UP Pashudhan Swasthya Evam Rog Niyantran Yojana | उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना : योजना से जानवरों को समय पर मिल सकेगा उपचार

Join Telegram Channel Join Now

UP Pashudhan Swasthya Evam Rog Niyantran Yojana: उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना उत्तर प्रदेश में वर्तमान में मुख्यमंत्री के पद पर गौ प्रेमी श्रीमान योगी आदित्यनाथ जी विराजमान है। अक्सर उन्हें यह शिकायत मिलती रहती थी‌‌ कि, किसी जगह पर घायल गोवंश की मृत्यु हो गई जिसका प्रमुख कारण था समय पर इलाज न होना। गोवंश की इस दुर्दशा को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना को शुरू करने का फैसला लिया।

योजना शुरू करने के दौरान योगी जी ने कहा कि अक्सर ऐसा देखा जाता था कि, यदि कोई जानवर अस्वस्थ है तो उसे टाइम पर ट्रीटमेंट नहीं मिल पाता था। किसी गाय का यदि एक्सीडेंट हो गया है तो डॉक्टर ना मिलने की वजह से उसकी मृत्यु हो जाती थी, परंतु अब हम जो योजना शुरू कर रहे हैं, उससे टाइम पर पशुओं को चिकित्सा की सुविधा दी जा सकेगी और उनकी जान को बचाया जा सकेगा। चलिए अब आर्टिकल में आगे बढ़ते हैं और विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं कि “उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना क्या है,उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का फायदा कैसे पशुपालकों को मिलेगा आदि के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Also Read :- उत्तर प्रदेश फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग योजना‌ 

Overview Of UP Pashudhan Swasthya Evam Rog Niyantran Yojana)

योजना का नामपशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना
उद्देश्यघायल पशुओं का उपचार करवाना
लाभार्थीघायल पशु और पशु पालक
वेबसाइटhttp://www.animalhusb.upsdc.gov.in 
हेल्पलाइन नंबर1962

उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना क्या है? (What is UP Pashudhan Swasthya Evam Rog Niyantran Yojana)

उत्तर प्रदेश सरकार ने पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना की शुरुआत की है और इसकी नोडल एजेंसी के तहत पशुपालन डिपार्मेंट को चुना गया है। उपरोक्त योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य मकसद है लंबे समय से बीमार और दुर्घटना में घायल हो चुके पशुओं को रेस्क्यू करना और पशु चिकित्सक के माध्यम से उनका ट्रीटमेंट करवाना, ताकि पशुओं की जान बचाई जा सके। 

बताना चाहते हैं कि, गवर्नमेंट इस योजना के अंतर्गत सभी जिलों को कवर कर रही है और तकरीबन 520 मोबाइल वेटरनरी वैन की सुविधा सरकार पशुपालकों के लिए उपलब्ध करवा रही है। इन वेटरनरी वैन के माध्यम से पशुओं को रेस्क्यू किया जाएगा और उनका इलाज भी समय रहते किया जाएगा।

Also Read :- उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी योजना

उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का महत्व (UP Pashudhan Swasthya Evam Rog Niyantran Yojana Significance)

इंसानों के स्वास्थ्य के लिए तो अभी तक कई सुविधाए सरकार ने चालू की हुई है, जिनका लाभ उनको मिल रहा है परंतु जब बेसहारा और आवारा तथा एक्सीडेंट में घायल पशुओं के उपचार की बात आती है, तब उनके लिए कोई खास सुविधाएं मौजूद नहीं होती है, जिसकी वजह से घायल पशु तड़प तड़प कर इस दुनिया को अलविदा कह देता है और साथ ही कई दिनों तक उनका शरीर भी यहां वहां सड़ता रहता है जिससे दुर्गंध फैलती है और रोग भी पैदा होते हैं।

परंतु उत्तर प्रदेश में ऐसा नहीं है, क्योंकि सरकार ने उत्तर प्रदेश में पशुओं के लिए भी पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना की स्टार्टिंग की हुई है। इस योजना से घायल पशुओं को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाया जाएगा ताकि उनका इलाज करके उनकी जान बचाई जा सके।

Also Read :- उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना‌

उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का लाभ (UP Pashudhan Swasthya Evam Rog Niyantran Yojana Benefits)

