World Civil Defence Day 2024 : विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? जानें सब कुछ

Join Telegram Channel Join Now

World Civil Defence Day 2024:-प्रत्येक वर्ष 1 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। साल 2024 में भी हर साल की तरह इस साल भी 1 मार्च को विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को आपदा जैसी स्थिति से बचने एवं रोकथाम के लिए जागरूक करना होता है। यह दिवस नागरिक सुरक्षा के महत्व और आपातकालीन आपदाओं की स्थिति से रोकथाम के लिए इस दिवस को खास रूप से मनाया जाता है। ऐसे में हम में से कई लोगों के मन में विश्व सुरक्षा दिवस संबंधित प्रश्न उत्पन्न होता होगा। तो आईए हम आपके प्रश्नों का जवाब देते हुए विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस संबंधित जानकारी प्रदान कर रहे हैं। हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से World Civil Defence Day 2024 Overview, क्या है, विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 | विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 थीम | विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 के अनकहे तथ्य | Unknown Facts about World Civil Defence Day संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान कर रहे हैं इसलिए आप लोग इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

World Civil Defence Day 2024- Overview

आर्टिकल का नामWorld Civil Defence Day 2024
आर्टिकल का प्रकारदिवस
साल2024
उद्देश्यनागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।  
कब मनाया जाएगा1 मार्च को
शुरू करने वाला संगठनअंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन 
कहां मनाया जाएगासंपूर्ण दुनिया में
वर्ष 2024 का थीम‘नायकों का सम्मान करें और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा दें’

यह भी पढ़ें: संत रविदास जयंती पर पाएं ढ़ेरों शुभकामनाएं

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 | What is World Civil Defence Day 2024 

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के दिन आपदा के समय में नागरिक सुरक्षा के आवश्यक जानकारी के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने का दिन होता है। यह विश्व के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण दिन होता है क्योंकि यह दिन आपदा की तैयारी, बचाव एवं आत्मरक्षा के बारे में शिक्षित करना होता है। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस आपातकालीन तैयारी और संकट प्रबंधन के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्तर पर मनाया जाता है। ताकि आपातकालीन स्थिति में सहायता करने एवं आपदा के जोखिम को कम करने के लिए नागरिकों को अच्छी तरह से तैयार किया जा सके।

यह दिन सरकारों , नागरिक सुरक्षा संगठन, आपातकालीन उत्तरदाताआओ और समुदाय सहित आपदा प्रबंधन में शामिल सभी हितधाराको के बीच सहयोग को बढ़ावा देता है। प्रभावी आपातकालीन स्थिति के लिए यह सहयोग अति आवश्यक है क्योंकि यह सुनुचित करने में सहायता करता है कि आपदा की स्थिति में संसाधनों को कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से तैनात किया जाए।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है | Why World Civil Defence Day 2024 is Celebrated

प्रत्येक वर्ष विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस निम्नलिखित कारणों से मनाया जाता है:-

  • विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुरक्षा के जागरूक करना होता है।
  • विश्व नागरिक शिक्षा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को आपदा की स्थिति में नागरिकों को सुरक्षा के तारीको के प्रति उनका ध्यान आकर्षित करना होता है।
  • आपदा के तैयारी को बढ़ावा देने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।
  • नागरिकों को सुरक्षा के लिए ज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाता है।

 विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 का इतिहास | World Civil Defence Day 2024 – History

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन (I.C.D.O) साल 1931 में सर्जन जनरल जॉर्ज सेंट पॉल के द्वारा जेनेवा जोन संगठन के साथ शुरू किया था। दरअसल पॉल एक सुरक्षित जोन बनाना चाहते थे जहां आम नागरिक युद्ध के समय एवं अन्य आपदाओं के समय सुरक्षित रह सके। क्योंकि पॉल ने देखा था कि दो शक्तियों के बीच हुआ युद्ध कितना खतरनाक होता है जो आम नागरिकों को काफी प्रभावित करता है। अतः अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन ने 1990 में विश्व नागरिक सुरक्षा संगठन का स्थापना किया।

