Ruturaj Gaikwad Biography in Hindi: रुतुराज गायकवाड़ की जीवनी: आयु, परिवार, पत्नी, आँकड़े, उपलब्धियाँ

Join Telegram Channel Join Now

Ruturaj Gaikwad biography in Hindi: भारत में आईपीएल महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका हैं। IPL 2024 मैं कुल मिलाकर 10 Team आईपीएल  का मैच खेलेंगे। ऐसे में प्रत्येक आईपीएल टीम का कप्तान घोषित किया जा चुका हैं। 2024 के आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग टीम की चर्चा काफी तेजी के साथ की जा रही है क्योंकि इस बार चेन्नई सुपर सुपर किंग का कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जगह Ruturaj Gaikwad को बनाया गया है ऐसे में हर एक व्यक्ति के मन में रुतुराज गायकवाड़ के जीवन परिचय के बारे में जानने की आवश्यकता तेजी के साथ बढ़ रही हैं।

इसलिए आज के लेख में Ruturaj Gaikwad Jeevan Parichay से जुड़ी हुई सभी जानकारी जैसे- रुतुराज गायकवाड़  कौन है? (Who Ruturaj Gaikwad) रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad Early life) रुतुराज गायकवाड़ शिक्षा (Ruturaj Gaikwad Education) रुतुराज गायकवाड़ परिवार) (Ruturaj Gaikwad family) रुतुराज गायकवाड़ क्रिकेट करियर (Ruturaj Gaikwad Cricket Career) रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल करियर (Ruturaj Gaikwad IPL Career) रुतुराज गायकवाड़ कुल संपत्ति (Ruturaj Gaikwad Net worth) रुतुराज गायकवाड़ सोशल मीडिया लिंक (Ruturaj Gaikwad Social Media Link) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी आपको प्रदान करेंगे आप हमारा आर्टिकल ध्यान से पढ़िएगा आईए जानते हैं:- 

Ruturaj Gaikwad Biography Wikipedia – Overview

पूरा नामऋतुराज दशरथ गायकवाड़
उपनामऋतु
प्रोफेशनक्रिकेटर
जन्म तिथि31 जनवरी 1997
जन्मस्थानपुणे, महाराष्‍ट्र, भारत
2024 के मुताबिक उम्र27 वर्ष (2024 तक)
राशिधनु
धर्महिंदू
जातिमराठा
राष्ट्रीयताभारतीय
भाषाअंग्रेजी, मराठी, मलयालम और कन्नड़
कहां पर रहते हैंबैंगलोर
स्कूल का नामसेंट जोसेफ हाई स्‍कूल, पुणे, महाराष्‍ट्र और लक्ष्मीबाई नंगुडे इंग्लिश मीडियम स्कूल, पुणे, महाराष्‍ट्र
यूनिवर्सिटी का नाममराठवाड़ा मित्र मंडल कॉलेज, पुणे, महाराष्‍ट्र
एजुकेशनल योग्यता क्या हैस्नातक (Graduate)
शादीविवाहित
2024 में आईपीएल टीमचेन्नई सुपर किंग
कुल संपत्ति40 करोड़ के लगभग

Also Read: श्रेयस अय्यर का परिवार, कुल संपत्ति, कार संग्रह, क्रिकेट करियर के बारे में

रुतुराज गायकवाड़ कौन है? (Who Ruturaj Gaikwad) 

Ruturaj Gaikwad Records

रुतुराज गायकवाड़ एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। रुतुराज गायकवाड का जन्म 31 जनवरी 1997 को हुआ था। रुतुराज गायकवाड का पूरा नाम रुतुराज दशरत गायकवाड है। रुतुराज गायकवाड़ की उम्र 2024  के अनुसार 27 साल है। रुतुराज गायकवाड़ का गृहनगर पुणे है। रुतुराज गायकवाड़ की लंबाई 5.9 फीट है।, इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और डोमेस्टिक क्रिकेट महाराष्ट्र राज्य से खेलते हैं 2024 के आईपीएल में उन्हें चेन्नई सुपर किंग का कप्तान बनाया गया हैं। 

रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad Early Life)

31 जनवरी 1997 को सविता और दशरथ गायकवाड़ के घर जन्म । रुतुराज ने 5 साल की उम्र से लेदर बॉल क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। रुतुराज 2003 में पुणे के नेहरू स्टेडियम में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक खेल देखने गए थे। ब्रेंडन मैकुलम को ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों को स्कूप करते हुए देखकर छह साल का बच्चा इस खेल से जुड़ गया। इसके बाद उन्होंने क्रिकेटर बनने का फैसला किया है इसके लिए 11 साल की उम्र में उन्होंने वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी में शामिल हुए । वह जल्द ही महाराष्ट्र की अंडर 14 और अंडर 16 टीमों में खेलने के लिए चले गए।  यहीं से उन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की था। 

रुतुराज गायकवाड़ शिक्षा (Ruturaj Gaikwad Education)

ऋतुराज गायकवाड़ एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उनके ऊपर पढ़ाई करने का कोई विशेष दबाव नहीं था उनके माता-पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनने में  हर कदम पर मदद किया हैं। जिसके कारण निवास क्रिकेटर बन पाए हैं हालांकि हम आपको बता दे कि उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा सेंट जोसेफ हाई स्कूल से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने पुणे की लक्ष्मीबाई नंदगुदे स्कूल से आगे की पढ़ाई की.

रुतुराज गायकवाड़ परिवार (Ruturaj Gaikwad Family) 

Ruturaj Gaikwad Family
पिता का नामदशरथ गायकवाड़
माँ का नामसरिता गायकवाड
वैवाहिक स्टेटसविवाहित
जीवनसाथी का नामउत्कर्षा पावर
भाई का नामज्ञात नहीं है
बहन का नामज्ञात नहीं है
बच्चों का नामनहीं है

रुतुराज गायकवाड़ क्रिकेट करियर (Ruturaj Gaikwad Cricket Career) 

रूतुराज गायकवाड़ के क्रिकेट करियर की बात करें तो उसका पूरा विवरण हम आपको नीचे दे रहे हैं-

घरेलू क्रिकेट क्रिकेट करियर (Domestic Cricket Career) 

रुतुराज ने 2016-17 में 19 साल की उम्र में महाराष्ट्र की रणजी टीम के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। झारखंड के खिलाफ मैच में वरुण आरोन की गेंद पर चोट लगने के कारण उन्हें सर्जरी करानी पड़ी, जिसके परिणामस्वरूप वह रणजी सीज़न से चूक गए।  8 सप्ताह के स्वास्थ्य लाभ के बाद, रुतुराज विजय हजारे ट्रॉफी में सिर्फ एक मैच खेलकर वापस आए। अगले सीज़न में रुतुराज ने एकदिवसीय सलामी बल्लेबाज के रूप में अपनी क्षमता घोषित की। इस युवा खिलाड़ी ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 110 गेंदों पर 132 रन बनाए, जो उनका पहला लिस्ट ए शतक था। वह टूर्नामेंट में अपने पहले 7 मैचों में 63 की औसत से 444 रन बनाए थे इसके बाद उन्हें अगले सीजन के लिए भी महाराष्ट्र रणजी टीम में सम्मिलित कर लिया गया था उसे सीजन में उन्होंने 10 मैचों में 342 रन बनाए। हालाँकि, उनके सीमित ओवर प्रारूप के खेल में थोड़ी गिरावट आई और पिछले सीज़न की तुलना में उनका फॉर्म गिर गया। 

