Mp Solar Pump Yojana | मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना : फसलों की सिंचाई करना हुआ आसान, इस योजना के तहत मिल रहा सोलर पंप

Join Telegram Channel Join Now

मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना (Mp Solar Pump Yojana) : इस बात से आप भली-भांति परिचित है कि, देश में अधिकतर राज्यों में खेती करने वाले किसानों के द्वारा खेत की सिंचाई करने के लिए डीजल पंप का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे किसानों का काफी ज्यादा पैसा खर्च होता है। वहीं इसके अलावा डीजल पंप के उपयोग से सिंचाई करने से वातावरण में काफी ज्यादा प्रदूषण भी धुएं के रूप में निकलता है अर्थात डीजल पंप से किसानों को भी नुकसान है और वातावरण को भी नुकसान है। इन्हीं सब परेशानियों का खत्म करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना को शुरू कर दिया है और इस योजना का लाभ किसानों को मिलने भी लगा है।

सरकार ने योजना को शुरू करने के दौरान कहा है कि हम चाहते हैं कि, मध्य प्रदेश में खेती करने वाले अधिक से अधिक किसान भाई इस योजना के बारे में जाने और इस योजना का लाभ ले। बताना चाहते हैं कि, यह एक ऐसी योजना है, जिसके अंतर्गत सरकार किसानों को सब्सिडी पर सोलर पंप उपलब्ध करवा रही है, ताकि किसान भाई सोलर पंप अपने खेत के आसपास में ही स्थापित कर सके और सोलर पंप को पानी के सोर्स से कनेक्ट करके फसलों की सिंचाई सही समय पर कर सके। चलिए इस पेज पर विस्तार से जानते हैं कि “मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना क्या है” और “मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना में आवेदन कैसे करें।”

Also Read :- मध्य प्रदेश सीखो कमाओ योजना

Overview Of MP Solar Pump Yojana

योजना का नामसोलर पंप योजना
उद्देश्यसोलर पंप देना
लाभार्थीमध्य प्रदेश के किसान
वेबसाइटcmsolarpump.mp.gov.in
हेल्पलाइन नंबर0755-2575670

मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना क्या है? (What is Mp Solar Pump Yojana)

जिन किसान भाइयों के पास खेत की सही समय पर सिंचाई करने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं है, वह किसान भाई मध्यप्रदेश सोलर पंप योजना के माध्यम से सोलर पंप अपने खेत के आसपास स्थापित करवा सकते हैं और जब चाहे तब अपने खेत की सिंचाई कर सकते हैं। हालांकि योजना के अंतर्गत सोलर पंप पाने के लिए कुछ कंडीशन को किसान भाइयों को पूरा करना होगा।

जैसे कि ऐसे ही किसान भाइयों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा, जिनके खेत पर खेती के लिए कोई भी सोलर कनेक्शन मौजूद नहीं है। योजना के अंतर्गत जो सोलर पंप लगाए जाएंगे, उनकी देखरेख किसान भाइयों को ही करनी होगी। इसके अलावा योजना की एक और खास बात यह है कि, जो भी सोलर पंप इस योजना के अंतर्गत किसानों को दिए जाएंगे, वह उसकी बिक्री नहीं कर सकते हैं और ना ही किसी अन्य को भाड़े पर दे सकते हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान भाई के पास पानी का सोर्स भी अवश्य ही होना चाहिए। 

Also Read :- मुख्यमंत्री सरल बिजली बिल माफ़ी योजना

मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना का महत्व (Mp Solar Pump Yojana Significance)

मध्य प्रदेश की अधिकतर आबादी खेती का काम करती है और आप इस बात से अच्छी तरह से परिचित है कि, खेतों की फसल तभी अच्छी तरह से पैदा होती है, जब उन्हें सही समय पर पानी दिया जाता है, परंतु जब किसान भाइयों के पास फसलों को पानी देने के लिए उचित व्यवस्था नहीं होती है, तो इससे फसले खराब होने लगती है और किसानों को अपनी इच्छा के मुताबिक फसलों की पैदावार भी नहीं मिलती है।

इसका नुकसान तो किसान भाइयों को होता ही है, साथ ही मध्य प्रदेश सरकार को भी इसका नुकसान होता है, क्योंकि राज्य में फसलों की पैदावार कम होती है। इस बात को समझते हुए सरकार ने सोलर पंप योजना के माध्यम से किसानों को सोलर पंप देने का फैसला लिया है, ताकि पानी के सोर्स के माध्यम से किसान भाई जब चाहे तब फसलों को पानी दे सके, जिससे फसलों की अच्छी पैदावार हो और किसानो की आय में वृद्धि हो।

