Bhumi Jankari Bihar 2024 | भूमि जानकारी बिहार क्या है,भूमि जानकारी अपना खाता बिहार कैसे देखें?

Join Telegram Channel Join Now

Bhumi Jankari Bihar 2024: अगर आपको बिहार के निवासी हैं तो यह जानना काफी जरूरी है की की बिहार की भूमि जानकारी ऑनलाइन कैसे देखें भूमि का मतलब घर प्लॉट खेत आदि होता है यह सारे राजस्व विभाग के अंतर्गत आते हैं जैसे की आप लोगों को पता है कि जब हम लोगों को पहले भूमि से संबंधित जानकारी चाहिए होता था जैसे:-अपना खाता, भू नक्शा ,अधिकार अभिलेख, सर्किल रेट या MVR आदि की जानकारी लेने के लिए तब हम लोग अपने नजदीकी राजस्व विभाग कार्यालय जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन करना होता था लेकिन वर्तमान समय में आप लोगों को एक सुविधा प्रदान की गई है जो सुविधा ऑनलाइन के माध्यम से घर बैठे अपने भूमि संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

बिहार सरकार के राजस्व  एवं भूमि सुधार विभाग भूमि संबंधित जानकारी को ऑनलाइन के माध्यम से प्राप्त करने के लिए एक वेब पोर्टल लॉन्च किया है, राजस्व संबंधी जानकारी इस वेब पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है लेकिन अभी भी अधिकांश लोगों को यह जानकारी नहीं होने के कारण वह सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाते हैं लेकिन हमारे इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप अपनी भूमि संबंधित सारी जानकारी को आसानी पूर्वक जान सकेंगे तो आप लोगों से निवेदन है कि आप हमारी इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े:-

भूमि जानकारी बिहार क्या है?

Bhumi Jankari Bihar Kya Hai? बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा एक वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से वह अपने भूमि समाधि जानकारी आसानी पूर्व के ऑनलाइन के माध्यम से देख सकेंगे वह अपने भूमि संबंधित जो जानकारी प्राप्त करेंगे उन जानकारी को  निम्न रूप से दिखाया गया है:-

  • भूमि रिकार्ड बिहार
  • एमवीआर देखें
  • पंजीकृत दस्तावेज़ देखें
  • वेब कॉपी देखें (WC)
  • आईजीआरएस बिहार

Also Read: बिहार जमाबंदी पंजी ऑनलाइन कैसे देखें?

बिहार भूमि जानकारी ऑनलाइन कैसे देखें?

Bihar Bhumi Jankari Online: बिहार भूमि जानकारी ऑनलाइन कैसे देखें इसकी जानकारी मैं आप लोगों को दूंगा जैसे कि पता है भूमि जानकारी वेब पोर्टल पर अनेक प्रकार के सुविधा उपलब्ध होते हैं जिसमें महत्वपूर्ण है जमीन की जानकारी यानी अपना खाता चेक करना तो चलिए मैं आप लोगों को सबसे  पहले इसकी जानकारी देता हूं

भूमि जानकारी अपना खाता बिहार कैसे देखें?

  • Step-1 सबसे पहले आप लोगों को बिहार के ऑफिसियल वेबसाइट भूमि जानकारी वेब पोर्टल पर विजिट करना होगा अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर |
  • Step-2 इसके बाद वेबसाइट खुल जाएगा आपके सामने स्क्रीन पर एक पेज ओपन हो जाएगा जहां पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे इसमें से आपको अपना खाता देखे विकल्प पर क्लिक करना है |
  • Step-3 इसके बाद एक जमीनों का मैप खुलेगा जिसमें आपको बिहार के सभी जिलों का नाम दिखाई देगा तो आपको जिस जिले की जानकारी चाहिए उस जिले के मैप को सिलेक्ट करें |
  • Step-4 इसके बाद आप जिले को सेलेक्ट किए हैं उसे जिले के अंतर्गत आने वाले अंचलों का नाम दिखाई देगा उसमें से आप जिस अंचलों की जानकारी चाहिए उस अंचल के मैप चयन करें |
  • Step-5 अंचलों का मैप चयन करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा यहां आपके द्वारा सेलेक्ट किए गए अंचलों के संबंधित मौजा लिस्ट दिखाई देगा इसके बाद आप जिस मौजा से हैं उसका नाम सिलेक्ट करना है इसके बाद खोजने के विभिन्न विकल्पों में से मौजा के समस्त खाता को नाम अनुसार देखें विकल्प का चयन करें आपको खाता खोजें बटन पर क्लिक करना है |
  • Step-6 जैसे ही मौजा का चयन करके आप खाता खोजो विकल्प पर क्लिक करेंगे तब सभी रैयतधारी का नाम दिखाई देगा  जो मौजा के अंतर्गत आते हैं इस लिस्ट में अपना नाम खोजें और नाम मिल जाने के बाद उसे नाम के आगे अधिकार अभिलेख देख विकल्प पर क्लिक करें |
  • Step-7 जैसे ही आप लोग अधिकार अभिलेख देख विकल्प का क्लिक करेंगे तो आप अपनी जमीन संबंधी जानकारी आसानी से देख सकते हैं |

MVR Circle Rate जमीन का सरकारी रेट बिहार कैसे देखें?

