UP Gram Code : राजस्व ग्राम खतौनी का कोड यूपी भूलेख पोर्टल पर क्या है? जानें पूरा प्रोसेस

Join Telegram Channel Join Now

UP Gram Code: उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। ये अर्थव्यवस्था और जनसंख्या की दृष्टि से देश के लिए सबसे जरुरी राज्य है। प्रदेशवासियों कि सहुलियत के लिए और सभी सरकारी कार्यों को आसान बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा डिजिटल माध्यम का इस्तमाल किया जाता है। जैसे कि राज्य सरकार ने रोजमर्रा की जरूरतों के शामिल भूमि के अभिलेख को ऑनलाइन कर दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई राजस्व परिषद भूलेख खतौनी वेबसाइट के जरिए प्रदेशवासी अपनी जमीन से जुड़ी सभी जानकारी पा सकते हैं। जैसे कि जमीन का नंबर या कोड क्या है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी तरह से ग्राम गांव का भी एक कोड होता है जो की यूनिक ग्राम खतौनी कोड कहलाता है, जिसे विलेज कोड भी कहते हैं। विलेज कोड के बारे में भी जानकारी आपको डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए मिल सकती है,जिसके बारे में हम आपको इस लेख में विस्तार से बताएंगे।

दरअसल,उत्तर प्रदेश में ग्राम कोड देखने के लिए राज्य सरकार ने नागरिको की सहुलियत के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है।प्रदेशवासी इस पोर्टल के जरिए अपने ग्राम का कोड आसानी से देख सकते है। गौरतलब है कि पहले ग्राम कोड देखने के लिए लोगों को राजस्व परिषद भूलेख खतौनी ऑफिस में जाना पड़ता था, लेकिन ऑनलाइन पोर्टल आने से घर बैठे कोई भी व्यक्ति ग्राम कोड के बारे में जानकारी पा सकता हैं। इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे कि यूपी ग्राम कोड कैसे देख सकते है।आज की पोस्ट में यूपी ग्राम कोड कैसे निकाले या देखे के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से जानेंगे.

 कैसे देखें  UPbhulekh.gov.in वेबसाइट पर ग्राम खतौनी कोड?

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर Upbhulekh.gov.in वेब पोर्टल खोल लें।
UPbhulekh.gov.in Portal
  • आपके सामने होम पेज खुल जाएगा, जिस पर नबंर एक की टैब राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने को सिलेक्ट कर उसपर क्लिक करें।
UP Gram Code
  • इसके बाद अपना जिला जनपद सिलेक्ट करें।
  • अब आप अपनी तहसील सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद ग्राम का नाम/ ग्राम कोड टैब के नीचे ग्राम की लिस्ट है आपको दिखेगी और लिस्ट के आगे 6 अंकों का कोड आपका ग्राम कोड आपके सामने दिखेगा है |
  • इस तरह से आप अपना ग्राम खतौनी कोड देख सकते हैं।

Also Read: खसरा-खतौनी की नकल ऑनलाइन कैसे निकाले? जाने पूरा प्रोसेस

यूपी ग्राम खतौनी कोड देखने के लिए जरुरी दस्तावेज

ऑनलाइन माध्यम से यूपी राजस्व विभाग कि अधिकारिक वेबसाइट से ग्राम कोड या खतौनी का विवरण देखने के लिए नीचे दिए गए डाक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी, जो कि इस प्रकार है:-

  • आधार कार्ड
  • निवास पहचान पत्र
  • खसरा संख्या
  • खाताधारी का नाम

कैसे देखे यूपी ग्राम कोड से खतियान

अगर आप अपने ग्राम कोड का उपयोग कर के खतियान से जुड़ी जानकारी पाना चाहते है पर इसकी प्रक्रिया नहीं पता तो हमारे इस पॉइन्ट को ध्यान से पढ़े। इसका प्रोसेस कुछ इस प्रकार है:-

