Independence Day Celebration | स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है: When is it Celebrated, Why is it Celebrated, Importance, History, Celebration in India

Join Telegram Channel Join Now

स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है (Independence Day celebration):जब हम छोटे थे और स्कूल जाते थे, तो हर साल 15 अगस्त के मौके पर हम सभी के अंदर एक अलग ही उत्साह होता था, क्योंकि 15 अगस्त के मौके पर स्कूल में हमें डांस प्रोग्राम देखने को मिलता था। इसके अलावा 15 अगस्त कार्यक्रम की समाप्ति पर हमें स्कूल में मिठाइयां भी मिलती थी और हम घर चले आते थे। छोटे होने की वजह से हमें 15 अगस्त का क्या महत्व है, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती थी, हमें तो सिर्फ इतना पता होता था कि, आज हमें जल्दी स्कूल जाना है और जल्दी घर चले आना है।

परंतु अब जब हम बड़े हो गए हैं, तो विभिन्न सूत्रों से हम इस बात से अच्छी तरह से अवगत हो गए है कि 15 अगस्त कोई सामान्य दिन नहीं है बल्कि यह वह दिन है जिसकी खुशी सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि देश के हर उम्र के व्यक्ति को होती है। क्या बूढ़ा, क्या बच्चा, क्या जवान, क्या महिला, क्या पुरुष! सभी 15 अगस्त की खुशियों को बटोर लेना चाहते हैं। इस साल भी 15 अगस्त जैसा राष्ट्रीय पर्व आने में अब थोड़ा ही समय बचा हुआ है। ऐसे में हम इस पेज के माध्यम से आपको बताने वाले हैं कि आखिर स्वतंत्रता दिवस क्या होता है और स्वतंत्रता दिवस का महत्व क्या है और भारत के स्वतंत्रता दिवस का इतिहास क्या है।

Also Read: भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2024: Essay in 100 Words, Essay in 300 Words, Essay in 500 Words

Independence Day Celebration Overview

आर्टिकल का नामस्वतंत्रता दिवस समारोह
उद्देश्यस्वतंत्रता दिवस की जानकारी देना
संबंधित तारीख15 अगस्त
देशभारत
पहला आयोजन15 अगस्त 1947

स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है? (When is Independence Day Celebrated)

15 अगस्त के दिन भारतीय स्वतंत्रता दिवस Independence Day Celebration मनाया जाता है। इसे इंडियन इंडिपेंडेंस डे भी कहा जाता है। भारत का स्वतंत्रता दिवस भारत का नेशनल पर्व भी माना जाता है। हमारे प्यारे भारत देश को साल 1947 में 15 अगस्त के दिन ही आजादी मिली थी और तब से हर साल 15 अगस्त का दिन हर भारतवासी को हमेशा से याद रहता है। 

अंग्रेजों से लंबी लड़ाई के पश्चात हमारे देश को आजादी मिली थी। आजादी को प्राप्त करने के लिए हिंसात्मक आंदोलन भी हुए और सत्याग्रह भी हुए। जो व्यक्ति जिस मिजाज का था, उसने उस मिजाज के अनुसार क्रांति की और अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए।

Also Read: Essay On My Favourite Festival Holi : होली पर निबंध 1000 शब्दों में

स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है? ( Why is Independence Day Celebrated)

1947 में 15 अगस्त ही वह तारीख थी, जब ब्रिटिश शासन से हमारे देश को आजादी मिल गई थी और इसी के अंतर्गत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर साल धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। 

ऊहर भारतवासी के लिए 15 अगस्त का दिन खुशी लेकर के आता है, क्योंकि इस दिन देश के लोग गुलामी से आजाद हुए थे और गर्व के इस पल को कोई भी भारतवासी भूल नहीं सकता है। इस मौके पर देश के लिए बलिदान देने वाले सभी बलिदानियो और शहीदों को याद किया जाता है। 15 अगस्त के मौके पर देश में राष्ट्रीय अवकाश की भी घोषणा की जाती है।

Also Read:-Friendship Day 2024: इस साल फ्रेंडशिप डे कब मनाया जाएगा?

स्वतंत्रता दिवस का महत्व क्या है? (Importance of Independence Day)

Independence Day

सिर्फ भारत में ही रहने वाले नहीं बल्कि जहां-जहां भी विदेश में भारतीय व्यक्ति निवास करते हैं वहां-वहां 15 अगस्त के मौके पर उनके दिल में एक अजीब सी हलचल पैदा होती है जो इस दिन के महत्व को दर्शाती है। स्वतंत्रता दिवस लोकतंत्र तथा संप्रभुता के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। 

आप खुद ही सोचिए कि आखिर किसी व्यक्ति को गुलामी पसंद नहीं होती है और इसके बावजूद यदि व्यक्ति को गुलामी करनी पड़े और अत्याचारों का सामना करना पड़े तो उसके दिल पर क्या बितती है।

बस यही कुछ हमारी भारतीय प्रजा के साथ भी तब हो रहा था जब देश में अंग्रेजी हुकूमत काम कर रही थी। अंग्रेजों के उल्टे सीधे कानून को भारत की प्रजा को मानना ही पड़ता था और जो उनका विरोध करता था, उसे अंग्रेजों के द्वारा विभिन्न रूप से प्रताड़ित किया जाता था। 

