UP Ahilyabai Nishulk Kanya Shiksha Yojana | यूपी अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना : मजदूर परिवारों की चिंता हुई खत्म, बेटियों को फ्री में मिलेगी एजुकेशन

Join Telegram Channel Join Now

यूपी अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना (UP Ahilyabai Nishulk Kanya Shiksha Yojana): अक्सर यह देखने में आता है कि, जो बालिकाएं गरीब परिवार से तालुकात रखती हैं, उन्हें पढ़ाई के लिए काफी ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है, फिर चाहे उनके अंदर पढ़ाई की कितनी भी इच्छा क्यों ना हो, क्योंकि गरीब परिवार मुश्किल से 2 वक्त की रोटी का इंतजाम ही कर पाते हैं। ऐसे में उनके पास अपनी संतानों को पढ़ाने के लिए पैसा नहीं होता है, जिससे कई बार गरीब परिवार की बालिकाएं निरक्षर ही रह जाती है। हालांकि अब स्थिति में काफी सुधार आ रहा है, क्योंकि सरकार ने अब गरीब परिवार की बालिकाओं की एजुकेशन पर विशेष तौर पर ध्यान दिया हुआ है।

सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के कई राज्यों में बालिकाओं को फ्री एजुकेशन प्रदान की जा रही है। उत्तर प्रदेश की बात करें, तो यहां पर बालिकाओं को अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना के माध्यम से फ्री में पढ़ाई करने का मौका दिया जा रहा है। सरकार इस योजना के अंतर्गत लड़कियों की पढ़ाई के जो प्रमुख खर्चे होते हैं, वह खुद उठा रही है, ताकि बेटियां निश्चिंत होकर के अपनी पढ़ाई कर सकें और अपने परिवार और समाज का तो नाम रोशन करे ही साथ ही उत्तर प्रदेश के डेवलपमेंट में भी अपनी भागीदारी निभाए। चलिए इस पेज पर बालिकाओं के लिए चल रही कल्याणकारी योजना अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

Also Read :- उत्तर प्रदेश कुष्ठावस्था पेंशन योजना‌

Overview Of UP Ahilyabai Nishulk Kanya Shiksha Yojana

योजना का नामअहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना
उद्देश्यनिशुल्क शिक्षा प्रदान करना
लाभार्थीउत्तर प्रदेश की कन्याएं
वेबसाइटजल्द जारी होगी
हेल्पलाइन नंबरजल्द जारी होगा 

यूपी अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना क्या है? (What is UP Ahilyabai Nishulk Kanya Shiksha Yojana)

उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट ने राज्य में लड़कियों को एजुकेशन के लिए प्रोत्साहित करने हेतु अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना की शुरुआत की है। योजना के नाम से ही आप यह समझ गए होंगे कि, योजना के अंतर्गत सिर्फ कन्याओं को ही लाभ दिया जाएगा और उन्हें फ्री में एजुकेशन प्रदान की जाएगी, ताकि जो माता-पिता या गार्जियन पैसे के अभाव में अपनी बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित नहीं करते हैं, वह अपनी बेटियों को पढ़ने की खुली छूट दे।

ताकि बेटियां भी अच्छी पढ़ाई लिखाई करके सपनों की मंजिल को प्राप्त कर सके। सरकार इस योजना का बेनिफिट ऐसी बालिकाओं को दे रही है, जो एजुकेशन तो हासिल करना चाहती है, परंतु परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति की वजह से वह स्कूल नहीं जा पा रही। इस योजना का लाभ जिस किसी भी लड़की को मिलेगा, उन्हें ग्रेजुएशन डिग्री पाने तक फ्री में एजुकेशन सरकार की तरफ से दिलवाई जाएगी।

Also Read :- उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सहभागिता योजना

यूपी अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना का महत्व (UP Ahilyabai Nishulk Kanya Shiksha Yojana Significance)

इस योजना को इसलिए शुरू किया गया है, ताकि उत्तर प्रदेश की गरीब परिवारो की बेटियां भी अपनी पढ़ाई को पूरा कर सके, जोकि वह पैसे के अभाव में नहीं कर पा रही थी, क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं है कि, वह पढ़ाई के लिए फीस भर सके या फिर स्कूल जाने के लिए स्कूल की ड्रेस की खरीददारी कर सके या फिर किताबों की खरीददारी कर सके। हालांकि इस योजना से अब कन्याओं को लाभ हो रहा है, जिससे वह शिक्षित बन रही है और अपने पैरों पर खड़ा होकर आत्मनिर्भर बन रही है।

