5 Ganpati Mantra Hindi | 5 गणेश प्रार्थना मंत्र: Ganesh Powerful Mantra, Ganesh Dhyan Mantra, Ganesh Mantra Remove Obstacles, Ganesh Mantra For job

Join Telegram Channel Join Now

5 गणेश प्रार्थना मंत्र | 5 Ganpati Mantra Hindi:  विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश अपने भक्तों की जिंदगी के सभी दुखों का नाश करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर गणपति भगवान आप पर प्रसन्न हो जाए, तो आपकी जिंदगी में जो भी समस्याएं चल रही है, उनका खात्मा जल्द से जल्द होने लगता है। हमारी लाइफ में कई बार ऐसा होता है कि अचानक से ही हमें परेशानियां घेर लेती हैं। यह परेशानियां कई प्रकार की होती है। जैसे की नौकरी न मिलना, अच्छी खासी चलती हुई नौकरी का छूट जाना, नौकरी में प्रमोशन न मिलाना, आर्थिक हानि, विवाह में रुकावटें पैदा होना, स्वास्थ्य में गिरावट इत्यादि। 

वैसे तो यह समस्या हर किसी व्यक्ति की जिंदगी में आती ही है परंतु इनसे छुटकारा पाना भी जरूरी होता है। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए आपको भगवान गणेश की शरण में जाना चाहिए। भगवान गणेश के मंत्र का जाप करने से आपके सभी संकट दूर होने लगते हैं। बस आपको श्रद्धा के साथ भगवान गणेश प्रार्थना मंत्र का जाप करना चाहिए। गणेश भगवान को इसलिए विघ्नहर्ता कहा जाता है कि वह सारे विघ्न को हर लेते है। यदि इनकी पूजा पहले की जाती है तो इससे पूजा में किसी भी प्रकार की कोई भी रुकावट नहीं आती है। आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको गणेश जी के दिव्य और प्रभावी 5 मंत्र बताने वाले हैं, जो काफी ज्यादा इफेक्टिव मंत्र है, जिनका जाप करके गणेश जी को प्रसन्न किया जा सकता है और मन की मुरादे पूरी हो जाती हैं। 

 यह भी पढ़े:- गणेश जी को खुश करने के उपाय 

Overview Of Ganpati Mantra Hindi

आर्टिकल का नामगणेश जी के मंत्र
उद्देश्यगणेश जी के मंत्र प्रदान करना
संबंधित देवताभगवान श्री गणेश
संबंधित धर्मसत्य सनातन हिंदू धर्म
भाषाहिंदी

मंत्र- 1 (Mantra 1)

यह भी पढ़े:- गणेश चतुर्थी पर कविता

वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।

निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

उपरोक्त मंत्र का हिंदी में मतलब होता है कि ऐसे देवता जिनकी सूंड घुमावदार है और जो विशाल शरीर के हैं और जिनके अंदर करोड़ो सूरज के जैसा तेज है, वही भगवान श्री गणेश हमारी लाइफ के सभी काम को बिना किसी परेशानी के पूरा करेंगे और हम पर कृपा करेंगे।

मंत्र- 2 (Mantra 2)

यह भी पढ़े:- गणेश चतुर्थी स्टेटस

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं।

नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

उपरोक्त मंत्र में गणेश जी की जो विशेषता है, उनके बारे में जानकारी दी गई है। जैसे कि मंत्र में बताया गया है कि भगवान गणेश सभी प्रकार की परेशानियों को खत्म करते हैं और जो भी मनोकामनाएं भक्त की होती है, उसे पूरा करते हैं। गणेश जी सिर्फ भक्तों के ही नहीं बल्कि देवताओं के भी प्रिय है। इन्हें सभी कला की जानकारी है और यह संसार का भला करने में विश्वास रखते हैं। गणेश जी का मुंह हाथी के मुंह के जैसा ही है। यह माता पार्वती जी के पुत्र हैं। मंत्र के आखिरी में गणेश जी को नमस्कार किया गया है।

मंत्र – 3 (Mantra 3)

यह भी पढ़े:- गणेश विसर्जन

अमेयाय च हेरंब परशुधारकाय ते।

मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः।।

उपरोक्त मंत्र का मतलब है कि “हे गणेश, जिनकी गणना नहीं की जा सकती, जो हरं दैवीय शक्ति के वाहक हैं और हाथ में परशु (कुल्हाड़ी) धारण करते हैं, जिनके वाहन के रूप में मूषक (चूहा) है, और जो पूरे विश्व के स्वामी हैं, उन्हें बार-बार प्रणाम है।”

इस श्लोक के माध्यम से हम भगवान गणेश की अनंत शक्ति, उनकी दिव्यता और उनकी अनोखी विशेषताओं को मानते हैं। गणेशजी की उपस्थिति और आशीर्वाद हमारे जीवन को हर बाधा से मुक्त करने में सक्षम होते हैं। उनकी शक्ति और सरलता हमें एक अद्भुत आशा और सुकून का अनुभव कराती है, जिससे हम हर कठिनाई का सामना आत्म-विश्वास और धैर्य के साथ कर सकते हैं। गणेशजी की महिमा और उनके प्रति असीम श्रद्धा हमें सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।