यहां तक की झूठा मुकदमा चलाकर कई भारतीय लोगों की कानूनी हत्या भी कर दी जाती थी और अब जब हमारे देश में लोकतंत्र का राज है और संविधान के अनुरूप काम हो रहा है, तो हर व्यक्ति अत्याचार का विरोध करने के लिए स्वतंत्र है।

Also Read: विश्व श्रवण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें क्या है इसका इतिहास, महत्व,थीम

स्वतंत्रता दिवस का इतिहास क्या है? (History of Independence Day)

देश की आजादी के पश्चात देश के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू जी बने और उन्होंने भारत की राजधानी नई दिल्ली में मौजूद लाल किले पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और साथ ही साथ राष्ट्र को संबोधित करके हमारे देश को एक स्वतंत्र राष्ट्र के तहत घोषित कर दिया। इसके बाद से ही हर साल देश में तत्कालीन प्राइम मिनिस्टर अर्थात प्रधानमंत्री जी के द्वारा 15 अगस्त के मौके पर लाल किले पर भारतीय झंडा फहराया जाता है।

हालांकि देश की आजादी के पहले भयंकर अत्याचारों का सामना भारतीय जनता को करना पड़ा, परंतु हमारे भारत देश की मिट्टी भी नामर्दों को पैदा नहीं करती। यही कारण है कि, लाखों की संख्या में पूरे देश में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजों से लोहा लेना शुरू किया और देखते ही देखते अंग्रेजों के पांव भारत से उखड़ने लगे।

और एक दिन ऐसा आया जब अंग्रेजों को भारत से दुम दबाकर भागना पड़ा और हर भारतवासी को अपने स्वतंत्र भारत देश में सांस लेने का मौका मिला। देश की आजादी में वैसे तो कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई परंतु प्रमुख लोगों के नाम के बारे में बात करे तो उनके नाम सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, भगत सिंह, मंगल पांडे, चंद्रशेखर आजाद इत्यादि है।

Also Read:-World Lung Cancer Day 2024 । विश्व फेफड़े के कैंसर दिवस : Symptoms And Preventions of Lungs Cancer, Significance, History, Theme

भारत में स्वतंत्रता दिवस का समारोह (Independence Day Celebration in India)

Independence Day

स्वतंत्रता दिवस अर्थात 15 अगस्त के मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। जैसे की 15 अगस्त के मौके पर सरकारी विद्यालयो और प्राइवेट विद्यालयों में विद्यार्थियों के द्वारा भाषण दिया जाता है। इसके अलावा विद्यार्थियों से निबंध भी लिखवाया जाता है। 

भारत की राजधानी नई दिल्ली में इस मौके पर देश के गणमान्य लोगों के अलावा विदेशों के भी कई लोगों को बुलाया जाता है और इसके पश्चात देश के अलग-अलग राज्यों की झांकी भी निकाली जाती है जो देखने में काफी ज्यादा मनमोहन होती है, साथ ही यहां पर भारत के राष्ट्रीय गान को भी गाया जाता है और सभी एक साथ मिलकर के तिरंगे झंडे को सलामी देते हैं तथा प्रधानमंत्री जी के द्वारा अपना भाषण भी प्रस्तुत किया जाता है।

देश में निवास करने वाले सामान्य लोग अपने-अपने तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं। लोग अपने घरों पर भारत का तिरंगा झंडा लहराते हैं। इसके अलावा लोग अपनी गाड़ियों पर भी झंडा लगाकर देश की आजादी का जश्न मनाते हैं। इस दिन लोग एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर इंडिपेंडेंस डे बधाई संदेश शेयर करते हैं और  शुभकामनाएं देते हैं।

Also Read:-World Wide Web Day 2024 । वर्ल्ड वाइड वेब दिवस: WWW Meaning, Significance, History, Inventor, Theme

Conclusion: Independence Day Celebration

Independence Day Celebration से संबंधित हमने महत्वपूर्ण इनफॉरमेशन आर्टिकल में आपको प्रदान की। अगर आपको आर्टिकल के बारे में और कुछ जानना है, तो हमारा कमेंट बॉक्स नीचे दिया गया है, जहां पर आप कमेंट बॉक्स में अपने सवालों को पूछ सकते हैं। हमारी टीम आपके सभी सवालों का उचित समय में सही जवाब देने का प्रयास करेगी। हमारी वेबसाइट योजना दर्पण पर और भी कई इंटरेस्टिंग आर्टिकल मौजूद है, जिन्हें पढ़ना बिल्कुल भी ना भूले। धन्यवाद!

FAQ:

Q: स्वतंत्रता दिवस का मतलब क्या है?

Ans: स्वतंत्रता दिवस पर भारत देश आजाद हुआ था।

Q: भारत कब आजाद हुआ और किसने करवाया?

Ans: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ। आजादी में लाखों लोगों का योगदान है।

Q: भारत को आजादी किससे मिली थी?

Ans: भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी।

Q: स्वतंत्रता दिवस को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

Ans: अंग्रेजी में स्वतंत्रता दिवस को इंडिपेंडेंस डे कहा जाता है।

Q: स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?

Ans: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

Leave a Comment