
धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए (Dhanteras par kya kharidna chahiye): 2024 में धनतेरस का पर्व नजदीक आ रहा है और इस बार यह 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। लोग अभी से इस त्यौहार की तैयारियों में जुट गए हैं। धनतेरस के दिन विशेष रूप से शाम के समय शुभ मुहूर्त में माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर, भगवान गणेश और भगवान धन्वंतरी की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा के साथ-साथ लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए भी बाजार का रुख करते हैं।हर व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति और जरूरतों के अनुसार इस दिन अलग-अलग वस्तुओं की खरीदारी करता है। धनतेरस के दिन सोने और चांदी के आभूषण, बर्तन, और अन्य धातुओं से बनी चीजों की खरीदारी सबसे अधिक होती है। विशेषकर सोने और चांदी के आभूषणों की बिक्री में इस दिन तेजी देखी जाती है, क्योंकि इन्हें शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
धनतेरस के दिन कुछ विशेष वस्तुएं खरीदने को अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन की गई खरीदारी से घर में लक्ष्मी का वास होता है और समृद्धि का आगमन होता है। सोने और चांदी के अलावा लोग पीतल और तांबे के बर्तन भी खरीदते हैं, जो स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक होते हैं। इसके अलावा, इस दिन धन्वंतरी भगवान की कृपा प्राप्त करने के लिए औषधियों, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक आइटम की भी खरीदारी की जाती है। यह दिन केवल पूजा-पाठ का नहीं बल्कि नए वस्त्र, वाहन, और अन्य उपयोगी सामानों की खरीदारी के लिए भी अत्यधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी न केवल आर्थिक रूप से बल्कि धार्मिक रूप से भी व्यक्ति के जीवन में उन्नति और सुख-समृद्धि लेकर आती है। आज के हमारे इस लेख में हम आपको बताएंगे कि धनतेरस के दिन वह कौन कौन सी चीजें है जिसे खरीदने से मां लक्ष्मी की भरपूर कृपा प्राप्त होती हैं।
Overview Of What To Buy On Dhanteras
आर्टिकल का नाम | धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए |
उद्देश्य | धनतेरस पर खरीदारी की जानकारी प्रदान करना |
संबंधित त्यौहार | धनतेरस |
संबंधित तारीख | 29 अक्टूबर |
संबंधित धर्म | हिंदू धर्म |
धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए (What To Buy On Dhanteras)
धनतेरस पर निम्न चीजों को खरीदना चाहिए।
- सोना और चांदी: धनतेरस पर देश में सबसे ज्यादा बिक्री अगर किसी चीज की होती है तो वह है सोना और चांदी क्योंकि यह एक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट भी होता है साथ ही भारतीय महिलाओं को सोने के गहने काफी ज्यादा पसंद होते हैं। ऐसे में धनतेरस पर वह सोने और चांदी के गहने या फिर सोने और चांदी की खरीददारी करती है।
- पान के पत्ते: देवी महालक्ष्मी जी को पान के पत्ते काफी ज्यादा पसंद है। इसलिए धनतेरस के दिन आपको पान के पत्ते खरीदना चाहिए, जिनकी संख्या पांच होनी चाहिए। पान के पत्ते कटे हुए नहीं होने चाहिए।
- धनिया: धनतेरस पर धनिया या फिर धनिया के बीज की खरीदारी करनी चाहिए और इसे माता लक्ष्मी जी को अर्पित करना चाहिए और आप अपने घर में जिस जगह पर पैसा रखते हैं वहां पर भी आपको थोड़ा सा धनिया डाल देना चाहिए। इससे धन में वृद्धि होती है।
- लक्ष्मी चरण: धनतेरस पर आप लक्ष्मी चरण को खरीद सकते हैं। ऐसा करने से यह माना जाता है कि आपने माता लक्ष्मी जी का आवाहन किया है। लक्ष्मी चरण की दैनिक पूजा करने से आपको धन की प्राप्ति होती है और आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती चली जाती है। लक्ष्मी चरण को आप अपने घर के मुख्य दरवाजे की चौखट पर लगा सकते हैं।
- झाड़ू: देश में धनतेरस के दिन झाड़ू की बड़े पैमाने पर बिक्री होती है, क्योंकि इसे माता लक्ष्मी जी के साथ जोड़कर देखा जाता है। जैसे झाड़ू हमारे घर को साफ करती है, उसी प्रकार से माता लक्ष्मी भी हमारे मन के मैल को साफ करके उसमें अच्छे विचारों को उत्पन्न करती है।
धनतेरस खरीदारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Shopping Shubh Muhurat)
2024 में 29 अक्टूबर को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन लोग बड़े पैमाने पर अलग-अलग चीजों की खरीदारी करते हैं, पर धनतेरस के दिन खरीदारी करने के लिए लोग शुभ मुहूर्त का इंतजार करते हैं। 2024 में धनतेरस के दिन खरीदारी करने का शुभ मुहूर्त 29 अक्टूबर को शाम को 6:51 से लेकर रात को 8:20 तक है।
धनतेरस में नमक खरीदना चाहिए (Salt Should Be Purchased On Dhanteras)

समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि उत्पन्न हुए थे और नमक भी हमें समुद्र से ही मिलता है अर्थात प्राप्त होता है। ऐसे में धार्मिक मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन नमक खरीदना शुभ माना गया है। धनतेरस के दिन नमक की खरीदारी करने से घर में धन में बढ़ोतरी होती है और आर्थिक परेशानी दूर होती है।
वहीं अगर आप धनतेरस के दिन नमक की खरीदारी करते हैं, तो इससे आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है, साथ ही माता लक्ष्मी जी का भी आगमन होता है। इसके अलावा धनतेरस के दिन नमक खरीदने से बीमारियां भी घर से दूर भागती है और भूत प्रेत का प्रभाव कम होता है, वही घर में यदि वास्तु दोष है तो वह भी दूर होता है।
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ है या नहीं (Is It Auspicious To Buy a Broom On Dhanteras or Not)

धनतेरस पर झाड़ू खरीदना अच्छा माना जाता है। लोगों का ऐसा मानना है कि, अगर धनतेरस के दिन झाड़ू की खरीदारी की जाती है तो इससे साल भर घर से नेगेटिव एनर्जी दूर रहती है। झाड़ू माता लक्ष्मी जी को भी काफी ज्यादा पसंद है।
ऐसे में झाड़ू की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी जी का आगमन हमारे घर में होता है, पर यहां बता दे की धनतेरस के दिन आपको जो झाड़ू हाथ से बनाई गई है, उसकी खरीदारी ही करनी चाहिए और झाड़ू को घर पर लाकर उस पर सफेद रंग का धागा बांधना चाहिए ताकि माता लक्ष्मी जी आपके घर में बनी रहे।
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा (Tradition Of Buying Utensils On Dhanteras)

धार्मिक कथाओं के अनुसार भगवान धन्वंतरि सागर मंथन जब हो रहा था, तब मंथन के दौरान उत्पन्न हुए थे। जब वह उत्पन्न हुए तो उनके हाथ में एक पात्र था, जिसमें अमृत भरा हुआ था, साथ ही भगवान धन्वंतरि कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसीलिए धनतेरस के दिन बर्तन की खरीदारी करने की परंपरा काफी ज्यादा पुरानी है।
इस दिन लोग जमकर स्टील अथवा तांबे या पीतल के बर्तनों की खरीदारी करते हैं। भारत के मध्यम वर्ग के द्वारा अधिकतर इस दिन स्टील के बर्तनों को ही खरीदा जाता है क्योंकि तांबे और पीतल के बर्तन स्टील के बर्तन के मुकाबले में थोड़े से महंगे होते हैं। यदि कोई कुछ नहीं ले पाता है, तो वह कम से कम स्टील का चम्मच तो अवश्य ही इस दिन खरीदता है।
धनतेरस पर सोने या चांदी के सिक्के खरीदे (Buy Gold or Silver Coins On Dhanteras)

धनतेरस पर सोने और चांदी के आभूषण तो खरीदे ही जाते हैं साथ ही लोग इस दिन सोने और चांदी के सिक्कों की खरीदारी भी करते हैं। यही कारण है कि, सुनारों के द्वारा धनतेरस के दो-तीन महीने पहले से ही अलग-अलग डिजाइन में और अलग-अलग ग्राम में सोने और चांदी के सिक्कों का निर्माण करना शुरू कर दिया जाता है। कई सोने और चांदी के सिक्के पर माता लक्ष्मी और गणेश जी की छवि प्रिंट होती है।
वहीं कई सोने और चांदी के सिक्के पर शुभ और लाभ लिखा हुआ होता है। वैसे भी हमारे देश में सोने और चांदी में इन्वेस्टमेंट करना एक सुरक्षित इन्वेस्टमेंट माना जाता है। इसलिए लोग इस दिन धनतेरस के त्यौहार को सोने और चांदी के सिक्के की खरीदारी करके सेलिब्रेट करते हैं। इससे उनका पैसा सुरक्षित जगह पर इन्वेस्ट हो जाता है और वह त्यौहार भी मना लेते हैं।
धनतेरस पर खरीदे सोने के जेवर (Buy Gold Jewellery On Dhanteras)