किसी भी जमीन का सरकारी रेट कैसे पता करें इसकी जानकारी मैं आप लोगों को दूंगा जैसे कि आप लोगों को पता है भूमि जानकारी वेब पोर्टल पर भूमि संबंधी सारी जानकारियां उपलब्ध होती है अथवा आप भूमि जानकारी वेब पोर्टल के माध्यम से किसी जमीन का सर्किल रेट का पता कर सकते हैं तो आइए मैं आप लोगों को किसी जमीन का सर्किल रेट को देखने के प्रक्रिया को निम्न रूप से स्टेप बाय स्टेप बताऊंगा जिसको आप लोग फॉलो करें:-

 Step-1 – सबसे पहले आप लोगों को बिहार सरकारके ऑफिशल वेबसाइट विजिट करना होगा |

Step-2- इसके बाद Bhumi Jankari Services लिस्ट में  मैं जाए और View MVR विकल्प को सेलेक्ट करें।

Step-3- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन ऑफिस को चयन करना होगा |

Step-4- इसके बाद आप लोगों को Circle Name, Thana Code और Land Type का चयन करना होगा |

Step-5- जैसे ही आप लोग यह  सारी   डीटेल्स का चयन करेंगे तो स्क्रीन पर आपके सामने है MVR Details यानी सर्किल रेट दिखाई देगा इसमें आसानी पूर्वक सभी प्रकार के भूमियों का रेट देख सकते हैं जैसे कृषि भूमि,  आवासीय भूमि, व्यावसायिक भूमि |

Also Read: बिहार स्टांप ड्यूटी एवं पंजीकरण शुल्क कैसे देखें? (स्टेप By स्टेप)

Registered Document कैसे खोजें?

रजिस्टर्ड डाक्यूमेंट्स को कैसे खोजें इसकी जानकारी को जानने के लिए आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को फॉलो करें:-

  • इसके बाद बिहार भूमि जानकारी वेब पोर्टल ओपन हो जाएगा |
  • इसके बाद आप लोगों को Bhumi Jankari Services में View Registered Document विकल्प को चयन करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर एक सर्च बॉक्स ऑप्शन दिखाई देगा |
  • इसमें अपनी संपत्ति विवरण का खोज अलग-अलग मापदंडों के अनुसार कर सकते हैं |
  • इसके बाद आपको जिस प्रकार का विवरण चाहिए उसके विकल्प का चयन करें दिए गए सर्च बटन द्वारा सर्च करें |

बिहार के जिलों का नाम जिनका भूमि जानकारी ऑनलाइन देख सकते है –

बिहार के कुछ ऐसे जिले हैं जिनका भूमि का जानकारी ऑनलाइन के माध्यम से घर बैठे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट  भूमि जानकारी वेब पोर्टल से आसानी पूर्वक प्राप्त कर सकते हैं तो आइए उन जिलों का नाम बताएं जिन जिलों में यह सुविधा उपलब्ध है:-

नालंदा – Nalandaलखीसराय – Lakhisarai
सुपौल – Supaulमधेपुरा – Madhepura
मुंगेर – Monghyrकिशनगंज – Kishanganj
अरवल – Arwalमधुबनी – Madhubani
औरंगाबाद – Aurangabadअररिया – Araria
बाँका – Bankaमुजफ्फरपुर – Muzaffarpur
बेगूसराय – Begusaraiनवादा – Nawada
भागलपुर – Bhagalpurपटना – Patna
भोजपुर – Bhojpurपूर्णिया – Purnea
बक्सर – Buxarरोहतास – Rohtas
दरभंगा – Darbhangaसहरसा – Saharsa
पूर्वी चम्पारण – East Champaranसमस्तीपुर – Samastipur
गया – Gayaसारन – Saran
गोपालगंज – Gopalganjशेखपुरा – Shiekhpura
जमुई – Jamuiशिवहर – Sheohar
जहानाबाद – Jehanabadसीतामढ़ी – Sitamarhi
कैमूर – Kaimurसीवान – Siwan
कटिहार – Katiharवैशाली – Vaishali
खगड़िया – Khagariaपश्चिमी चम्पारण – West Champaran

प्रश्न (FAQs)

Q. ऑनलाइन बिहार भूमि जानकारी कैसे देखें?

Ans.इसके लिए सबसे पहले राजस्व भूमि सुधार विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट (bhumijankari.bihar.gov.in) पर विजिट करें उसके बाद एक पेज ओपन हो जाएगा। इसके बाद (Bhumi Jankari Services) की लिस्ट मिलेगा। इसमें आप कोई एक सर्विस को चयन करें और आगे की प्रक्रिया का पालन करें।

Q.अपना खाता बिहार कैसे देखें ऑनलाइन?

Ans.अपना खाता नकल देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (lrc.bih.nic.in) पर विजिट करें उसके बाद एक पेज ओपन होगा। इसके बाद मैप में अपना जिला और अंचल का नाम का चयन  करें। फिर अपना मौजा का नाम, मौजा के लिस्ट में से चुनें। इसके बाद आपके सामने रैयतधारी की लिस्ट दिखाई देगा। इसमें अपना नाम का चयन करके अपना खाता जमाबंदी ऑनलाइन के माध्यम से देख सकते है।

Leave a Comment