Lok Sabha Election Result 2024: सिर्फ स्मृति इरानी ही नहीं बल्कि इन मंत्रियों को भी चखना पड़ा हार का स्वाद, देखें पूरी लिस्ट

Join Telegram Channel Join Now

Lok Sabha Election result 2024: बीते दिन भारत के चुनाव आयोग ने सभी लोकसभा क्षेत्रों के परिणामों की घोषणा कर दी है। जहां एनडीए ने  543 सीटों में  392 सीट मिली, वहीं भाजपा को 240 सीटें जीतीं, जबकि  I.N.D.I.A. गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं और कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं। अंतिम परिणाम महाराष्ट्र के बीड निर्वाचन क्षेत्र से आया, जहाँ एनसीपी (शरद पवार) के उम्मीदवार बजरंग मनोहर सोनवाने ने भाजपा की पंकजा मुंडे को 6,553 मतों से हराया। गौरतलब है कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजे कितने चौंकाने वाले रहे, एग्जिट पोल के नतीजों को पूरी तरह से नकारते हुए भगवा खेमे का ‘400 पार‘ का नारा एक नाइट मेयर साबित हो गया क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी 300 सीटों तक पहुँचने के लिए संघर्ष करती नजर आई।  

भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 2024 के चुनावों के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों को मैदान में उतारा। जहां कई विजयी हुए और संसद में वापस लौटे, वहीं कुछ उल्लेखनीय हस्तियों को हार का सामना करना पड़ा। विजेताओं में, नितिन गडकरी ने नागपुर सीट को बड़े अंतर से हासिल किया और अनुराग ठाकुर ने लगातार पांचवीं बार हमीरपुर में जीत हासिल की, वहीं केंद्रीय मंत्री है जो चुनाव ही हार गए है, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे है..!!

स्मृति ईरानी (Smriti Irani)

Smriti Iirani

अमेठी में स्मृति ईरानी की हार सबसे हाई-प्रोफाइल हार में से एक है। साल 2019 में राहुल गांधी को हराने वाली सुश्री ईरानी कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से 1,67,196 मतों के अंतर से हार गईं हैं। इस हार ने अमेठी में बीजेपी के एक युग का अंत कर दिया, जो स्मृति ईरानी के नेतृत्व में कुछ समय के लिए भाजपा का गढ़ हुआ करता था।

अजय मिश्रा टेनी (Ajay Mishra Teni)

Ajay Mishra Teni

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी, जिनके बेटे को अक्टूबर 2021 में लखीमपुर खीरी हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था, शाम 4 बजे समाजवादी पार्टी के उत्कर्ष शर्मा से 33,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे थे। सपा ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ा था।

Also Read: अब महिलाएं भी होगी सशक्त, मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना के तहत मिलेगा  रोजगार, जाने कैसे?

कैलाश चौधरी (Kailash Choudhary)

Kailash Choudhary

राजस्थान के बाड़मेर के प्रत्याशी और कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को कांग्रेस के विजयी उम्मेद राम बेनीवाल से 4.48 लाख मतों से हराया है।

Also Read: प्रदेश की कन्याओं को मिलेगी विवाह के लिए इतनी राशि, जानें आवेदन कैसे करें?

राजीव चंद्रशेखर (Rajiv Chandrashekhar)

Rajiv Chandrashekhar

केरल की तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर शाम 4 बजे कांग्रेस के तीन बार के सांसद शशि थरूर से 15,000 से अधिक मतों से पीछे चल रहे हैं। मतगणना के शुरुआती घंटों में चंद्रशेखर 24,000 से अधिक मतों से आगे चल रहे थे।

महेंद्र नाथ पांडे (Mahendra Nath Pandey)

केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे उत्तर प्रदेश की चंदौली सीट हार गए। आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर मोहनलालगंज में समाजवादी पार्टी के आरके चौधरी से 70,292 मतों से हार गए।

साध्वी निरंजन ज्योति जो कि केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री है वह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में हार गईं। वहीं रेल राज्य मंत्री राव साहब दानवे महाराष्ट्र की जालना सीट पर कांग्रेस के कल्याण वैजनाथ राव काले से हार गए। कैबिनेट मंत्री आरके सिंह बिहार के आरा से सीपीआई (एमएल) के सुदामा प्रसाद से हार गए।

Leave a Comment