Circle Rate in Delhi 2024 | दिल्ली में सर्किल रेट लिस्ट कैसे देखें? (प्लॉट, बहुमंजिला अपार्टमेंट, शॉपिंग कंपलेक्स, निजी कॉलोनी की फ्लैट, एवं कमर्शियल उपयोग हेतु इंडस्ट्रियल जमीन)

Join Telegram Channel Join Now

दिल्ली में सर्किल रेट ( Circle Rate in Delhi ) :- अगर आप लोग दिल्ली के निवासी है एवं दिल्ली में कोई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह बहुत ही खुशी की बात है, क्योंकि दिल्ली हमारे देश की राजधानी है इसलिए अगर आप लोग दिल्ली में कोई जमीन खरीद रहे हैं तो वह जमीन जिस  क्षेत्र  में है एवं जिस कैटेगरी में आता है उसका सर्किल रेट एवं स्टांप ड्यूटी शुल्क का जानकारी होना काफी आवश्यक है इसके द्वारा आप लोग प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन करते समय कितना खर्च होगा इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अर्थात दिल्ली के प्रॉपर्टी का सर्किल रेट की जानकारी प्राप्त करने के लिए दिल्ली सरकार के स्टांप ड्यूटी शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के द्वारा एक ऑफिशल पोर्टल ( revenue.delhi.gov.in ) लॉन्च किया गया है |

भारत की राजधानी दिल्ली में  कई प्रकार की प्रॉपर्टी  होती है जैसे :- प्लॉट, बहुमंजिला अपार्टमेंट, शॉपिंग कंपलेक्स, निजी कॉलोनी की फ्लैट, एवं कमर्शियल उपयोग हेतु इंडस्ट्रियल जमीन आदि अर्थात इन विभिन्न प्रकार की प्रॉपर्टी का सर्किल रेट लिस्ट ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया बताता हूं | इसलिए अपने से निवेदन है कि आप लोग हमारी इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े:-

Circle Rate Delhi 2024- Overview

About ArticleCircle Rate in Delhi 2024
StateDelhi
Delhi Bhulekh (जमाबंदी, खसरा खतौनी ऑनलाइन देखें)Click Here
Delhi Bhu Naksha (दिल्ली (इंद्रप्रस्थ) भू-नक्शा)Click Here
Delhi Revenue Official Portalhttp://revenue.delhi.gov.in/
Circle Rate (DORIS) Portalhttps://eval.delhigovt.nic.in/

दिल्ली सर्किल रेट क्या है? ( Circle Rate in Delhi )

अगर आप लोग दिल्ली में कोई जमीन खरीदना चाहते हैं या कोई बिजनेस करने के लिए Commercial Property खरीदना चाहते हैं तो उसे क्षेत्र का सबसे पहले स्टांप ड्यूटी शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन चार्ज और साथ ही साथ सर्किल रेट की जानकारी करना काफी आवश्यक है दिल्ली में वर्तमान समय में स्टांप ड्यूटी स्कूल के तौर पर 4% से लेकर 6% का शुल्क लिया जाता है | अगर कोई संपत्ति का रजिस्ट्रेशन किसी महिला का नाम पर होता है तो 4% का शुल्क लिया जाता है | एवं किसी पुरुष के नाम पर  रजिस्ट्रेशन कोई संपत्ति होता है तो 6% का शुल्क लिया जाएगा | और साथ ही साथ पंजीकरण शुल्क के तौर पर 1% का शुल्क लिया जाता है |

दिल्ली में आवासीय प्लॉट के लिए न्यूनतम दर दिल्ली सर्किल रेट के अनुसार 23,280 रुपया प्रति वर्ग मीटर है H श्रेणी  के आवासीय प्लॉट न्यूनतम दर 55,400 रुपया एवं D श्रेणी के आवासीय प्लॉट का न्यूनतम दर 1,28,000 और A श्रेणी  के आवासीय प्लॉट का न्यूनतम दर 7,74,000 सर्किल रेट के तौर पर देना पड़ेगा |

Delhi Circle Rate List Online Kaise Dekhen | दिल्ली सर्किल रेट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

अब आप लोग दिल्ली सर्किल रेट लिस्ट ऑनलाइन के माध्यम से चेक कर सकते हैं नीचे का तरफ कुछ प्रक्रिया प्रदान की गई है | जिसके द्वारा दिल्ली के कोई भी क्षेत्र का श्रेणी A,B,C,D,E,F,G,H के अनुसार दिल्ली सर्किल रेट लिस्ट चेक कर सकेंगे |

