World Hearing Day 2024 : विश्व श्रवण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें क्या है इसका इतिहास, महत्व,थीम

Join Telegram Channel Join Now

World Hearing Day 2024:- प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को विश्व  श्रवण दिवस मनाया जाता है इसलिए साल 2024 में भी 3 मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जा रहा है। प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) कैंपेन आयोजित करके लोगों में बढ़ रही बहरेपन की समस्याओं के प्रति जागरूक करता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को बहरेपन के समस्या से जागरूक करना एवं निवारण करना है। इसके अलावा बहरेपन के रोग से ग्रसित लोगों को उपचार करना होता है। इसके अलावा लोगों को यह जानकारी दी जाती है कि वह कैसे अपने कानों की देखभाल सही ढंग से करें। इस दिन विश्व के कोने-कोने में कई कार्यक्रम एवं कैंपेन आयोजित किए जाते हैं ताकि लोग इस गंभीर समस्या के प्रति ध्यान दे सके। स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार साल 2050 तक 2 बिलियन से अधिक लोग बहरापन की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। इसलिए इस समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष विश्व श्रवण  दिवस (World Hearing Day) मनाया जाता है। तो आईए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान कर रहे हैं इसलिए आप लोग इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

World Hearing Day 2024 – Overview

आर्टिकल का नामWorld Hearing Day 2024
आर्टिकल का प्रकारदिवस
साल2024
कब मनाया जाएगा3 मार्च को
कहां मनाया जाएगासंपूर्ण दुनिया में
पहली बार कब मनाया गया था3 मार्च,साल 2007
विश्व श्रवण दिवस का नाम कब दिया गया थासाल 2016
उद्देश्यलोगों को बहरेपन की समस्या से जागरूक करना

Also Read : National Science Day 2024: जानें क्यों मनाया जाता है

क्या है  विश्व श्रवण दिवस 2024 | What is World Hearing Day 2024 

विश्व श्रवण दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा साल 2007 में घोषणा किया गया था इस दिवस को पहले International Ear Care day के नाम से जाना जाता था लेकिन साल 2016 में इसे विश्व सरवन दिवस का नाम मिल गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य से विश्व के लोगों को श्रवण स्वास्थ के प्रति जागरूक करना होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के रिपोर्ट के अनुसार पूरे विश्व में श्रवण से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है इसी समस्या को समाधान करने के लिए प्रत्येक वर्ष विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है।

क्यों मनाया जाता है विश्व श्रवण दिवस 2024 | Why World Hearing Day 2024 is Celebrated

विश्व स्वास्थ्य संगठन का अनुमान है कि आज पूरे विश्व में सुनने की समस्या काफी बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण लंबे समय तक ऊंची आवाज में म्यूजिक को सुनना है। पूरे विश्व भर में 60% युवाओं में यह समस्या देखने को मिल रही है। इसलिए श्रवण स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पहली बार साल 2007 में विश्व श्रवण दिवस मनाने का घोषणा किए थे। तभी से प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को लोगों को अपने कान को स्वस्थ रखने के लिए एवं श्रवण समस्या से ग्रसित लोगों का निवारण करने के उपाय के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है।

विश्व श्रवण दिवस 2024 का इतिहास | World Hearing Day 2024 History

तेजी के साथ बढ़ रही बहरेपन की समस्या से लोगों को जागरूक करने के लिए साल 2007 में विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने विश्व श्रवण दिवस मनाने का घोषणा किया गया था। अर्थात साल 2007 में पहली बार विश्व श्रवण दिवस मनाया गया। शुरुआत में इस दिवस को इंटरनेशनल ईयर केयर डे (International Ear Care day) के नाम से जाना जाता था लेकिन साल 2016 में इसे विश्व श्रवण दिवस (World Hearing Day) नाम मिला। संचार एक मानव मौलिक अधिकार है और विकार और कठिनाई वाले लोग को कनेक्ट करना मुश्किल होता है। इस दिवस के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन एक थीम तैयार करता है। साथ ही साथ शैक्षणिक सामाग्री तैयार किया जाता है जो विभिन्न भाषाओं में लोगों को उपलब्ध कराया जाता है ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके।

