Apna khata Nakal 2024 | राजस्थान में अपना खाता नकल कैसे देखें? जाने उद्देश्य, लाभ (@apnakhata.rajasthan.gov.in)

Join Telegram Channel Join Now

Apna Khata Nakal 2023 | अपना खाता नकल कैसे देखें:- यदि आप लोग अपने  कृषि योग्य भूमि (जमीन) संबंधित दस्तावेज जैसे जमाबंदी ,खसरा नंबर, नक्शा जमीन के मालिक का विवरण देखने की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आप लोगों काफी सहायता प्रदान करेगी | इस आर्टिकल के माध्यम से Apna Khata Nakal ऑनलाइन कैसे देखें इसकी प्रक्रिया की जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई है, जिसे आप लोग फॉलो करके है, ऑनलाइन देख सकते हैं साथ ही साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं |

राजस्थान राज्य के राजस्व विभाग के द्वारा Jamabandi Nakal Online देखने के लिए एक आधिकारिक वेबसाइट  (apnakhata.rajasthan.gov.in) का शुभारंभ किया गया है इस वेबसाइट पर आप लोग खाता संख्या या खसरा संख्या दर्ज करके है जमाबंदी नकल ऑनलाइन देख सकेंगे अगर आप लोगों के पास खाता संख्या या खसरा संख्या की जानकारी नहीं है तो आप लोग अपने नाम के द्वारा भी जमाबंदी नकल ऑनलाइन घर बैठे आसानी पूर्वक देख सकेंगे इस आर्टिकल के माध्यम से नकल जमाबंदी देखने की प्रक्रिया की जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की जाएगी इसलिए आप लोगों से निवेदन है कि आप लोग इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े |

राजस्थान अपना खाता नकल (Rajasthan Apnakhata Nakal) 2023

राजस्थान राज्य के राजस्व विभाग के द्वारा एक आधिकारिक वेबसाइट (apnakhata.rajasthan.gov.in) लॉन्च किया गया है इस आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य के सभी जमीनों संबंधित दस्तावेज अपलोड कर दिया गया है इस आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य के समस्त जिलों के नागरिक काश्तकार नाम, काश्तकार खाता संख्या /खसरा संख्या दर्ज करके Apna Khata Nakal Online देख सकेंगे इस वेबसाइट की ऑनलाइन सुविधा हो जाने से राजस्थान राज्य के नागरिक को अपना खाता नकल देखने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा वह आप घर बैठे आसानी पूर्वक अपने मोबाइल के द्वारा अपना खाता नकल ऑनलाइन देख सकेंगे |

यह भी पढ़ें:- डिजिटल जमाबंदी राजस्थान कैसे निकाले

राजस्थान अपना खाता के उद्देश्य (Apna Khata Rajasthan Objectives)

जैसे कि आप लोगों को पता है जमीन संबंधित रिकॉर्ड जानकारी होना काफी आवश्यक है इसके लिए हम लोग पहले सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाते थे जिससे हम लोगों का समय की बर्बादी साथ ही साथ पैसा भी खर्च होता था | इसी समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य के राजस्व विभाग के द्वारा Apna Khata Portal का शुभारंभ किया गया है | इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के नागरिक अपने जमीन संबंधी रिकार्ड की जानकारी घर बैठे अपने मोबाइल पर ऑनलाइन देख सकेंगे:-

Apna Khata Rajasthan Portal के लाभ

अपना खाता राजस्थान पोर्टल के द्वारा  राजस्थान के नागरिकों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होता है:-

  • अपना खाता राजस्थान पोर्टल के द्वारा किसान अपनी जमीन संबंधित रिकॉर्ड को ऑनलाइन घर बैठे देख सकेंगे |
  • अपना खाता राजस्थान पोर्टल की सुविधा उपलब्ध होने से अपने जमीन संबंधी जानकारी को प्राप्त करने के लिए समय एवं पैसा की बर्बादी नहीं करनी पड़ेगी |
  • अपनी जमीन संबंधित जानकारी को प्राप्त करने के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा |
  • आप लोग अपनी जमीन का नक्शा को देखने के लिए ऑनलाइन पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड करके देख सकते हैं |

यह भी पढ़ें:-अपना खाता राजस्थान जमाबंदी नकल कैसे देखें? 