Also Read :- उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति योजना

उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना का लाभ (UP Ahilyabai Nishulk Kanya Shiksha Yojana Benefits)

  • इस योजना का फायदा सिर्फ उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी बालिकाओं को दिया जाएगा।
  • आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बालिकाएं योजना के माध्यम से अपनी पढ़ाई लिखाई जारी रख सकेंगी।
  • सरकार ने कहा है कि, इस योजना के अंतर्गत लड़कियों की एजुकेशन का जो भी खर्च होता है, जैसे कि फीस, ड्रेस, यूनिफॉर्म, किताबें और अन्य खर्चा यह सभी गवर्नमेंट की तरफ से दिया जाएगा।
  • सरकार ने इस योजना के सफल संचालन के लिए बजट भी जारी कर दिया है, जो की 21 करोड़ 12 लाख रुपए का है।
  • अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना की वजह से हायर एजुकेशन में बालिकाओं की भागीदारी बढ़ेगी और ऐसी बालिकाएं पढ़ाई-लिखाई करके उत्तर प्रदेश राज्य के डेवलपमेंट में भी अपना योगदान दे सकेंगी।

Also Read:- उत्तर प्रदेश नंदिनी कृषक समृद्धि योजना

उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना हेतु पात्रता (UP Ahilyabai Nishulk Kanya Shiksha Yojana Eligibility)

  • सिर्फ उत्तर प्रदेश की स्थाई निवासी लड़कियां योजना में आवेदन कर सकती है।
  • गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी गुजारने वाली लड़कियां योजना में अप्लाई कर सकती है। 
  • आवेदक लड़की का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Also Read :- उत्तर प्रदेश पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजन

उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना हेतु दस्तावेज (UP Ahilyabai Nishulk Kanya Shiksha Yojana Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक योग्यता का प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण

Also Read :- उत्तर प्रदेश फ्री कंप्यूटर ट्रेनिंग योजना‌ 

यूपी अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना में आवेदन कैसे करें? (UP Ahilyabai Nishulk Kanya Shiksha Yojana Apply)

1: योजना में आवेदन हेतु कन्या को अपने विद्यालय/यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल से मिलना है।

2: इसके पश्चात प्रिंसिपल के द्वारा कन्या का इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण करवाया जाएगा।

3: पंजीकरण की जो भी प्रक्रिया होगी, वह स्कूल या यूनिवर्सिटी के प्रिंसिपल के द्वारा ही कंप्लीट की जाएगी।

4: कन्या का नाम पंजीकृत करके उसकी सभी इनफॉरमेशन को हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट तक सेंड किया जाएगा।

5: इसके बाद संबंधित अधिकारियों के द्वारा कन्या की सभी जानकारी का वेरिफिकेशन किया जाएगा और जिन कन्याओं को योजना का लाभ देना है, उनकी एक लिस्ट को बना करके तैयार किया जाएगा।

6: लिस्ट में जिस किसी भी लड़की का नाम होगा, उसे इस योजना के अंतर्गत फ्री एजुकेशन प्रदान करवाई जाएगी।

इस प्रकार से UP Ahilyabai Nishulk Kanya Shiksha Yojana Apply किया जा सकेगा।

Also Read :- उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक व्हीकल सब्सिडी योजना

Conclusion:

आर्टिकल में हमने UP Ahilyabai Nishulk Kanya Shiksha Yojana की जानकारी उपलब्ध करवाई। यदि अन्य कोई जानकारी आर्टिकल से संबंधित चाहिए, तो कमेंट में अपना क्वेश्चन पूछे, जिनका जवाब हम जल्द से जल्द देने का प्रयास करेंगे। अन्य इंटरेस्टिंग आर्टिकल के लिए हमारी वेबसाइट योजना दर्पण को विजिट करते रहें। धन्यवाद!

FAQ:

Q: अहिल्याबाई कौन थी?

ANS: अहिल्याबाई मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी थी। इनका पूरा नाम अहिल्याबाई होल्कर था।

Q: अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना कौन से राज्य में चल रही है?

ANS: उत्तर प्रदेश में योजना का संचालन हो रहा है।

Q: अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना का फायदा किसे मिलेगा?

ANS: उत्तर प्रदेश के गरीब परिवार की बेटियों को योजना का फायदा मिलेगा।

Q: उत्तर प्रदेश अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना से क्या होगा?

ANS: योजना के माध्यम से पात्र बेटियों को फ्री शिक्षा दी जा रही है।

Q: अहिल्याबाई निशुल्क कन्या शिक्षा योजना का बजट क्या है?

ANS: योजना का बजट 21 करोड़ 12 लाख रुपए है।

Leave a Comment