Also Read :- मध्य प्रदेश उदिता योजना 

मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना का लाभ (Mp Solar Pump Yojana Benefits)

  • राज्य में निवास करने किसान भाइयों को उपरोक्त योजना के अंतर्गत फ्री में सोलर पंप हासिल हो सकेगा।
  • इस योजना के माध्यम से सोलर पंप के द्वारा किसान भाई अपने फसलों की सिंचाई सही समय पर कर सकेंगे।
  • सही समय पर फसलों की सिंचाई होने से फसलों की बंपर पैदावार होगी, जिससे किसान भाइयों की इनकम में बढ़ोतरी होगी।
  • सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश का लाभ राज्य के सभी किसान भाई उठा सकेंगे।
  • सरकार के द्वारा जो मापदंड तय किए गए हैं, उसी के हिसाब से सोलर पंप के स्थापना का सेंटर होना चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत जहां पर सोलर पंप लगाया गया है, यदि वहां पर जल स्तर कम होता है, तो सोलर पंप को दूसरी जगह पर ट्रांसफर किया जा सकता है।

Also Read :- मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना 

मध्यप्रदेश सोलर पंप योजना हेतु पात्रता (Mp Solar Pump Yojana Eligibility)

  • मध्य प्रदेश के किसानों को योजना का लाभ मिलेगा।
  • किसान की उम्र 18 साल या इससे ज्यादा होनी चाहिए।
  • किसान के पास खेती लायक जमीन होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान भाई के पास पानी का सोर्स भी अवश्य ही होना चाहिए। 

Also Read :- एमपी गांव की बेटी योजना

मध्य प्रदेश सोलर पंप योजना हेतु दस्तावेज (Mp Solar Pump Yojana Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेती योग्य भूमि के कागज़ात
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

 Also Read :- किसान उदय योजना

सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश में आवेदन कैसे करें? (Mp Solar Pump Yojana Apply)

योजना में ऑनलाइन आवेदन होगा, जिसकी प्रक्रिया निम्नानुसार है।

1: योजना में आवेदन के लिए सर्वप्रथम वेबसाइट https://cmsolarpump.mp.gov.in/ पर जाएं।

2: वेबसाइट पर जाने के बाद न्यू पंजीकरण ऑप्शन पर क्लिक करें।

3: अब मोबाइल नंबर दर्ज करें और वन टाइम वेरिफिकेशन कोड के माध्यम से मोबाइल नंबर को वेरीफाई कर लें।

4: इसके बाद नई विंडो ओपन होगी। इसमें किसान आधार केवाईसी, बैंक अकाउंट, जाति स्वघोषणा और जमीन से संबंधित जानकारी को निश्चित बॉक्स में दर्ज करें।

5: सभी इनफॉरमेशन को सही प्रकार से दर्ज करने के बाद एक नई स्क्रीन फिर से ओपन होगी। यहां पर आपने जो इनफॉरमेशन दर्ज की है, वह आपको दिखाई देगी। सभी जानकारी को चेक कर लेना है और वेरीफाई कर लेना है।

6: इसके बाद सबसे आखिरी में आपको डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर देना है।

7: दस्तावेज अपलोड होने के बाद सबमिट बटन दबा देना है।

इस प्रकार से घर बैठे आप Mp Solar Pump Yojana Online Apply कर सकेंगे।

Also Read :- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

Conclusion:

Mp Solar Pump Yojana क्या है  और कैसे इस योजना में आवेदन करना है, इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आर्टिकल में आपको प्रदान की गई। यदि अन्य कोई जानकारी चाहिए, तो कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ ले। हम जल्द ही आपके सवालों का जवाब देंगे। इसी प्रकार के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट योजना दर्पण को जरुर विजिट करते रहे। धन्यवाद!

FAQ:

Q: सोलर पंप योजना का संचालन कहां हो रहा है?

ANS: मध्य प्रदेश में सोलर पंप योजना का संचालन हो रहा है।

Q: सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश को किसने शुरू किया?

ANS: पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने योजना को शुरू किया।

Q: सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश के तहत क्या सोलर पंप फ्री में मिलेगा?

ANS: जी हां! योजना के तहत सोलर पंप फ्री में मिलेगा।

Q: सोलर पंप योजना का फायदा किसे मिलेगा?

ANS: मध्य प्रदेश के किसान भाइयों को सोलर पंप योजना का फायदा मिलेगा।

Q: सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश में आवेदन की प्रक्रिया क्या है?

ANS: सोलर पंप योजना मध्य प्रदेश में आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

Leave a Comment