रुतुराज ने 2017-18 विजय हजारे ट्रॉफी में 7 मैचों में 330 रन बनाए। 2018-19 का घरेलू सीज़न रुतुराज के लिए महत्वपूर्ण मोड़ था, क्योंकि रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी दोनों में उनके प्रदर्शन ने इस युवा खिलाड़ी के लिए भारत ए के दरवाजे खोल दिए। रुतुराज ने 11 रणजी गेम्स में 456 रन और विजय हजारे ट्रॉफी में 365 रन बनाए। देवधर ट्रॉफी के लिए इंडिया बी टीम में नामित होने के बाद उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला। रुतुराज पहले गेम में मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे लेकिन फाइनल में इंडिया सी के खिलाफ 60 रन की शानदार पारी खेली।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर करियर (International Cricket Career ) 

जून 2021 के दौरान, गायकवाड़ का नाम श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) और ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (T20) दोनों टीमों में शामिल किया गया था। 28 जुलाई 2021 को, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारत के लिए टी-20ई में पदार्पण किया। इसके बाद, दिसंबर 2021 में, गायकवाड़ का नाम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में सूचीबद्ध किया गया था। इसके बाद, जनवरी 2022 में, उन्हें एक बार फिर भारत की वनडे टीम के लिए चुना गया, इस बार वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी घरेलू श्रृंखला के लिए जून 2022 में आगे बढ़ते हुए, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टी-20 ई अर्धशतक हासिल किया। जुलाई 2022 में, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ विदेशी श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में उन्हें शामिल किया गया |

इसके अलावा, अक्टूबर 2022 में, उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की एकदिवसीय टीम में नामित किया गया था। 6 अक्टूबर 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने वनडे डेब्यू किया था | जून 2023 में, उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के लिए भारत की टेस्ट टीम में नामित किया गया था। इसके अतिरिक्त, जुलाई 2023 में, उन्हें एशियाई खेल 2023 के लिए भारत के T-20 कप्तान के रूप में नियुक्त किया गया था। 

आईपीएल क्रिकेट करियर (IPL Cricket Career) 

IPL Cricket Career

रुतुराज को 2019 आईपीएल सीजन के लिए  आईपीएल नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन दुर्भाग्य से, उन्हें उस सीज़न में कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन 2020 के आईपीएल सीज़न के लिए फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें फिर से बरकरार रखा। और फिर उन्होंने 23 सितंबर 2020 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीएसके के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया, लेकिन शून्य पर आउट हो गए। हालांकि, बाद में टूर्नामेंट में उन्होंने टीम के लिए लगातार 3 अर्धशतक लगाए और अपनी उपयोगिता साबित की।

गायकवाड़ ने 2021 आईपीएल सीज़न में फिर से सभी को प्रभावित किया। उन्होंने सीज़न की शुरुआत पहले कुछ मैचों में एकल अंक में आउट होने के साथ की, लेकिन बाद में टूर्नामेंट के बाद के चरण में शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें कप्तान ‘एमएस धोनी’ और टीम प्रबंधन का समर्थन प्राप्त था और उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 64 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की और सनराइजर्स के खिलाफ 44 गेंदों में 75 रन बनाकर फिर से शानदार पारी खेली। 2024 के आईपीएल में उन्हें चेन्नई सुपर किंग टीम का कप्तान बनाया गया हैं।

यह भी पढ़ें:- के.एल. राहुल का जीवन परिचय, जानें आयु, विवाह, परिवार नेट वर्थ

ऋतुराज गायकवाड़ की पत्नी (Ruturaj Gaikwad Wife) 

Ruturaj Gaikwad Wife

चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ ने हाल ही में अपने साथी क्रिकेटर और मंगेतर उत्कर्षा पवार के साथ शादी के बंधन में बंधे। इस खुशी के अवसर का जश्न मनाते हुए, रुतुराज ने इंस्टाग्राम पर मनमोहक शादी की तस्वीरें साझा कीं और साथ में भावुक कैप्शन भी लिखा- “पिच से वेदी तक, हमारी यात्रा शुरू होती है!”। 