  • सबसे पहले आप लोगों को दिल्ली सरकार के ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करना होगा |
  • इसके बाद इस आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा इस पेज पर आप लोगों को सब रजिस्ट्रार, क्षेत्र, डीडी नाम, सब नाम का  को सेलेक्ट करें इसके बाद सबमिट का बटन पर क्लिक कर दे |
  • इसके बाद आप लोगों को प्रॉपर्टी किसके नाम पर रजिस्ट्रेशन होगा महिला के नाम पर या पुरुष के नाम पर इसको सेलेक्ट करें |
  • इसके बाद आप लोगों को डिड अमाउंट दर्ज करना होगा |
  • जैसे ही आप लोग दर्ज करेंगे उसके बाद उसे प्रॉपर्टी संबंधी स्टांप शुल्क एवं रजिस्ट्रेशन चार्ज का विवरण दिखाई देगा |
  • ऊपर दिए गए प्रक्रियाओं के द्वारा आप लोग दिल्ली के किसी भी क्षेत्र का सर्किल रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

दिल्ली सर्किल रेट किस-किस कारकों पर निर्भर करता है:-

दिल्ली का सर्किल रेट निम्न कारकों पर निर्भर करता है:-

  • बाजार मूल्य:- दिल्ली सर्किल रेट बाजार मूल्य काफी निर्भर करता है क्योंकि कोई जमीन आकर बहुत पुरानी है और उसे जमीन के आसपास कई प्रकार की सुविधा उपलब्ध है तो उसे जमीन का बाजार मूल्य दिन प्रतिदिन बढ़ता जाएगा इसी आधार पर उसे जमीन का सर्किल रेट निश्चित किया जाता है |
  • प्रॉपर्टी का आसपास उपलब्ध सुविधाएं:- अगर आप लोग ऐसे क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं जहां पर कई प्रकार की सुविधा है उपलब्ध होती है जैसे प्रॉपर्टी के आसपास यातायात के साधन एवं अच्छी सड़क, हॉस्पिटल ,शॉपिंग कंपलेक्स, स्कूल एवं कॉलेज इत्यादि  ऐसे क्षेत्र का प्रॉपर्टी काफी महंगी होती है ऐसे में उस प्रॉपर्टी का सर्किल रेट भी ज्यादा होगा |
  • कमर्शियल प्रॉपर्टी:- अगर आप लोग किसी क्षेत्र में ऐसे जमीन खरीद रहे हैं जिस प्रॉपर्टी पर आप लोग बिजनेस करेंगे ऐसे प्रॉपर्टी का सर्किल रेट ज्यादा होगा |

दिल्ली के सभी जिलों का नाम जिनका आप लोग सर्किल रेट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं:-

New Delhi – नई दिल्लीNorth  East Delhi – नॉर्थ ईस्ट दिल्ली
North West Delhi – नार्थ  वेस्ट दिल्लीCentral Delhi – सेन्ट्रल दिल्ली
North Delhi- नॉर्थ दिल्लीSouth East Delhi – साउथ ईस्ट दिल्ली
South West Delhi – साउथ वेस्ट दिल्लीEast Delhi- ईस्ट दिल्ली
West Delhi – वेस्ट दिल्लीShahdara – शाहदरा
 South Delhi – साउथ दिल्ली

दिल्ली में Grade Wise Property क्या है? (Delhi Circle Rate List Grade Wise Property List)

Grade Wise Property Kya Hai: अगर आप लोग दिल्ली में कोई प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो यह जानना काफी आवश्यक है कि दिल्ली में A Grade से लेकर H Grade  तक संपत्ति होती है | इन्हीं ग्रेड के अनुसार इनकी रेट देखी जाती है अर्थात दिल्ली में Grade Wise Property होती है, इसकी लिस्ट मैं आप लोगों को प्रदान कर रहा हूं जिसके माध्यम से आप लोग समझ जाएंगे:-

