट को प्रभावित करने वाले कारक क्या है?

Ans.मध्य प्रदेश के संपत्ति के सरकारी को प्रभावित करने का निम्नलिखित है:-

  • बाजार का मूल्य
  • संपत्ति का प्रकार
  • संपत्ति के आसपास सुविधा

Q. मध्य प्रदेश Collector Rate पता करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

Ans.मध्य प्रदेश कलेक्टर रेट को पता करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट वेबसाइट https://www.mpigr.gov.in/ हैं |

Leave a Comment