National Youth Day 2024 | राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 : Importance, History, Purpose, Theme, Events in India

Join Telegram Channel Join Now

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 (National Youth Day 2024): हमारे देश में साल भर में अनेक प्रकार के दिवस सेलिब्रेट किए जाते हैं, जिनका अपना-अपना महत्व होता है और हर दिवस की कोई ना कोई खास बात होती है और इतिहास भी होता है। बात करें यदि राष्ट्रीय युवा दिवस की, तो राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद दोनों का आपस में कनेक्शन है, क्योंकि स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ही राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

विवेकानंद जी को बचपन में नरेंद्र नाथ दत्त के नाम से बुलाया जाता था। हालांकि दुनिया भर में यह स्वामी विवेकानंद जी के नाम से ही फेमस हुए। इंडियन दर्शन को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने के लिए स्वामी विवेकानंद जी को याद किया जाता है। यह एक मोटिवेशनल स्पीकर भी थे। विवेकानंद जी का ऐसा विचार था कि देश के डेवलपमेंट में हर युवा को अपना योगदान देना चाहिए, ताकि देश का विकास हो सके। साल 2024 में भी 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। चलिए अब इस आर्टिकल में राष्ट्रीय युवा दिवस की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

Also Read: स्वतंत्रता दिवस पर शायरी: 100+ Shayari On Independence Day

National Youth Day 2024 Overview

आर्टिकल का नामराष्ट्रीय युवा दिवस
उद्देश्यनेशनल यूथ डे की जानकारी देना
संबंधित व्यक्तिस्वामी विवेकानंद
संबंधित तारीख12 जनवरी
भाषाहिंदी

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 कब मनाया जाता है (When is National Youth Day 2024)

भारत के महान संत और मोटिवेशनल स्पीकर स्वर्गीय स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को हर साल पड़ती है। इसी दिन राष्ट्रीय युवा दिवस अर्थात नेशनल यूथ डे सेलिब्रेट किया जाता है। 

बताना चाहते हैं कि, 1984 में संयुक्त राष्ट्र संघ के डिसीजन के अनुसार इंटरनेशनल यूथ ईयर को घोषित किया गया था और इसके महत्व को देखते हुए इंडियन गवर्नमेंट के द्वारा भी साल 1984 में एक महत्वपूर्ण घोषणा की गई थी, जिसके अनुसार हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस को देशभर में मनाने का फैसला लिया गया।

Also Read: स्वतंत्रता दिवस पर पोयम हिंदी में: 50+ Independence Day Poem In Hindi

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 क्यों मनाया जाता है (Why is National Youth Day is Celebrated)

हर साल 12 जनवरी को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय युवा दिवस का दिन इसलिए स्पेशल है, क्योंकि स्वामी विवेकानंद जी का जन्म इसी दिन हुआ था। उनके जन्मोत्सव को ही राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक कुलीन कायस्था फैमिली में साल 1863 में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी पैदा हुए थे।

उनके बर्थडे के मौके पर विवेकानंद जी के अनमोल विचारों को याद करने के लिए और उनसे प्रेरणा प्राप्त करने के लिए 12 जनवरी को नेशनल यूथ डे मनाया जाता है, क्योंकि आप इस बात से भली भांति परिचित हैं कि, किसी भी देश के डेवलपमेंट में उस देश के युवाओं का काफी ज्यादा योगदान होता है। यहां तक कि हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा भी हमेशा ही कहा जाता है कि अगर हमारे देश के युवा सशक्त होंगे, तो हमारा देश भी पावरफुल बनेगा।

Also Read: इंडिपेंडेंस डे कोट्स इन हिंदी : 100+ Happy Independence Day Quotes

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 महत्व (National Youth Day 2024 significance)

अपने आदर्शों और विचारों की वजह से ही हमारे देश में तो स्वामी विवेकानंद जी प्रसिद्ध हो गई थे। इसके अलावा विदेशों में भी उनकी प्रसिद्धि का कारण यही था। हमेशा भगवा कपड़े धारण करने वाले स्वामी विवेकानंद अपने भाषणों के माध्यम से समा ही बांध देते थे। 