धनतेरस पर सोने के जेवर खरीदना शुभ माना गया है परंतु जेवर खरीदने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों को आपको ध्यान में रखना चाहिए। जैसे कि आप सर्टिफाइड सेलर से ही सोने के जेवर की खरीदारी करें। वही सोने की वर्तमान कीमत और मेकिंग चार्ज के बारे में पहले से ही जानकारी प्राप्त कर लें। आप जो सोने के जेवर खरीदे वह भारतीय मानक ब्यूरो हॉलमार्क वाला होना चाहिए।
इसके अलावा आपको सोने के कैरेट की जानकारी भी पता लगानी है साथ ही खरीदारी करने के बाद आपको शॉपिंग बिल भी अवश्य लेना है जिसमें सोने की कीमत, मेकिंग चार्ज और गहने की कीमत की जानकारी होती है। अगर आप बाद में सोने के जेवर की बिक्री करना चाहते हैं तो इसकी एक्सचेंज पॉलिसी के बारे में भी इनफॉरमेशन प्राप्त कर ले।
Conclusion:-Dhanteras Par kya kharidna Chahiye
धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए Dhanteras par kya kharidna chahiye की जरूरी जानकारी आर्टिकल में हमने आपके साथ शेयर की। यदि पोस्ट की जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे दूसरे लोगों के साथ भी शेयर करें। अन्य कॉन्टेंट पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट योजना दर्पण के अन्य पेज को नेविगेट करें। आर्टिकल के बारे में यदि कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स के द्वारा अपना सवाल पूछ ले, जिसका जवाब हम अवश्य देंगे। थैंक्स!
FAQ‘s:-Dhanteras par kya kharidna chahiye
1. धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है?
धनतेरस पर सबसे शुभ खरीदारी सोने, चांदी, और धातु से बनी वस्तुओं की मानी जाती है। इसके अलावा इस दिन बर्तन, वाहन, और इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की परंपरा भी है। धनतेरस के दिन खरीदे गए सामान को घर में समृद्धि और सुख-शांति लाने वाला माना जाता है।
2. क्या सिर्फ सोने या चांदी की खरीदारी जरूरी है?
नहीं, सिर्फ सोना या चांदी ही नहीं, आप इस दिन अन्य धातुओं के बर्तन, मूर्तियाँ, और आभूषण भी खरीद सकते हैं। खासकर चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने का प्रचलन है क्योंकि यह सौभाग्य और संपन्नता का प्रतीक माने जाते हैं।
3. क्या धनतेरस पर बर्तन खरीदना शुभ है?
जी हां, धनतेरस पर बर्तन खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। यह समृद्धि और घर में खाद्य सामग्री की भरपूरता का प्रतीक होता है। तांबे, स्टील, या चांदी के बर्तन खास तौर पर इस दिन खरीदे जाते हैं।
4. धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स या गाड़ियाँ खरीदना कैसा होता है?
आजकल धनतेरस पर लोग नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और वाहन भी खरीदते हैं। इसे भी शुभ माना जाता है, क्योंकि यह जीवन में आराम और सुविधा लाने का प्रतीक होता है। अगर आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो धनतेरस का दिन सबसे अच्छा माना जाता है।
5. क्या धनतेरस पर निवेश करना सही है?
धनतेरस पर सोने या चांदी में निवेश करना सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके अलावा आप इस दिन म्यूचुअल फंड्स, शेयर बाजार या अन्य निवेश योजनाओं में भी निवेश कर सकते हैं। धनतेरस का दिन निवेश करने के लिए शुभ और लाभकारी माना जाता है।
6. क्या धनतेरस पर पूजा करने का कोई महत्व है?
जी हां, धनतेरस के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान धनवंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन विशेष रूप से पूजा के लिए नए बर्तन, दीये, और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदी जाती है। पूजा से घर में सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की जाती है।
7. क्या धनतेरस पर गहने खरीदने का शुभ मुहूर्त होता है?
धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में गहने खरीदना अत्यधिक शुभ माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से सोने या चांदी के आभूषणों की खरीदारी के लिए उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि इससे घर में सौभाग्य और संपन्नता आती है।
8. धनतेरस पर क्या नहीं खरीदना चाहिए?
धनतेरस पर लोहे, कांच, और प्लास्टिक से बनी वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें अशुभ माना जाता है। इसके बजाय धातु, आभूषण और बर्तन जैसी शुभ वस्तुएं खरीदनी चाहिए।