International Yoga Day Speech: योग का महत्व और उपयोग समझाने का एक विस्तृत प्रस्तुति, योग दिवस पर यहां पढ़े एक से बढ़कर एक भाषण

Join Telegram Channel Join Now

International yoga day speech: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अंग्रेजी भाषा में “इंटरनेशनल योगा डे” कहा जाता है। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन दुनिया के अलग-अलग देशो में एक साथ 21 जून के दिन किया जाता है। जानकारी के अनुसार 21 जून उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ योग भी इंसानों की उम्र में इजाफा करता है। साल 2014 में 11 दिसंबर के दिन यूनाइटेड स्टेट अर्थात संयुक्त राज्य के तकरीबन 177 मेंबर देशो के द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत मनाने वाले प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई थी।

इस प्रस्ताव को भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा प्रस्तुत किया गया था। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद तब से लेकर हर साल 21 जून को ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस दुनिया भर में अरबो लोगों के द्वारा मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घर, ऑफिस, सार्वजनिक ग्राउंड, प्राइवेट ग्राउंड और अन्य जगहों पर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करते हैं। यदि आप एक विद्यार्थी हैं या अन्य कोई ऐसे व्यक्ति है जिन्हें योग दिवस पर एक अच्छे Yoga Speech in Hindi की आवश्यकता है तो इस आर्टिकल में हम आपके साथ बेहतरीन International Yoga Day Speech शेयर कर रहे हैं।

Also Read:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस प्रकार से लिखें निबंध

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाषण (Speech On International Yoga Day)

आधिकारिक नामआंतरराष्ट्रीय योग दिवस
अन्य नामयोग दिवस, विश्व योग दिवस
अनुयायीविश्वभर
प्रकारविभिन्न
तिथि21 जून
आवृत्तिवार्षिक
प्रथम बार21 जून 2015

योग पर संक्षिप्त भाषण (Short Speech On Yoga)

नमस्कार साथियों!

सबसे पहले तो मैं यहां पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, अतिथिगणो और अन्य लोगों को योग दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। योग दिवस के इस मौके पर आज मैं अपने कुछ संक्षिप्त विचार योग पर आपके साथ साझा कर रहा हूं।

साथियों हम सभी हर साल 21 जून के मौके पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। यह एक ऐसा मौका होता है, जब हमें योग के प्राचीन ज्ञान की जानकारी मिलती है। योग हमारे देश और साथ ही साथ दुनिया को भारतीय ऋषि-मुनियों के द्वारा दी गई एक अद्भुत प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बना सकते हैं। योग को सिर्फ एक कसरत करने का तरीका ही नहीं समझना चाहिए, बल्कि इसे हम जीवन का पूर्ण दर्शन भी समझ सकते हैं।

इसके माध्यम से आध्यात्मिक ऊंचाईयो तक भी पहुंचा जा सकता है। अपने रोजमर्रा की जिंदगी में योग के माध्यम से हम बहुत ही कम समय में शांति की प्राप्ति कर सकते हैं, साथ ही तनाव, चिंता और डिप्रेशन से भी मुक्त हो सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी के जीवन में अनुशासन नहीं है, तो उसे रोज योग करना चाहिए। इससे विद्यार्थी को अनुशासन में रहने का तरीका पता चलता है। योग हमें अपनी जिंदगी के प्रति पॉजिटिव नजरिया प्रदान करता है। इसलिए मेरा तो यही कहना है कि, हर व्यक्ति को रोज योग करना चाहिए, ताकि बीमारियों से हमारा बचाव हो और हम स्वस्थ रहे। 

इसी के साथ मै अपने भाषण पर विराम देता हूं। एक बार फिर से आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Also Read:- योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

योग के लाभों पर भाषण (Speech On Benefits of Yoga)

नमस्कार….. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज यहां पर इकट्ठा हुए सभी लोगों का मै हार्दिक स्वागत करता हूं। प्यारे साथियों हम सभी जानते हैं कि, 21 जून को भारत के अलावा दुनिया के कई देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जिसका प्रस्ताव प्रधानमंत्री मोदी जी के द्वारा संयुक्त राष्ट्र की महासभा में दिया गया था। योग के बारे में आपने अभी तक कई भाषण सुना होगा, परंतु आज मैं विशेष तौर पर आपको योग से होने वाले लाभों के बारे में बता रहा हूं।

कई लोग योग को सिर्फ हमारे शरीर की कुछ मुद्रा तक ही सीमित रखते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। योग एक ऐसा तरीका है, जिसके माध्यम से हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन कैसे जीना है, इसके बारे में सीखने को मिलता है। योग से हम अपने विचारों और भावनाओं के साथ ही साथ सांसों को भी नियंत्रित कर सकते हैं। इसके माध्यम से विकट से विकट परिस्थिति में हम शांत रह सकते हैं और अपने लक्ष्य पर अपना ध्यान बनाए रख सकते हैं।

योग के अन्य कई लाभ भी है। जैसे कि यह हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, वही मानसिक रूप से सतर्क बनाता है। आध्यात्मिक उन्नति में भी योग लाभदायक होता है, क्योंकि इसके माध्यम से हम अपने प्रभु पर अपना ध्यान लगा पाते हैं और ज्ञान के भंडार को इकट्ठा कर पाते हैं। योग के माध्यम से ही हम अपनी चिंता और डिप्रेशन को खत्म कर सकते हैं या फिर दूर कर सकते हैं। बच्चों के लिए भी योग विशेष तौर पर फायदेमंद माना जाता है। इसके माध्यम से बच्चों की एकाग्रता और याददाश्त में बढ़ावा होता है और उनका स्वास्थ्य भी बेहतर बनाने में सहायता मिलती है।

आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इसे मनाते हुए हम यह संकल्प लेते हैं कि, हम अपनी रोज की दिनचर्या में योग को अपनाएंगे और एक खुशहाल जिंदगी की तरफ अपने कदम आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही साथ मेरी आपसे यह प्रार्थना भी है कि योग को सिर्फ अपने तक ही सीमित न रखें, अन्य लोगों को भी इसके फायदे के बारे में जानकारी दें, ताकि योग का अधिक से अधिक विस्तार हो सके और लोग इसके लाभों से लाभान्वित हो सके। इसी के साथ मैं अपने भाषण को विराम देता हूं। धन्यवाद!

योग के महत्व पर भाषण (Speech On Importance of Yoga)

नमस्कार मित्रों, 

मैं आज अपने भाषण के माध्यम से योग के महत्व आपके साथ साझा कर रहा हूं। योग के बारे में तो सभी जानते हैं कि इसकी उत्पत्ति हमारे भारत देश से ही हुई है, क्योंकि प्राचीन काल से ही भारतीय ऋषि-मुनियों के द्वारा योग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के आसनों के माध्यम से इसका अभ्यास किया जा रहा है। हमारे देश में आधुनिक योग के जनक के तौर पर “महर्षि पतंजलि” का नाम उच्चतम स्तर पर आता है।वर्तमान के समय में योग को दुनिया भर में प्रसिद्ध करने में स्वामी रामदेव बाबा का भी उल्लेखनीय योगदान है। इसके साथ ही साथ हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए जाने का श्रेय हम भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी को दे सकते हैं, क्योंकि उन्ही के आवाहन पर 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया।

यदि कोई व्यक्ति लगातार योग का अभ्यास दैनिक तौर पर करता है, तो इससे कई बेहतरीन परिणाम उसे समय आने पर मिलते हैं। योग के माध्यम से हमारे शरीर में लचीलापन आता है और साथ ही हमारी शारीरिक शक्ति में भी अद्भुत इजाफा होता है। अपने समग्र स्वास्थ्य को बढ़ाने के लिए योग का काफी ज्यादा महत्व है। इसके माध्यम से हमें मानसिक शांति का भी अनुभव होता है। योग के द्वारा कोई भी मनुष्य अपने मानसिक तनाव को कम कर सकता है और अपनी जिंदगी में पॉजिटिव दृष्टिकोण उत्पन्न कर सकता है।

वर्तमान के समय में योग सिर्फ व्यायाम तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि इसमें आध्यात्मिक शक्ति भी है, जो की दुनिया के सभी इंसानों को एक सूत्र में बांधने का काम कर रही है। आज भारत में सबसे अधिक किया जाने वाला व्यायाम कोई है तो वह योग ही है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी करोड़ों लोगों के द्वारा योग को दैनिक जीवन में अपना लिया गया है और इसमें नए लोग भी शामिल हो रहे हैं।

वर्तमान के समय में योग दुनिया भर में इतना ज्यादा प्रसिद्ध हो गया है कि, लोगों के बीच में सद्भावना पैदा करने में भी यह सहायक माना जा रहा है। योग ने दुनिया के लोगों पर गहरा प्रभाव डाला हुआ है। यह आज किसी भी धार्मिक सीमा या संस्कृति में नहीं बंधा हुआ है बल्कि योग ने सभी सीमाओं को पार करके लोगों के बीच पहुंचने में सफलता प्राप्त की है। यही वजह है कि, योग की प्रसिद्धी लगातार बढ़ती ही जा रही है।

इसी के साथ मै अपने भाषण पर विराम देता हूं धन्यवाद

Also Read:- योग के अनमोल सिद्धांतों से जुड़ें और जीवन में सम्पूर्णता को प्राप्त करें

Conclusion:-

इस आर्टिकल में हमारे द्वारा आपको international yoga day speech की जानकारी दी गई और हम यह उम्मीद भी करते हैं कि, आर्टिकल आपको पसंद भी आया होगा। अगर कोई भी सवाल आपके मन में आर्टिकल से संबंधित है, तो कमेंट बॉक्स में आप अपने सवाल को पूछ सकते हैं। हम जल्द ही सवालों का जवाब देने का प्रयास करेंगे। ऐसे ही महत्वपूर्ण आर्टिकल के लिए आप हमारी वेबसाइट https://yojanadarpan.in/ को रोजाना विजिट करते रहे। धन्यवाद!

FAQ:

Q: योग का महत्व क्या है?

ANS: योग का महत्व शरीर बीमारियों से बचा रहता है।

Q: योग की आवश्यकता क्यों है?

ANS:योग की आवश्कता मानसिक शांति के लिए हैं।

Q: योग का उद्देश्य क्या है?

ANS:योग का उद्देश्य इंसानों की चिंता, तनाव को खत्म कर स्वास्थ्य की प्राप्ति हैं।

Q: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कब मनाया जाता है?

ANS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है।

Q: पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कहां मनाया गया?

ANS: पहला  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत में मनाया गया था।

Leave a Comment