विश्व श्रवण दिवस 2024 का महत्व | World Hearing Day 2024 Significance

विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा आयोजित विश्व श्रवण दिवस 3 मार्च को मनाया जाता है। यह दिवस श्रवण तंत्रिकाओं की सुरक्षा एवं रोग निवारक उपायों को अपनाने के लिए की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जागरूकता फैलाने का अवसर प्रदान करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार साल 2050 तक 700 मिलियन लोग बहरेपन से ग्रसित हो सकते हैं। इस दिवस के दिन पूरे विश्व के कोने-कोने में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इन कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को बहरेपन की समस्या से बचने के लिए एवं बहरेपन रोग से ग्रसित लोगों का निवारण करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है। लोगों के अंदर बहरेपन की समस्या उत्पन्न होने वाले कारकों के बारे में जानकारी प्रदान करना इस दिवस का मुख्य उद्देश्य होता है ताकि समय रहते लोग अपने कानों को अच्छी तरह से देखभाल कर सके।

Also Read: Pankaj Udhas Biography : नहीं रहे पंकज उधास, पढ़े उनकी जीवनी

विश्व श्रवण दिवस 2024 | World Hearing Day 2024 Celebration

विश्व श्रवण दिवस पूरी दुनिया में अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। सरकार,गैर सरकारी संगठन,व्यक्ति श्रवण स्वास्थ्य के लिए जागरुकता को बढ़ावा देने के लिए और लोगों को बहरेपन के प्रभाव के बारे में शिक्षित करने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम एवं अभियान आयोजित करने के लिए एक साथ खड़े होते हैं।

सामाजिक कार्यक्रम विश्व  श्रवण दिवस मनाने का एक साधारण तरीका होता है। इस कार्यक्रम में लोगों को श्रवण स्वास्थ के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त करने में सहायता करने के लिए निशुल्क श्रवण जांच , शैक्षिक वार्ता शामिल होता है। कुछ देशों में इस दिवस के उपलक्ष में सरकारी अवकाश रहता है। और इस दिवस को चिन्हित करने के लिए स्कूलों एवं कॉलेज में कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

वर्तमान समय में श्रवण स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ऑनलाइन की गतिविधियां काफी तेजी के साथ लोकप्रिय हो गई है। जिसमें लोग देश के किसी भी क्षेत्र से इस दिवस के कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।

विश्व श्रवण दिवस 2024 की गतिविधियां | World Hearing Day 2024  Activities

विश्व श्रवण दिवस की निम्नलिखित गतिविधियां है:-

  • विश्व श्रवण दिवस के दिन विश्व के कोने-कोने में कई प्रकार के कैंपेन आयोजित किए जाते हैं इन कैंपेन के द्वारा लोगों को श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाता है।
  • विश्व श्रवण दिवस के दिन कई जगहों पर निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
  • विश्व श्रवण दिवस के दिन श्रवण रोग से ग्रसित लोगों को अच्छे उपचार के लिए सहायता प्रदान की जाती है।
  • विश्व श्रवण दिवस के दिन ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इन ऑनलाइन कार्यक्रमों के द्वारा लोगों को अपने कान को अच्छी तरह देखभाल करने के लिए जागरूक किया जाता है।
  • विश्व सरवन दिवस के दिन लोगों को श्रवण संबंधित ज्ञान साझा किया जाता है।

विश्व श्रवण दिवस 2024 थीम | World Hearing Day 2024 Theme

प्रत्येक वर्ष विश्व स्वास्थ्य संगठन विश्व श्रवण दिवस के लिए एक थीम प्रस्तुत करता है ठीक इसी प्रकार साल 2024 में विश्व श्रवण दिवस थीम “आइए कान और सुनने की देखभाल को सभी के लिए वास्तविकता बनाएं।”है।

