UP Bal Seva Yojana | उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना‌ : असहाय बच्चों के लिए वरदान है यह योजना, हर महीने मिलेगा पैसा

Join Telegram Channel Join Now

उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना‌ (UP Bal Seva Yojana) : साल 2019 के आसपास में देश और दुनिया भर में कोरोनावायरस ने काफी ज्यादा तबाही मचा कर रख दी थी। यह एक ऐसा वायरस था, जिसने दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ले ली थी। हमारे देश में भी कई परिवार इसकी चपेट में आ गए थे और कई लोगों की इस वायरस की वजह से मृत्यु भी हो गई थी। कई ऐसे बच्चे थे, जिन्होंने कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो दिया और माता-पिता की मृत्यु के बाद उनकी देखभाल करने वाला इस दुनिया में कोई भी नहीं बचा।

ऐसे में वह अपने आप को असहाय महसूस कर रहे थे, परंतु यूपी सरकार ने ऐसे बच्चों को असहाय नहीं रहने दिया और उनके लिए एक ऐसी योजना की शुरुआत कर दी, जिसका लाभ उन्हें 18 साल की उम्र तक मिलता रहेगा। सरकार ने ऐसे बच्चों के लिए बाल सेवा योजना उत्तर प्रदेश की शुरुआत की, जिसके माध्यम से बच्चों को हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जा रही है और साथ ही उन्हें अन्य लाभ भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। चलिए इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हैं कि “उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना क्या है,”उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना में आवेदन कैसे करे,यौजना कै महत्व,लाभ आदि के बारे में

Also Read :- उत्तर प्रदेश अभ्युदया योजना

Overview Of UP Bal Seva Yojana

योजना का नामबाल सेवा योजना
उद्देश्यबच्चों और कन्याओं को लाभ देना
लाभार्थीबच्चे और कन्याएं
वेबसाइटजल्द जारी होगी
हेल्पलाइन नंबरजल्द जारी होगा

उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना‌ क्या है? (What is UP Bal Seva Yojana)

उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बाल सेवा योजना की शुरुआत की हुई है। इस योजना से लाभार्थी बच्चों को हर महीने 4000 रुपए की आर्थिक सहायता उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदान की जाएगी। 

योजना का फायदा ऐसे बच्चों को दिया जाएगा, जिनके माता-पिता की मृत्यु कोरोनावायरस की वजह से हो गई थी‌। योजना की शुरुआत योगी जी ने साल 2021 में 30 मई को की थी। आर्थिक सहायता के साथ ही साथ इसी योजना के माध्यम से सरकार लाभार्थी बच्चों की एजुकेशन से लेकर के उनकी शादी तक का खर्चा भी प्रदान करेगी, ताकि बच्चों को अपने माता-पिता की कमी महसूस ना हो‌।

Also Read :- उत्तर प्रदेश खेत सुरक्षा योजना

उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना का महत्व (UP Bal Seva Yojana Significance)

कोरोनावायरस ने देश में कई बच्चों की जिंदगी तबाह कर दी, क्योंकि इस वायरस की वजह से कई बच्चों के माता-पिता इस दुनिया से चले गए और बच्चे अनाथ हो गए, जिसकी वजह से अब उनकी देखभाल करने वाला कोई भी नहीं है और ना ही उनकी पढ़ाई या फिर उनकी शादी का खर्चा उठाने वाला कोई है।

परंतु कहते हैं ना कि, सरकार का फर्ज होता है कि अपने राज्य के लोगों की देखभाल करें। इसलिए योगी सरकार ने भी कोरोनावायरस की वजह से अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों की देखभाल के लिए बाल सेवा योजना को शुरू किया, जिसके माध्यम से बच्चों को आर्थिक सहायता दी जाएगी, साथ ही उनकी शादी और पढ़ाई का खर्चा भी उठाया जाएगा।

Also Read :- उत्तर प्रदेश बाल श्रमिक विद्या योजना

उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना का लाभ (UP Bal Seva Yojana Benefits)

  • बाल सेवा योजना उत्तर प्रदेश के माध्यम से लड़कियों को विवाह के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • यदि ऐसा कोई लाभार्थी बच्चा जिसकी उम्र 10 साल से कम है और उसका कोई भी अभिभावक नहीं है, तो ऐसे बच्चों को राजकीय बाल गृह में आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • लड़कियों के लिए अलग आवास की सुविधा होगी और लड़कों के लिए अलग आवास की सुविधा होगी।
  • इसी योजना के माध्यम से जो बच्चे स्कूल और कॉलेज में एजुकेशन हासिल कर रहे हैं, उन्हें सरकार की तरफ से लैपटॉप या फिर टैबलेट का वितरण भी किया जाएगा।
  • योजना में शामिल बच्चों को तब तक आर्थिक सहायता मिलती रहेगी, जब तक कि वह जवान नहीं हो जाते हैं।
  • कन्याओं के विवाह के लिए इस योजना के अंतर्गत 1 लाख 1 हजार रुपए की सहायता सरकार की तरफ से दी जाएगी।