उनके द्वारा अमेरिका के शिकागो में जो भाषण दिया गया था, वह आज भी लोगों के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय है। अपने भाषण में उन्होंने भारत और सनातन धर्म की गहराइयों के बारे में बताया था। उनके विचार युवाओं को काफी ज्यादा प्रेरित करते हैं। यही कारण है कि राष्ट्रीय युवा दिवस का काफी ज्यादा महत्व युवाओं के बीच में है।

Also Read: भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2024: Essay in 100 Words, Essay in 300 Words, Essay in 500 Words

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 इतिहास (National Youth Day 2024 History)

यह बात सन 1984 की है, जब भारतीय सरकार ने 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का फैसला किया और इस बात की जानकारी को भी सार्वजनिक कर दिया, क्योंकि 12 जनवरी को ही हमारे देश की एक महान शख्सियत का जन्म हुआ था जिनका नाम है स्वर्गीय स्वामी विवेकानंद। 

1984 में राष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी को मनाने की घोषणा करने के पश्चात अगले ही साल अर्थात साल 1985 से देश में हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की याद में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाना शुरू कर दिया गया और तब से लेकर लगातार राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय युवा दिवस के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के जो विचार थे और उनके जो भी आदर्श थे, उन्हें हर युवा तक पहुंचाने का काम किया जाता है।

क्योंकि युवाओं में जब स्वामी विवेकानंद जिंदा थे, तब भी उनका काफी ज्यादा अट्रैक्शन था और वर्तमान में भी युवा स्वामी विवेकानंद जी की बातों से प्रेरणा लेते दिखाई देते हैं। सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि विवेकानंद जी के भाषणों का प्रभाव विदेशी लोगों में भी है। विदेशी लोग आज भी इंटरनेट और अन्य जगहों से विवेकानंद जी की जानकारी हासिल करते हैं।

Also Read: स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है: When is it Celebrated, Why is it Celebrated, Importance, History, Celebration in India

राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 की थीम (National Youth Day 2024 Theme)

साल 2024 में भी 12 जनवरी के दिन आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस की थीम को निश्चित किया गया था। इस थीम को ‘इट्स ऑल इन द माइंड’ का नाम दिया गया था, जिसका मतलब होता है कि सब कुछ आपके दिमाग में है। आसान भाषा में कहां जाए तो यदि किसी व्यक्ति के द्वारा कुछ करने का पक्का इरादा कर लिया जाता है, तो उसे अपने इरादे को पूरा करने से कोई भी नहीं रोक पाता है।

भारत में राष्ट्रीय युवा दिवस 2024 समारोह (National Youth Day In India)

अलग-अलग जगह पर राष्ट्रीय युवा दिवस अलग तरीके से मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूल और कॉलेज में स्कूल और कॉलेज की कमेटी के द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर बच्चों को स्वामी विवेकानंद जी के बारे में जानकारी दी जाती है और उनके अनमोल विचारों से भी बच्चों को परिचित करवाया जाता है। 

वहीं नेशनल यूथ डे के मौके पर ट्रैवल मिनिस्ट्री और रामकृष्ण मठ, रामकृष्ण मिशन के द्वारा भी कई कार्यक्रम शुरू किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग राष्ट्रीय युवा दिवस के बधाई संदेश एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं और व्हाट्सएप पर स्टेटस भी लगाकर एक दूसरे को इस दिवस की बधाई देते हैं।

Also Read: Independence Day Wishes In Hindi | स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Conclusion:

National Youth Day 2024 के बारे में आपने इस आर्टिकल में जाना। यदि राष्ट्रीय युवा दिवस की अन्य कोई जानकारी आपको हासिल करनी है, तो आप दिए हुए कमेंट बॉक्स के द्वारा अपना सवाल पूछ सकते हैं। आपके सभी सवालों का आपको जवाब दिया जाएगा। अन्य रोचक पोस्ट पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट योजना दर्पण पर रेगुलर विजिट करते रहे। धन्यवाद!

FAQ:

Q: राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है?

Ans: हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है।

Q: 12 जनवरी के दिन किसका जन्म हुआ था?

Ans: स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी को हुआ था।

Q: पहली बार देश में राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया गया?

Ans: पहली बार 1985 में देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया।

Q: राष्ट्रीय युवा दिवस को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

Ans: राष्ट्रीय युवा दिवस को अंग्रेजी में नेशनल यूथ डे कहते हैं।

Q: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

Ans: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस को अंग्रेजी में इंटरनेशनल यूथ डे कहा जाता है।

Leave a Comment