  • आपको सबसे पहले यूपी भूलेख कि आधिकारिक वेबसाइट (https://upbhulekh.gov.in/) पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जाएगा, जिसमें से रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें के विकल्प पर आपको क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने एक पॉपउप आएगा, जिसमें आपको काप्त्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • कौप्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपने जनपद, तहसील, ग्राम का नाम सेलेक्ट करना होगा।
  • अगर आपके गाँव का नाम पेज पर दिखाई नहीं दे रहा है, तो आपको गाँव के पहले अक्षर का चयन करना होगा।
  • उपरोक्त प्रक्रिया पूरा करने के बाद आपको निम्न पाँच विकल्पों में से अपने सुविधा अनुसार किसी एक विकल्प को सेलेक्ट करना होगा.
  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजे
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजे
  • भूमि क्षेणी द्वारा खोजे
  • नामांतरण दिनांक द्वारा खोजे
  • उदहारण के लिए अगर आपने खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजे के विकल्प को सेलेक्ट किया है |
  • अब आपको बॉक्स में खसरा/गाटा संख्या दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद खोजे विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • फिर से आपको खसरा संख्या का चयन करना होगा और उदाहरण देखे विकल्प पर क्लिक करना होगा.
  • अब पेज पर एक पॉपअप ओपन होगा, जिसमे काप्त्चा कोड दर्ज करने के बाद आपको continue बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आप अपनी स्क्रीन बोर्ड पर खतौनी से जुड़ी सभी जानकारी देख पाएंगे।
  • अगर आप खतियान को डाउनलोड करना चाहते है, तो प्रिंट के विकल्प पर क्लिक कर के आप इसे डाउनलोड भी कर सकते है।

Also Read: खसरा-खतौनी की नकल ऑनलाइन कैसे निकाले? जाने पूरा प्रोसेस

कैसे देखें Vaad.up.nic.in पर ग्राम कोड?

  • राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली पर अपने ग्राम कोड देखने के लिए सबसे पहले आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज से आपको अपने जनपद, तहसील, परगना और ग्राम को सेलेक्ट करना होगा.
  • सभी जरुरी जानकारी सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर आपका ग्राम कोड दिखाई दे जाएगा |
  • अब इस ग्राम कोड का इस्तेमाल आप अपनी जरुरत के हिसाब से यूज कर सकते है |

Note: अगर आपको ऑनलाइन वेबसाइट से यूपी ग्राम कोड देखने में किसी भी तरह कि समस्या आ रही है, तो आप अपने नजदीकी राजस्व विभाग के ऑफिस में जाकर ग्राम कोड पता कर सकते हैं।

Conclusion:

हम आशा करते है कि हमारे द्वारा लिखा गया ये लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आपको हमारे लेख से जुड़े किसी भी प्रकार के प्रश्न है या फिर आप किसी तरह का सुझाव हमे देना चाहते है, तो आप कॉमेंट बॉक्स में अपना सवाल या सुझाव जरुर दर्ज करें। हमारी कोशिश रहेगी कि आपके सभी सवालों के जवाब जल्द दे सकें। आगे ऐसे और लेख पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट (https://yojanadarpan.in/) पर रोज़ाना विज़िट करें।

FAQ’s: UP Gram Code

Q. ग्राम कोड क्या होता है?

Ans.ग्राम कोड एक प्रकार का नंबर होता है, जिसका यूज गाँव की पहचान के लिए किया जाता है। यह कोड ज्यादातर सरकारी कामों के लिए यूज में आता हैं।

Q. कैसे देख सकते है उत्तरप्रदेश की खतौनी?

Ans.उत्तरप्रदेश की खतौनी देखने के लिए सबसे पहले आपको up bhulekh कि आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा।
इसके बाद होम पेज से जनपद, तहसील, गाँव का चयन करना होगा।
अब गाटा संख्या द्वारा खोजे विकल्प पर क्लिक कर उदाहरण देखे पर क्लिक करना होगा।
स्क्रीन पर दिए काप्त्चा कोड दर्ज करना होगा और Continue बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आप अपने यूपी खतौनी स्क्रीन पर देख पाएंगे।

Q. उत्तरप्रदेश गाँव का कोड देखने का प्रोसेस क्या है?

Ans.उत्तरप्रदेश गाँव का कोड देखने के लिए सबसे पहले तो आपको अधिकारिक वेबसाइट को ओपन करना होगा.
इसके बाद रियल टाइम खतौनी की नक़ल पर क्लिक करना होगा और काप्त्चा सब्मिट करना होगा।
नए पेज से जनपद, तहसील, गाँव को सेलेक्ट करना होगा।
अब गाँव के साथ-साथ छ अंक का कोड देख सकते है।

Q. नाम से खतौनी देखने का प्रोसेस?

Ans.नाम से खतौनी देखने के लिए आपको अपने राज्य की भू-अभिलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद अपने जिले का नाम, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम का चयन करना होगा।
अब खाताधारी का नाम बॉक्स में Submit करना होगा।.
इसके बाद आपके नाम के अनुसार खतौनी स्क्रीन पर आ जाएगा।

Q. खतौनी देखने के लिए लगने वाले जरुरी दस्तावेज कौन कौन से हैं?

Ans.खतौनी देखने के लिए जरुरी दस्तावेज कुछ इस प्रकार है-

  1. खसरा संख्या
  2. खाताधारी का नाम
  3. आधार कार्ड
  4. निवास स्थान

Leave a Comment