अपना खाता नकल ऑनलाइन कैसे देखें (Apna Khata Nakal Kaise Dekhen)

Apna Khata Nakal Jamabandi ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया की जानकारी निम्न रूप से प्रदान की जा रही है जिसे आप लोग फॉलो करें:-

  • सबसे पहले आप लोगों को राजस्थान राज्य के राजस्व विभाग के Apna Khata देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (apnakhata.rajasthan.gov.in) पर जाना होगा |
  • इसके बाद इस आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा इस होम पेज पर राजस्थान राज्य के समस्त जिलों का नक्शा दिखाई देगा |
  • यह समस्त जिलों के नक्शा में अपने जिले को सेलेक्ट करें जैसे ही आप लोग जिले के नाम को सेलेक्ट करेंगे वैसे ही उसे जिले के अंतर्गत तहसील नाम का नक्शा ओपन हो जाएगा |
  • इसके बाद आप लोगों को तहसील को सेलेक्ट करने के बाद उसे तहसील के अंतर्गत आने वाले गांव के नाम पर क्लिक करें
  • इसके बाद आप लोगों को जमाबंदी नकल  देखने के लिए पांच ऑप्शन  दिखाई देगा  जैसे:- खाता से, खसरा से, नाम से,  USN से से, GRN से उदाहरण के लिए मैं खाता नंबर से जमाबंदी नकल देखेंगे |
  • इसके बाद आप लोगों को  खाता संख्या को चुने |
  • इसके बाद आप लोगों को चुने गए खाता संख्या को सेलेक्ट करें |
  • जैसी आप लोग खाता संख्या को सिलेक्ट करेंगे वैसे ही स्क्रीन पर जमाबंदी नकल ओपन हो जाएगा जिसमें आप लोगों को खसरा विवरण, भूमि वर्गीकरण की जानकारी, रकबा विवरण उपलब्ध होगी |

ऊपर दी गई की प्रक्रियाओं के द्वारा अपना खाता नकल ऑनलाइन देख सकते हैं |

Author Bio:- https://about.me/imdineshswami

निष्कर्ष:

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल अपना खाता नकल राजस्थान ऑनलाइन कैसे देखें संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई है जो आप लोगों काफी पसंद आया होगा ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न आप लोगों के मन में है तो आप को हमारे कमेंट बॉक्स में आकर अपने प्रश्नों को पूछ सकते हैं मैं आप लोगों को प्रश्नों का जवाब जरूर दूंगा |

FAQ’s: Apna Khata Nakal Kaise Dekhen

Q. राजस्थान नकल जमाबंदी ऑनलाइन देखने का ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?

Ans. राजस्थान नकल जमाबंदी ऑनलाइन देखने का ऑफिशियल वेबसाइट apnakhata.rajasthan.gov.in है |

Q. अपना खाता राजस्थान पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

Ans. राजस्थान के नागरिक पहले अपनी जमीन संबंधित दस्तावेजों की जानकारी को प्राप्त करने के लिए अपने नजदीकी सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाते थे जिससे उनका समय की बर्बादी एवं पैसों का खर्च होता इसी समस्या को समाधान करने के उद्देश्य से राजस्थान राज्य के राजस्व विभाग मैं इस ऑफिशल पोर्टल का शुभारंभ किए हैं |

Q. अपना खाता नकल ऑनलाइन कैसे देखें?

Ans. अपना खाता नकल ऑनलाइन देखने के लिए आप लोगों को राजस्थान राज्य के राजस्व विभाग के आधिकारिक वेबसाइट apnakhata.rajasthan.gov.in पर जाना होगा इसके बाद इस अधिकारी वेबसाइट पर मांगी की जानकारी को दर्ज करके आप लोग अपना खाता नकल ऑनलाइन देख सकेंगे अगर आप लोगों को अपना खाता नकल ऑनलाइन देखने की जानकारी विस्तार पूर्वक चाहिए तो आप को हमारे इस आर्टिकल के ऊपर पढ़ सकते हैं |

Leave a Comment