यह भी पढ़ें: National Science Day 2024

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 का महत्व | World Civil Defence Day 2024 – Significance

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस लोगों एवं समुदायों को आपदा की स्थिति से बचने के लिए नागरिक सुरक्षा उपायों के महत्व पर प्रकाश डालता है। यह सरकारों एवं नागरिक सुरक्षा संगठन और व्यक्तियों को अपनी तैयारी योजनाओं का समीक्षा एवं सुधार करने का अवसर प्रदान करता है। इस दिन नागरिक सुरक्षा कर्मियों के योगदान को भी महत्व दिया जाता है जो अपने समुदाय के सुरक्षा एवं सहायता सुनुचित करने के लिए अथक प्रयास करते हैं। इसके अलावा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह दिन नागरिक सुरक्षा संगठनों की कई उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए समय निकालता है। 

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 | World Civil Defence Day 2024 Celebration

विश्व नागरिक शिक्षा दिवस को विश्व स्तर पर कई प्रकार से मनाया जाता है। मुख्य रूप से विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के दिन विभिन्न सरकारी कार्यालय में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में बताने के लिए अभियान चलाए जाते हैं। विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के दिन आपदा प्रबंधन तैयारी के विषय पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों मे आपदाओं से समाज के लोगों का जान बचाना एवं सुरक्षित रखने के लिए नागरिक सुरक्षा सुविधाओं के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 की गतिविधियां | World Civil Defence Day 2024 – Activities

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के दिन निम्नलिखित गतिविधियां होती है:-

  • विभिन्न सरकारी कार्यालय के कर्मचारियों को आपदा प्रबंधन के बारे में बताने के लिए अभियान चलाए जाते हैं।
  • आपदाओं एवं व्यवसाय के लिए नागरिकों को ट्रेनिंग एवं अभ्यास के बारे में बताया जाता है।
  • विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के दिन आयोजित कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र के लोगों को पुरस्कार सम्मानित किया जाता है।
  • आपदा प्रबंधन की तैयारी के विषय पर कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 थीम | World Civil Defence Day 2024 theme

नागरिकों के सुरक्षा के लिए प्रत्येक वर्ष विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस थीम प्रस्तुत किया जाता है। इस वर्ष 2024 विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस थीम “नायकों का सम्मान करें और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा दें’” है।

विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 के अनकहे तथ्य | Unknown facts about World Civil Defence Day

  • विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस प्रत्येक वर्ष 1 मार्च को मनाया जाता है।
  • इसकी शुरुआत साल 1990 में की गई थी।
  • विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस के लिए प्रत्येक वर्ष अलग-अलग थीम चुनी जाती है।
  • यह दिवस हमें यह याद दिलाता है कि आपदाओं से लड़ते रहना हमारा जिम्मेदारी है।
  • नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को इस दिन सम्मानित किया जाता है।
  • यह दिन सभी नागरिकों के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण है चाहे वह किसी भी जाति, धर्म एवं लिंग का हो।
  • अंतर्राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन का मुख्यालय स्विट्जरलैंड (जिनेवा) में है। 
  • इस बार 34वां विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया जाएगा।  

Conclusion:

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आप लोगों को काफी पसंद आया होगा ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न एवं सुझाव है तो आप लोग हमारे कमेंट्स बॉक्स में आकर अपने प्रश्नों को पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों का जवाब जरूर देंगे।

FAQ’s: World Civil Defence Day 2024

Q. विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस कब मनाया जाता है?

Ans.विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस प्रत्येक वर्ष 1 मार्च को मनाया जाता है।

Q.विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

Ans.विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस पहली बार सन 1990 में मनाया गया था।

Q.विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस शुरू करने के लिए कौन सा संगठन जिम्मेदार है?

Ans.विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस शुरू करने के लिए अंतरराष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा संगठन के द्वारा मनाया गया था।

Q.विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 का विषय क्या है।

Ans.विश्व नागरिक सुरक्षा दिवस 2024 का विषय ‘नायकों का सम्मान करें और सुरक्षा कौशल को बढ़ावा दें’ है।

Leave a Comment