Property Mutation in Delhi 2024 | दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन ऑनलाइन कैसे चेक करें?

Join Telegram Channel Join Now

दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन (Delhi Property Mutation) :- अगर आप दिल्ली के निवासी है और दिल्ली में वर्तमान समय में कोई संपत्ति रजिस्ट्री करवाई है तो आप लोगों को म्यूटेशन की जानकारी होना काफी आवश्यक है  क्योंकि जब आप लोग कोई संपत्ति को रजिस्ट्री करवाते हैं तो उसे कुछ दिन के बाद संपत्ति को नए नाम पर उत्परिवर्तन किया जाता है इसी प्रकार के कार्यों को दिल्ली में संपत्ति नामांतरण (Mutation) के नाम से जाना जाता है अब आप लोग अपने संपत्ति का नामांतरण (Mutation) ऑनलाइन घर बैठे कर सकते हैं क्योंकि दिल्ली सरकार के (MCD) म्युनिसिपल कॉरपोरेशन दिल्लीे द्वारा एक ऑफिशल पोर्टल mcdonline.nic.in का शुभारंभ किया गया है, इस पोर्टल पर आप लोग Delhi Property Mutation ऑनलाइन चेक कर सकते हैं दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया इस आर्टिकल में विस्तार पूर्व प्रदान की गई है इसलिए आप लोगों से निवेदन है कि आप लोग इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े:-

दिल्ली संपत्ति म्यूटेशन E Mutation Delhi 2024

जब कोई नागरिक किसी संपत्ति का रजिस्ट्री करवाते हैं तो कुछ दिनों के बाद उस संपत्ति का नए नाम पर राजस्व विभाग के द्वारा ट्रांसफर कर दिया जाता है  अर्थात उस संपत्ति का मालिकाना हक बदल जाता है इसी प्रक्रिया को संपत्ति का म्यूटेशन कहा जाता है दिल्ली संपत्ति म्यूटेशन ऑनलाइन चेक करने  के लिए दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के द्वारा शुभारंभ किया गया ऑफिशल पोर्टल mcdonline.nic.in के द्वारा कर सकते हैं |

इन्हें भी पढ़ें:- दिल्ली में सर्किल रेट लिस्ट कैसे देखें?

Delhi Property Mutation ऑनलाइन कैसे चेक करें?

दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन ऑनलाइन चेक करने के लिए म्युनिसिपल कॉरपोरेशन दिल्ली के ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा इसक बाद निम्नलिखित प्रक्रियाओं के द्वारा दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:-

  • सबसे पहले आप लोगों को दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की ऑफिशल वेबसाइट mcdonline.nic.in पर जाना होगा
  • इसके बाद इसके आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा इस पेज पर आप लोगों को SRO ऑफिस को सेलेक्ट करना होगा |
  • इसके बाद प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन नंबर एवं प्रॉपर्टी दिनांक दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद आप लोगों को कैप्चा कोड को भरना होगा |
  • इसके बाद सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इस प्रकार दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन ऑनलाइन चेक कर सकेंगे |

इन्हें भी पढ़ें:- दिल्ली भू-नक्शा चेक कैसे करे?

Delhi Property Mutation (रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे देखें)

दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन रिकॉर्ड ऑनलाइन देखने के लिए आप लोग दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की ऑफिशल वेबसाइट  mcdonline.nic.in या तो  दिल्ली राजस्व विभाग का ऑफिशियल https://doris.delhigovt.nic.in/ पर विजिट करना होगा मैं आप लोगों को दिल्ली राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट के प्रक्रियाओं के द्वारा दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन रिकॉर्ड ऑनलाइन चेक करने की जानकारी प्रदान कर रहा हूं जिसको आप लोग फॉलो करें |

  • सबसे पहले आप लोगों को दिल्ली राजस्व विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट https://doris.delhigovt.nic.in/ पर जाना होगा
  • इसके बाद इस आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा इस पेज पर आप लोगों को E-Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • जैसे ही आप लोग E-Search यह ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो कई सारे ऑप्शन दिखाई देते हैं इसमें से आपको Specific Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद आप लोगों को प्रॉपर्टी डीटेल्स को को अच्छी तरह से सेलेक्ट करना होगा जैसे- SRO Office, Locality, रजिस्ट्रेशन नंबर, Registration Year , Book Number इत्यादि
  • इसके बाद आप लोगों को कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा |
  • ऊपर सभी जानकारी को सही पूर्वक भरने के बाद सर्च  के बटन पर क्लिक करना होगा
  • सर्च के बटन पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा
  • इसने पेज पर आप लोगों को दिल्ली प्रॉपर्टी  म्यूटेशन से संबंधित भुगतान की जानकारी दिखाई देगी इस प्रकार आप लोग दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन रिकॉर्ड को  ऑनलाइन देख सकते हैं |

इन्हें भी पढ़ें:- खाता खसरा नकल 2024

दिल्ली के सभी जिलों का लिस्ट जिनका आप प्रॉपर्टी म्यूटेशन ऑनलाइन चेक कर सकते हैं

New Delhi – नई दिल्लीSouth East Delhi – साउथ ईस्ट दिल्ली
North Delhi – नार्थ दिल्लीNorth East Delhi – नार्थ ईस्ट दिल्ली
West Delhi – वेस्ट दिल्लीCentral Delhi – सेन्ट्रल दिल्ली
South Delhi – साउथ दिल्लीEast Delhi – ईस्ट दिल्ली
South West Delhi – साउथ वेस्ट दिल्लीShahdara – शाहदरा
North West Delhi – नार्थ वेस्ट दिल्ली 

इन्हें भी पढ़ें:- जमीन का नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें?

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन ऑनलाइन चेक कैसे करें संबंधित जानकारी विस्तार पूर्व प्रदान  की गई है जो आप लोगों को काफी पसंद आया होगा ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न आपके मन में है तो आप हमारे कमेंट बॉक्स में आकर अपने प्रश्नों को पूछ सकते हैं मैं आप लोगों के प्रश्नों का जवाब जरूर दूंगा |

और भी जानने के लिए यहां क्लिक करें

FAQ’s: Property Mutation in Delhi 2024

Q. दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन क्या होता है?

Ans. जब आप लोग दिल्ली में कोई संपत्ति को रजिस्ट्री करवाते हैं तो कुछ दिन के बाद दिल्ली राजस्व विभाग के द्वारा कुछ संपत्ति को नए नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाता है इसी प्रक्रिया को दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन कहा जाता है |

Q. दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन को ऑनलाइन कैसे चेक करें?

A.दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन को ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले आप लोगों को दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा इसके बाद आप लोगों को वहां पर SRO office को सिलेक्ट करना होगा इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और दिनांक दर्ज करना होगा, इसके बाद सबमिट के बारे में क्लिक कर देना होगा

Q. दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन को ऑनलाइन चेक करने वाली ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

A.दिल्ली प्रॉपर्टी म्यूटेशन को ऑनलाइन चेक करने वाली दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का ऑफिशियल वेबसाइट  mcdonline.nic.in और दिल्ली राजस्व विभाग का ऑफिशियल वेबसाइट https://doris.delhigovt.nic.in/ के द्वारा कर सकते हैं |

Leave a Comment