ऋतुराज गायकवाड़ के बारे में अज्ञात जानकारी (Unknown Fact Ruturaj Gaikwad) 

  • रुतुराज गायकवाड़ ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 12 साल की उम्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ में वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी में की थी।
  • वह लगातार दो वर्षों तक कूच बिहार ट्रॉफी में भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।
  • उसे टेनिस खेलना पसंद है और अगर क्रिकेट नहीं तो वह इस खेल को अपनाना चाहेगा।
  • 2019 आईपीएल खिलाड़ी नीलामी के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये पर।
  • गायकवाड़ एक ऑफ स्पिनर भी हैं।
  • रोहित शर्मा और केन विलियमसन उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं।
  • 2023 एशियन गेम्स में ऋतुराज गायकवाड़ ने  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तानी संभाला था और उनके नेतृत्व में टीम ने गोल्ड मेडल जीता था। 

यह भी पढ़ें:- शिखर धवन की जीवन परिचय

 ऋतुराज गायकवाड़ क्रिकेट रिकॉर्ड (Ruturaj Gaikwad Records)

  • नवंबर 2022 में विजय हजारे ट्रॉफी मैच में एक ओवर में  सात छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम पर दर्ज हैं। 
  •  सीमित ओवर क्रिकेट में  एक ओवर में सबसे ज्यादा 43 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
  • एक ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले डोमेस्टिक क्रिकेटर की सूची में उनका नाम पहले स्थान पर हैं।
  • ऋतुराज गायकवाड़ विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक (220* रन)  बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
  • आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा (635) रन बनाकर ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम पर दर्ज किया था।

ऋतुराज गायकवाड़ कुल संपत्ति (Ruturaj Gaikwad Net Worth) 

ऋतुराज गायकवाड़ कुल संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास आज के समय 40 करोड़ से अधिक की संपत्ति है उनके इनकम का प्रमुख स्रोत बीसीसीआई ‘आईपीएल और इसके अलावा बड़ी कंपनियों के विज्ञापन हैं। उसके माध्यम से पैसे कमाते हैं।   

ऋतुराज गायकवाड़ को प्राप्त अवॉर्ड (Ruturaj Gaikwad Awards)

IPL 2021ऑरेंज कैप
IPL 2021इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर

Also Read: ऋषभ पंत जीवनी

ऋतुराज गायकवाड़ सोशल मीडिया लिंक (Ruturaj Gaikwad Social Media Links)  

Twitterclick here
Instagramclick here
Facebook click here

यह भी पढ़ें:- संजु सैमसन का जीवन परिचय

Conclusion:

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आपको पसंद आएगा आर्टिकल संबंधित अगर आपका कोई भी सुझाव या प्रश्न है तो आप हमारे कमेंट सेक्शन में जाकर पूछ सकते हैं उसका उत्तर हम आपको जरूर देंगे तब तक के लिए धन्यवाद और मिलते हैं अगले आर्टिकल में..!!

You Might Like:

FAQ’s

Q. ऋतुराज गायकवाड़ की उम्र क्या है?

Ans. 2024 के मुताबिक उनकी उम्र 27 साल हैं।

Q. ऋतुराज की शादी कब होगी?

Ans आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले भारतीय क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ ने तीन जून 2023 अपनी गर्लफ्रेंड उत्कर्ष पावर के साथ शादी किया हैं।

Q.ऋतुराज गायकवाड़ के आईपीएल में कितने शतक हैं?

Ans. ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में सिर्फ एक शतक  लगाया हैं। .

Q. ऋतुराज गायकवाड़ कौन से राज्य का है?

Ans.ऋतुराज का जन्म 31 जनवरी 1997 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ  हैं।

Q 2024 आईपीएल मैच चेन्नई सुपर किंग टीम के कप्तान कौन है? 

Ans . 2024 में आईपीएल चेन्नई सुपर किंग टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़  हैं।

Leave a Comment