मंत्र – 4 (Mantra 4)

यह भी पढ़े:- गणेश चतुर्थी के रोचक तथ्य

एकदंताय शुद्धाय सुमुखाय नमो नमः।

प्रपन्न जनपालाय प्रणतार्ति विनाशिने।।

इस मंत्र में बताया गया है कि जिनका एक सुंदर मुंह है और एक दांत है उन्हें हमारा प्रणाम है और जो अपनी शरण में आए हुए भक्तों की रक्षा करते हैं और सभी प्राणियों  के सभी प्रकार के दुखों को दूर करने का काम करते हैं, ऐसे भगवान गणपति जी को हमारा नमस्कार है।

मंत्र – 5 (Mantra 5)

एकदंताय विद्‍महे, वक्रतुंडाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात।।

उपरोक्त मंत्र गणेश जी का सबसे पॉपुलर मंत्र है, जिसमें कहा गया है कि एक दंत को हम नमस्कार करते हैं और हम वक्रतुंड भगवान जी का ध्यान करते हैं।

शक्तिशाली गणेश मंत्र (Ganesh Powerful Mantra)

ॐ नमो सिद्धि विनायकाय सर्व कार्य कर्त्रेय सर्व विघ्न प्रशमनाय सर्वार्जाय वश्यकर्णाय सर्वजन सर्वास्त्री पुरुष आकर्षणाय श्रृंग ॐ स्वाहा। 

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी का जो मंत्र हमने ऊपर दिया है, वह गणेश जी का सबसे शक्तिशाली अर्थात गणेश जी का सबसे पावरफुल मंत्र है। अगर आप पूरी श्रद्धा के साथ ऊपर दिए हुए मंत्रों का जाप करते हैं, तो आपकी जो भी मनोकामना होती है, वह जल्द से जल्द पूरी हो जाती है, क्योंकि हिंदू धर्म शास्त्रों में भी कहा गया है कि, देवता मंत्र के अधीन होते हैं।

अर्थात ब्रह्मा विष्णु महेश ने ऐसा नियम बनाया हुआ है कि यदि किसी देवता के मंत्र का श्रद्धा भाव के साथ जप किया जाएगा, तो देवता को संबंधित व्यक्ति को मनवांछित फल प्रदान करना ही होगा, वरना उन्हें भी त्रिदेवों के द्वारा दंड दिया जाएगा। उपरोक्त मंत्र का पूरा लाभ लेने के लिए आपको बुधवार के दिन रुद्राक्ष की माला से 108 बार कम से कम मंत्र का जाप करना चाहिए, ताकि आपको गणेश जी की विशेष कृपा मिल सके।

गणेश जी का ध्यान मंत्र (Ganesh Dhyan Mantra)

लंबोदर का ध्यान मंत्र गं नमः।। 

ॐ ग्लौं गं गणपतये नमः।। 

ॐ गणेश महालक्ष्म्यै नमः ।। 

वक्रतुण्ड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव, सर्वकार्येषु सर्वदा।। है। इस ध्यान मंत्र का आपको उच्चारण करना चाहिए।

बाधाओं को दूर करने के लिए गणेश मंत्र (Ganesh Mantra Remove Obstacles)

व्यक्ति की लाइफ में अनेक प्रकार की परेशानी आती रहती हैं और कई बार काफी प्रयास करने के बावजूद भी वह परेशानियां दूर नहीं होती है। ऐसे में आपको भगवान श्री गणेश की शरण लेनी चाहिए क्योंकि इन्हें विघ्नहर्ता कहा गया है अर्थात सभी प्रकार की परेशानियों को भगवान गणेश आसानी से दूर कर सकते हैं। 

इसके लिए आपको इनके बाधाओ को दूर करने वाले मंत्र “”एकदन्तं महाकायं लम्बोदरगजाननम्ं। विध्ननाशकरं देवं हेरम्बं प्रणमाम्यहम्॥ विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लम्बोदराय सकलाय जगद्धितायं।नागाननाय श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते॥”” का जाप करना चाहिए ताकि आपको पॉजिटिव परिणाम जल्द से जल्द मिल सके।

गणेश जी को खुश करने का मंत्र (Mantra To Please Lord Ganesha)

महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।। गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।

भगवान गणपति को खुश करने के लिए आपको ऊपर हमने जो मंत्र दिया है, उसका जाप करना चाहिए। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी इच्छाओं को जल्द से जल्द पूरा करते हैं। मंत्र का जाप करने के लिए आप तुलसी की माला इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर तुलसी की माला नहीं है तो आप मन ही मन मंत्र का जाप कर सकते हैं।

गणेश मंत्र नौकरी के लिए (Ganesh Mantra For job)

ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं में वशमानय स्वाहा

नौकरी अर्थात जॉब पाने के लिए हमने गणेश जी का जो मंत्र ऊपर दिया हुआ है, उसका जप आपको करना चाहिए। यह मंत्र तब काफी ज्यादा अच्छा रिजल्ट देता है, जब आपको काफी प्रयास करने के बाद भी नौकरी नहीं मिलती है। ध्यान दें कि इस मंत्र का जप आपको बुधवार के दिन गणेश जी की मूर्ति के सामने बैठकर करना है। मंत्र जाप शुरू करने से पहले आपको माता पार्वती और भगवान शंकर को प्रणाम करना है। आप 108 बार मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला या फिर तुलसी की माला से कर सकते हैं।

यहाँ पढ़े गणेश चतुर्थी के प्रमुख लेख:-

गणेश चतुर्थी | गणेश चतुर्थी quots | गणेश चतुर्थी शायरी | गणेश चतुर्थी फैक्ट | गणेश चतुर्थी उत्सव | गणेश चतुर्थी पूजन विधि |

Conclusion:5 Ganpati Mantra

Ganesh Mantra For Success के बारे में आपको इस आर्टिकल में इनफार्मेशन हमारे द्वारा प्रदान की गई। अगर अभी भी आपको कोई डाउट है तो आप हमारे कमेंट बॉक्स में अपना सवाल पूछ ले, जिसका जवाब हम देने का प्रयास करेंगे। अन्य रोचक कंटेंट पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Yojanadarpan.in को विजिट करते रहे। धन्यवाद!

FAQ:

1. गणपति मंत्र क्या है?

Ans. गणपति मंत्र भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए संस्कृत में रचित पवित्र शब्दों का समूह है। इन मंत्रों का उच्चारण भक्त भगवान गणेश की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए करते हैं। प्रत्येक मंत्र का अलग-अलग अर्थ और महत्व होता है, जो भक्तों की विभिन्न इच्छाओं और आवश्यकताओं को पूरा करता है।

2. कौन-कौन से 5 गणपति मंत्र हैं?

Ans.नीचे 5 प्रमुख गणपति मंत्रों की सूची दी गई है जो अत्यधिक प्रभावशाली माने जाते हैं:

  1. ॐ गण गणपतये नमः
    यह मंत्र भगवान गणेश का बीज मंत्र है और इसे किसी भी कार्य की शुरुआत में विघ्नों को दूर करने के लिए जपा जाता है।
  2. ॐ वक्रतुंडाय हुं
    इस मंत्र का अर्थ है भगवान गणेश का वक्रतुंड रूप, जो बाधाओं और नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश करता है।
  3. ॐ एकदंताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो दंती प्रचोदयात्
    यह मंत्र भगवान गणेश के ‘एकदंत’ स्वरूप की उपासना के लिए जपा जाता है। इसका जाप बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति के लिए किया जाता है।
  4. गणेश गायत्री मंत्र: ॐ तत्-पुरुषाय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो दंती प्रचोदयात्
    गणेश गायत्री मंत्र, भगवान गणेश की आराधना का एक विशेष मंत्र है जो जीवन में शांति, समृद्धि और सफलता प्राप्त करने के लिए जपा जाता है।
  5. ॐ श्रीं गं सौम्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा
    यह मंत्र भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने और सभी प्रकार के सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए जपा जाता है।

3. गणपति मंत्रों का जाप कब और कैसे करें?

Ans.गणपति मंत्रों का जाप किसी भी समय किया जा सकता है, लेकिन सुबह के समय, विशेष रूप से सूर्योदय से पहले, सबसे शुभ माना जाता है। जाप करते समय एक शांत और पवित्र स्थान का चयन करें, गणेश जी की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठें, और अपने मन को एकाग्र कर मंत्र का उच्चारण करें। नियमित जाप से भगवान गणेश की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है।

4. गणपति मंत्रों के लाभ क्या हैं?

Ans.गणपति मंत्रों के नियमित जाप के कई लाभ हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • विघ्नों का नाश: भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है, और उनके मंत्रों का जाप जीवन के सभी प्रकार के विघ्नों और बाधाओं को दूर करता है।
  • बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति: गणपति मंत्रों का उच्चारण करने से बुद्धि और ज्ञान की वृद्धि होती है।
  • सफलता और समृद्धि: इन मंत्रों का जाप करने से कार्यों में सफलता मिलती है और जीवन में समृद्धि आती है।
  • शांति और सकारात्मकता: गणपति मंत्रों का नियमित जाप मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

5. क्या गणपति मंत्रों का जाप सभी लोग कर सकते हैं?

Ans.हां, गणपति मंत्रों का जाप कोई भी व्यक्ति कर सकता है, चाहे वह किसी भी धर्म, जाति, या पंथ का हो। भगवान गणेश सभी के लिए विघ्नहर्ता और सुखकर्ता हैं, और उनके मंत्रों का जाप करने के लिए किसी विशेष योग्यता की आवश्यकता नहीं होती।

Leave a Comment