Grade Wise Category क्षेत्र (Area)
श्रेणी (A)कालिंदी कॉलोनी,फ्रेंड्स कॉलोनी (पूर्व और पश्चिम), गोल्फ लिंक्स, महारानी बाग,नेहरू प्लेस,लोदी रोड इंडस्ट्रियल एरिया,शांति निकेतन,पंचशीला पार्क,न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी,वसंत विहार,सुंदर नगर,राजेंद्र प्लेस,भीकाजी कामा प्लेस ,आनंद निकेतन,फ्रेंड्स कॉलोनी, बसंत लोक डीडीए कॉम्प्लेक्स
श्रेणी ( B)आनंद लोक,सर्वप्रिय विहार,सर्वोदय एन्क्लेव,डिफेंस कॉलोनी,ग्रेटर कैलाश (I, II, III और IV),एंड्रयूज गंज, हमदर्द नगर, ग्रीन पार्क, नीति बाग, मौरिस नगर, पंचशील पार्क, निजामुद्दीन ईस्ट, हौज खास ,गुलमोहर पार्क,नेहरू एन्क्लेव,मुनरिका विहार,सफदरजंग एन्क्लेव, पंपोश एन्क्लेव,
श्रेणी ( C)ईस्ट पटेल नगर सिविल लाइंस, अलकनंदा , चितरंजन पार्क, कैलाश हिल, ईस्ट ऑफ कैलाश,  कालकाजी, झंडेवालान एरिया, लाजपत नगर(I, II, III और IV), पंजाबी बाग, मुनिरका,वसंत निजामुद्दीन वेस्ट , मालवीय नगर सोम विहार, पंचशील एक्सटेंशन,स्जिद मोठ
श्रेणी ( D)कीर्ति नगर, जसोला विहार, करोल बाग, राजिंदर नगर (नया और पुराना), राजौरी गार्डन, मयूर विहार, ईस्ट एंड अपार्टमेंट, दरियागंज, जनकपुरी, हडसन लेन, आनंद विहार, जंगपुरा एक्सटेंशन, गगन विहार, द्वारका,जंगपुरा ए, इंद्रप्रस्थ एक्सटेंशन,
श्रेणी ( E)गगन विहार एक्सटेंशन, चांदनी चौक, जामा मस्जिद,  महावीर नगर ,खिरकी एक्सटेंशन,  रोहिणी ,पहाड़ गंज, ईस्ट एंड एन्क्लेव,  कश्मीरी गेट ,हौज काजी, मधुबन एन्क्लेव, पांडव नगर, सराय  रिहिल्ला, मोती नगर
श्रेणी ( F)नंद नगरी,  मजनू का टीला ,जाकिर नगर ओखला,  दिलशाद कॉलोनी ,अर्जुन नगर, बीआर अंबेडकर कॉलोनी,  उत्तम नगर ,गोविंदपुरी, जंगपुरा बी, मुखर्जी पार्क एक्सटेंशन,  दया बस्ती ,आनंद प्रभात, दिलशाद गार्डन, हरि नगर, मधु विहार, गणेश नगर
श्रेणी ( G)अम्बेडकर नगर जहांगीरपुरी,  दक्षिणपुरी , अंबर विहार,हरि नगर एक्सटेंशन, अंबेडकर नगर पूर्वी दिल्ली,  टैगोर गार्डन, डाबरी एक्सटेंशन , विवेक विहार फेज, दशरथ पुरी
श्रेणी ( H)सुल्तानपुर मजरा

निष्कर्ष

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल दिल्ली में सर्किल रेट लिस्ट, प्रॉपर्टी एवं फ्लैट की न्यूनतम कीमत  कैसे पता करे संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई है  जो आप लोग काफी पसंद आया होगा ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न आपके मन में है तो आप लोग हमारे कमेंट बॉक्स में आकर अपने प्रश्नों को पूछ सकते हैं मैं आपके ऊपर प्रश्नों का जवाब जरूर दूंगा

FAQ’s: Circle Rate in Delhi 2024

Q. दिल्ली में स्टांप शुल्क कितना है?

Ans.दिल्ली में स्टांप शुल्क 4 % से लेकर 6% के बीच में है |

Q. दिल्ली का सर्किल रेट ऑनलाइन चेक करने का ऑफिशल वेबसाइट क्या है?

Ans. दिल्ली का सर्किल रेट ऑनलाइन चेक करने का ऑफिशल वेबसाइट revenue.delhi.gov.in है |

Q. दिल्ली में Grade Wise Property क्या है?

Ans.दिल्ली में Grade Wise Property A Grade से लेकर H Grade तक बांटा गया है, इसी के आधार पर किसी जमीन का सर्किल रेट चेक किया जाता है |

Leave a Comment