Also Read :- यूपी दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना

उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना हेतु पात्रता (UP Bal Seva Yojana Eligibility)

  • बच्चा उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • बच्चों के माता-पिता की मृत्यु कोरोनावायरस की वजह से हुई होनी चाहिए।
  • बच्चों की उम्र 18 साल तक या इससे कम होनी चाहिए।
  • एक परिवार के सभी बच्चे इस योजना के लिए पात्र है।
  • वर्तमान में यदि माताजी या पिता में से कोई भी जीवित है, तो उनकी कमाई साल भर में 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Also Read :- उत्तर प्रदेश बेरोजगारी भत्ता योजना

उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना हेतु दस्तावेज (UP Bal Seva Yojana Required Documents)

  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी 
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो 
  • आय प्रमाण पत्र 03 लाख से कम का(माता-पिता)
  • वोटर आईडी (माता-पिता)
  • पहचान पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • बच्चों का आयु प्रमाण पत्र 
  • स्कूल की टीसी 
  • माता-पिता के मृत्यु का प्रमाण पत्र 
  • फोन नंबर

Also Read :- उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना

उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना में आवेदन कैसे करें? (UP Bal Seva Yojana Apply)

योजना में ऑफलाइन आवेदन होगा, जिसकी प्रक्रिया निम्नानुसार है।

1: उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को ग्राम विकास अधिकारी या पंचायत अधिकारी से मुलाकात करनी है और शहरी इलाके में रहने वाले लोगों को लेखपाल या जिला प्रोबेशन अधिकारी से मुलाकात करनी है।

2:‌ अधिकारी से आपको योजना के एप्लीकेशन फॉर्म की डिमांड करनी है।

3: एप्लीकेशन फॉर्म हाथ में आने के बाद महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि नाम, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जानकारी को दर्ज कर देना है।

4: जानकारी को दर्ज करने के बाद महत्वपूर्ण दस्तावेज की फोटोकॉपी को इसी एप्लीकेशन फॉर्म के साथ आपको अटैच करने की आवश्यकता होगी।

5: इसके बाद आपको जहां कहीं भी सिग्नेचर करने के लिए या फिर अंगूठे का निशान लगाने के लिए कहा जा रहा है, आपको ठीक वैसा ही वहां पर करना है।

6:‌ इसके बाद आपको पासपोर्ट साइज की रंगीन फोटो को भी निश्चित जगह पर चिपका देना है।

7: अब आपको इस एप्लीकेशन फॉर्म को जहां से आपने हासिल किया था, वहीं पर ले जाकर जमा कर देना है।

इस प्रकार से सरलता से आप UP Bal Sewa Yojana में आवेदन कर सकेंगे‌।

Also Read :- संत रविदास शिक्षा सहायता योजना

Conclusion: 

आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको UP Bal Seva Yojana की जानकारी प्रदान कर दी है। यदि इस योजना के बारे में और कोई भी जानकारी आपको प्राप्त करनी है, तो कमेंट बॉक्स में आप अपने सवाल पूछ सकते हैं। हमारी टीम जल्द से जल्द आपके सवालों का जवाब देने का प्रयास करेगी। ऐसे ही अन्य इंटरेस्टिंग आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट योजना दर्पण को रेगुलर विजिट जरूर करते रहें। धन्यवाद!

Also Read :- उत्तर प्रदेश सामूहिक विवाह योजना

FAQ:

Q: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को किसने शुरू किया है?

ANS: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को उत्तर प्रदेश सरकार ने शुरू किया हुआ है।

Q: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत हर महीने कितनी आर्थिक सहायता मिलेगी?

ANS: बाल सेवा योजना उत्तर प्रदेश के अंतर्गत हर महीने 4000 रुपए की सहायता मिलेगी।

Q: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ कैसे लें?

ANS: बाल सेवा योजना में आवेदन करके योजना का लाभ ले सकते हैं।

Q: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की शुरुआत कब हुई?

ANS: बाल सेवा योजना उत्तर प्रदेश की शुरुआत साल 2021 में की गई थी।

Q: मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

ANS: योजना का हेल्पलाइन नंबर जल्द ही जारी किया जाएगा।

Leave a Comment