UP Mahila Samarthya Yojana उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना: यूपी की महिलाओं के लिए खास सरकारी योजना, रोजगार के लिए होगी प्रेरित

Join Telegram Channel Join Now

UP Mahila Samarthya Yojana उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना: यूपी की महिलाओं के लिए खास सरकारी योजना, रोजगार के लिए होगी प्रेरित

उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना (Up Mahila Samarthya Yojana): देश में अलग-अलग राज्य सरकारों के द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं को चलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार भी महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, ताकि महिलाओं को समाज में एक मजबूत स्थान दिया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (up mahila samrthya yojana) योगी आदित्यनाथ ने साल 2021 में ही महिलाओं के कल्याण के लिए एक इंपॉर्टेंट स्कीम को शुरू किया था, जो अभी भी चल रही है, जिसका लाभ महिलाओं को दिया जा रहा है। इस स्कीम को उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना के नाम से जाना जाता है। योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है और साथ ही साथ उनकी लाइफ स्टाइल को और भी अच्छा करने का प्रयास सरकार की तरफ से किया जा रहा है। चलिए इस आर्टिकल में उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं और जानते हैं कि, इससे महिलाओं को कौन से लाभ हो रहे हैं और महिलाए योजना का लाभ कैसे ले सकती है।

Also Read:- UP Sahbhagita Yojana | उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सहभागिता योजना : बेसहारा गायों का सहारा है यह योजना, पशुपालकों को भी होगा लाभ

Overview Of Up Mahila Samarthya Yojana:-(UP Mahila Samrthya Yojana)

योजना का नाममहिला सामर्थ्य योजना
उद्देश्यमहिलाओं को सशक्त बनाना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की महिलाएं
वेबसाइटजल्द लांच होगी
हेल्पलाइन नंबरजल्द लॉन्च होगा

उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना क्या है? (What is Up Mahila Samarthya Yojana)

Also Read:- UP Laxman Aur Rani Laxmibai Purashkar Yojana | उत्तर प्रदेश लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार योजना :खिलाड़ियों को योजना से मिलेगा लाभ, ऐसे करें आवेदन

योजना को साल 2021 में मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा शुरू किया गया था, ताकि उत्तर प्रदेश में निवास करने वाली महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके। इस योजना के अंतर्गत गवर्नमेंट के द्वारा दूध और दूध के माध्यम से जो भी चीजे बनाई जाती है, उनके प्रोडक्शन के लिए डेयरी प्लांट की स्थापना की जाएगी और डेयरी प्लांट को चलाने के लिए सरकार के द्वारा महिलाओं को काम पर रखा जाएगा। 

यही नहीं महिलाओं को डेयरी प्लांट चलाने के साथ ही साथ मशीनों के माध्यम से किस प्रकार से मक्खन, दही, घी और दूसरी चीजों को बनाया जाता है, इसकी ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने योजना के सफल संचालन के लिए 200 करोड रुपए का भारी भरकम बजट भी निश्चित किया हुआ है। यह पैसा इस योजना पर खर्च किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना का महत्व (Up Mahila Samarthya Yojana Significance)

Also Read :- पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना

योजना के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाना चाहती है और उनका कल्याण करना चाहती है। उपरोक्त योजना के माध्यम से महिलाओं के द्वारा जो इंडस्ट्री चलाई जाती है, उनका उत्थान करने पर सरकार का फोकस है और इसलिए सरकार इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को अनेक प्रकार की ट्रेनिंग प्रोवाइड करवा रही है, ताकि महिलाएं मशीनों को चलाने में एक्सपर्ट बन सके और स्वरोजगार को अपना सके या फिर किसी जगह पर काम करके अपने आप को और अपने परिवार को आर्थिक तौर पर मजबूत बना सके।इस योजना से उत्तर प्रदेश के इंडस्ट्रियल एरिया का भी विकास होने की उम्मीद जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना का लाभ (Up Mahila Samarthya Yojana Benefits)

Also Read :- उत्तर प्रदेश नंदिनी कृषक समृद्धि योजना

  • योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा साल 2021 में योजना को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किया गया था।
  • योजना का फायदा सिर्फ उत्तर प्रदेश की महिलाओं को सरकार के द्वारा दिया जाएगा।
  • इस योजना से उत्तर प्रदेश की महिलाओं का सशक्तिकरण हो सकेगा और उनका कल्याण हो सकेगा।
  • योजना की वजह से ही उत्तर प्रदेश की महिलाओं को रोजगार के लिए प्रेरित किया जा सकेगा।
  • गवर्नमेंट के द्वारा इसी योजना के माध्यम से अपनी चीजों को बेचने के लिए महिलाओं को मार्केट भी अवेलेबल करवाया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत ही लोकल संसाधनों को आधार बनाते हुए होम एंड कॉटेज इंडस्ट्री की सहायता से कई महिलाओं को कटीर उद्योग के साथ जोड़ा जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत हर सुविधा केंद्र पर जो भी खर्च होगा, उस खर्च का तकरीबन 90% पैसा उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना हेतु पात्रता (Up Mahila Samarthya Yojana Eligibility)

Also Read :- उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना

  • उत्तर प्रदेश के परमानेंट निवासी योजना में अप्लाई कर सकते हैं।
  • सिर्फ महिलाए ही योजना के लिए पात्र है।
  • महिला की उम्र 18 साल या इससे अधिक होनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना हेतु दस्तावेज (Up Mahila Samarthya Yojana Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना में आवेदन कैसे करें? (Up Mahila Samarthya Yojana Apply)

Also Read :- उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना

1: योजना का लाभ पाने के लिए योजना में अप्लाई करना होगा और इसके लिए आवेदक महिला को महत्वपूर्ण दस्तावेज की फोटो कॉपी करवा कर अपने घर के पास में मौजूद बाल विकास डिपार्टमेंट के ऑफिस में जाना होगा।

2: ऑफिस से आपको संबंधित कर्मचारियों से उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना का एप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त करना होगा।

3: इसके बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म के अंदर महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज कर देना है।

4: जानकारी भरने के बाद दस्तावेज को भी एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अटैच करना है।

5: अब आपको एप्लीकेशन फॉर्म को जहां से इसे आपने हासिल किया था, वहीं पर ले जाकर जमा कर देना है।

इस प्रकार से आप उपरोक्त योजना में ऑफलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Conclusion:-UP Mahila Samrthya Yojana

Also Read :- उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी योजना

Up Mahila Samarthya Yojana की‌ खास जानकारी आर्टिकल में आपको प्रदान की गई। यदि योजना की अन्य कोई जानकारी चाहिए, तो कमेंट बॉक्स में आप सवाल पूछ सकते हैं। हमारी टीम आपके सवालो का जवाब देने का प्रयास करेगी। अन्य आर्टिकल के लिए हमारी वेबसाइट योजना दर्पण को रेगुलर विजिट करते रहे। धन्यवाद!

FAQ:-(UP Mahila Samrthya Yojana)

Q: उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना कहां चलाई जा रही है?

ANS: उत्तर प्रदेश में योजना चलाई जा रही है।

Q: उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना को किसने शुरू किया?

ANS: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने योजना को शुरू किया है।

Q: उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना का लाभ किसे मिलेगा?

ANS: इस योजना का लाभ सिर्फ महिलाओं को मिलेगा

Q: उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ANS: योजना का हेल्पलाइन नंबर जल्द लॉन्च होगा।

Q: उत्तर प्रदेश महिला सामर्थ्य योजना को कब शुरू किया गया था?

ANS: साल 2021 में योजना को शुरू किया गया था।

Leave a Comment