YearThem
2024आइए कान और सुनने की देखभाल को सभी के लिए वास्तविकता बनाएं।

विश्व श्रवण दिवस 2024 के अनकहे तथ्य | Unknown facts about World Hearing Day

  • आपके कान सोते समय भी काम करते हैं। हालांकि सोते समय आपका दिमाग आवाज़ को अच्छी तरह से प्रोसेस (process) नहीं कर पता है।
  • आप अपने शरीर का संतुलन कान के ज़रिए बनाते हैं। अगर आपके कान में किसी प्रकार का इन्फेक्शन हुआ या वर्टिगो बीमारी हुई तो आप अपने शरीर का संतुलन खो सकते हैं।
  • अगर आप भी एअर बड्स की मदद से कान साफ़ करते हैं तो आपको बता दें कि कान में सेल्फ क्लीनिंग सिस्टम होता है जिसके ज़रिए कान अपने आप साफ़ हो जाते हैं।
  • हमारे शरीर की सबसे छोटी हड्डी कान की ही होती है जिसे ‘ossicles’ कहा जाता है। ये हड्डी हवा की आवाज़ को दिमाग तक पहुंचाती है।
  • बाहरी कान शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जो हमेशा बढ़ता रहता है।

विश्व श्रवण दिवस कोट्स | World Hearing Day Quotes

Earphone या Headphone का ज्यादा

प्रयोग करना, कान के बीमारियों को दवात

देना है. कान के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक

बने और इन उपकरणों का कम से कम प्रयोग करें।

दोनों कान का उपयोग

अच्छी बाते सुनने में करें,

इससे आपके दिमाग में

कचरा नहीं भरेगा और

आप जीवन प्रसन्नता महूसस करेंगे।

यदि किसी व्यक्ति को कान सम्बन्धी

कोई समस्या है तो उसे डॉक्टर से

सलाह लेनी चाहिए। इससे बहरेपन

और कान की समस्या का हल मिलेगा।

अपने कान के स्वास्थ्य का देखभाल करें,

हेडफ़ोन और ईरफ़ोन का कम इस्तेमाल करें।

जितना देखना जरूरी है उतना ही सुनना,

एक जिम्मेदारी है कान को स्वस्थ्य रखना।

मौन और एकांत अनमोल हैं, लेकिन हमारी सुनने की क्षमता भी अनमोल है। आइए इस विश्व श्रवण दिवस पर जागरूकता बढ़ाएं।

इस विश्व श्रवण दिवस पर, कुछ देर बैठें और उन सुखद ध्वनियों की सराहना करें जो हमारे जीवन को सुंदर बनाती हैं। 

Conclusion:

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल आप लोगों को काफी पसंद आया होगा ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न एवं सुझाव है तो आप लोग हमारे कमेंट्स बॉक्स में आकर अपने प्रश्नों को पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्नों का जवाब जरूर देंगे।

FAQ’s: World Hearing Day 2024

Q.विश्व श्रवण दिवस कब मनाया जाता है?

Ans.विश्व श्रवण दिवस 3 मार्च को मनाया जाता है।

Q.विश्व श्रवण दिवस पहली बार कब मनाया गया था?

Ans. विश्व श्रवण दिवस पहली बार साल 2007 में मनाया गया था।

Q. विश्व श्रवण दिवस को पहले किस नाम से जाना जाता था?

Ans. विश्व श्रवण दिवस को पहले International Ear Care Day के नाम से जाना जाता था।

Q. विश्व श्रवण दिवस 2024 थीम क्या है?

Ans.विश्व श्रवण दिवस 2024 थीम “आइए कान और सुनने की देखभाल को सभी के लिए वास्तविकता बनाएं।”है।

Q. विश्व श्रवण दिवस मनाने का घोषणा किसके द्वारा हुआ था?

Ans. विश्व श्रवण दिवस मनाने का घोषणा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के द्वारा हुआ था।

Leave a Comment