  • सरकार ने इस योजना की मुख्य टैगलाइन रखी है “पशु उपचार पशु पालन करने वाले व्यक्ति के द्वार।”
  • उपरोक्त योजना के द्वारा पशु चिकित्सा और स्वास्थ्य सर्विस बिल्कुल फ्री में पशुपालकों को प्रदान की जा रही है।
  • योजना के सफल संचालन के लिए तकरीबन 5 अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कॉल सेंटर की स्थापना सरकार ने की है। इसके अलावा पांच आधुनिक केंद्र की स्थापना भी गवर्नमेंट ने की है।
  • योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के लिए सरकार ने 1962 कॉल सेंटर नंबर भी जारी किया है, जिस पर फ्री में बात की जा सकती है।
  • योजना के अंतर्गत मोबाइल वेटरनरी यूनिट सही प्रकार से चल सके और उसकी निगरानी सही प्रकार से हो सके, इसके लिए इंटीग्रेटेड सेंट्रल कमांड और कंट्रोल सेंटर की स्थापना भी की गई है।

Also Read :- उत्तर प्रदेश अभ्युदया योजना

उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना हेतु पात्रता (UP Pashudhan Swasthya Evam Rog Niyantran Yojana Eligibility)

  • उत्तर प्रदेश में स्थाई तौर पर रहने वाले निवासी योजना के लिए पात्र है।
  • राज्य में रहने वाले सभी पशु पालक योजना के लिए पात्र हैं।

Also Read :- उत्तर प्रदेश खेत सुरक्षा योजना

उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना हेतु दस्तावेज (UP Pashudhan Swasthya Evam Rog Niyantran Yojana Required Documents)

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड।
  • फोन नंबर 
  • अन्य दस्तावेज (आवश्यकता होने पर)

Also Read :- उत्तर प्रदेश बाल श्रमिक विद्या योजना

उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना में आवेदन कैसे करें? (UP Pashudhan Swasthya Evam Rog Niyantran Yojana Apply)

योजना में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि योजना का लाभ लेने के लिए निम्न प्रक्रिया को फॉलो करना है।

1: सर्वप्रथम निशुल्क हेल्पलाइन नंबर 1962 पर आपको कॉल करना होगा।

2: कॉल लगाने के बाद संबंधित कर्मचारियों से आपकी बातचीत होगी, जिन्हें आपको घायल पशु की लोकेशन बतानी है।

3: लोकेशन बताने के 1 घंटे के अंदर ही संबंधित जगह पर मोबाइल वेटरनरी यूनिट पहुंच जाएगी।

4: इसके पश्चात घटनास्थल पर आए हुए कर्मचारियों के द्वारा घायल पशु का रेस्क्यू किया जाएगा और उसकी ट्रीटमेंट की जाएगी।

इस प्रकार से आप UP Pashudhan Swasthya Evam Rog Niyantran Yojana का लाभ हासिल कर सकेंगे। हालांकि ध्यान दे कि, इस प्रक्रिया में पशुपालकों को अपने जानवरों का जो पंजीकरण फीस है, उसे देने की आवश्यकता होगी।

Also Read :- यूपी दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना

Conclusion:

हम उम्मीद करते हैं कि, UP Pashudhan Swasthya Evam Rog Niyantran Scheme की महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल गई होगी। यदि योजना के बारे में अन्य कोई जानकारी चाहिए, तो कमेंट बॉक्स में कमेंट करें। जल्द ही आपके सवालों का जवाब दिया जाएगा। अन्य रोचक आर्टिकल के लिए योजना दर्पण वेबसाइट को विजिट करते रहे। धन्यवाद!

Also Read :- उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना

FAQ:

Q: उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ANS: उपरोक्त योजना का हेल्पलाइन नंबर 1962 है।

Q: उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना का फायदा किसे होगा?

ANS: पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना उत्तर प्रदेश का फायदा घायल जानवरों और पशुपालकों को होगा।

Q: उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के लिए कौन पात्र होंगे?

ANS: हमने पात्रता की जानकारी आर्टिकल में दी है।

Q: उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के लिए सरकार ने कितनी वेटरनरी वैन दी है?

ANS: सरकार ने योजना के लिए 520 वेटरनरी वैन दी है।

Q: पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के अंतर्गत कितने कॉल सेंटर बनाए गए हैं?

ANS: योजना के तहत 5 कॉल सेंटर स्थापित किए गए हैं।

Leave a Comment