छत्तीसगढ़ जमीन का सर्किल रेट ऑनलाइन कैसे चेक करें? Chhattisgarh Circle Rate List 2024 [ Govt Rate of Land in Chhattisgarh ]

Join Telegram Channel Join Now

जमीन का सरकारी रेट (सर्किल रेट) छत्तीसगढ़:- यदि आप लोग छत्तीसगढ़ के निवासी है या छत्तीसगढ़ में जमीन खरीदने के विषय में सोच रहे हैं तो सबसे पहले आप लोगों को क्षेत्र का सर्किल रेट का जानकारी होना काफी आवश्यक होता है यह जानकारी होने से आपको यह पता चल पाएगा कि आप जिस जमीन की रजिस्ट्री करवाना चाहते हैं उस जमीन को रजिस्ट्री करने के समय कितना स्टांप शुल्क  देना पड़ेगा आज मैं आप लोगों को इस आर्टिकल के माध्यम से छत्तीसगढ़ का जमीन का सरकारी रेट अर्थात सर्किल रेट कैसे ऑनलाइन के माध्यम से चेक किया जाता है | इसकी  चेक करने प्रक्रिया की जानकारी मैं आप लोगों को इस आर्टिकल का माध्यम से प्रदान करूंगा |

मैं आप लोगों को बता दूं कि अब आप लोग अपने जमीन का सर्किल रेट की जानकारी ऑनलाइन के माध्यम से अपने मोबाइल पर देख सकेंगे इसके लिए छत्तीसगढ़ की सरकार की राजस्व विभाग के द्वारा ऑफिशल पोर्टल का का शुभारंभ किया गया इसका नाम है epanjeeyan.cg.gov.in इस पोर्टल के द्वारा आपको अपने जमीन रजिस्ट्री संबंधित सारी जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी |

छत्तीसगढ़ ई-पंजीयन क्या है? (E-Panjiyan CG)

What is E-Panjiyan :- E-Panjiyan एक ऑफिशल पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ राज्य के राजस्व विभाग के द्वारा लॉन्च किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से आप लोग छत्तीसगढ़ के किसी भी क्षेत्र का जमीन संबंधी जानकारी को ऑनलाइन के माध्यम से आसानी पूर्वक प्राप्त कर सकते हैं e-Panjiyan CG पोर्टल पर आप लोगों को जमीन संबंधित अनेक प्रकार की सुविधा देखने को मिलेगी यह सुविधा निम्नलिखित है:-

  • किसी संपत्ति का पंजीयन करने से पहले अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं |
  • किसी जमीन का सर्किल रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
  • किसी संपत्ति  का पूर्व पंजीकृत दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
  • किसी संपत्ति का अधिकार संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

इन्हें भी पढ़ें :-

छत्तीसगढ़ सर्किल रेट सूची | Chhattisgarh Circle Rate List 2024

लेख के बारे में:-CG Circle Rate List 2024
State (राज्य)Chhattisgarh
CG Bhuiyanयहाँ भी देखें
CG Bhunakshaयहाँ भी देखें
संपत्ति का बाजार मूल्ययहाँ भी देखें

छत्तीसगढ़ में स्टांप ड्यूटी शुल्क कितना है?

CG Me Stamp Duty Sulak Kitna Hai: जब आप लोग कोई  संपत्ति की खरीदारी करते हैं तो रजिस्ट्रेशन एवं स्टांप ड्यूटी  विभाग के द्वारा स्टांप ड्यूटी के तौर पर राजस्व कर लिया जाता है यह स्टैंप ड्यूटी शुल्क उस क्षेत्र के सर्किल रेट के अनुसार लिया जाता है किसी संपत्ति को रजिस्ट्री करने के दौरान पुरुष एवं महिलाओं को कितना प्रतिशत स्टांप ड्यूटी शुल्क का भुगतान करना पड़ता है इसकी जानकारी आप लोगों को नीचे दिए गए लिस्ट के द्वारा प्राप्त कर सकते हैं:-

संपत्ति का पंजीकरण नामस्टांप शुल्क प्रतिशतसंपत्ति पंजीकरण शुल्क
पुरुष5%4%
महिला4%4%
संयुक्त (पुरुष और महिला)4%4%

Chhattisgarh Circle Rate List 2024 | जमीन का सर्किल रेट ऑनलाइन कैसे चेक करें?

अगर आप लोगों को छत्तीसगढ़ के किसी जमीन का सर्किल रेट की लिस्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें इसकी  जानकारी प्राप्त करना है तो आप लोग नीचे दिए गए पक्रिया को फॉलो करें:-

Step1- सबसे पहले आप लोगों को छत्तीसगढ़ राज्य के राजस्व विभाग का ऑफिशल वेबसाइट epanjeeyan.cg.gov.in पर विजिट करना होगा

Step-2– इसके बाद आप लोगों को इस आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा इस होम पेज पर आप लोगों को कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे लेकिन आपको जमीन का सर्किल रेट जानकारी प्राप्त करने के लिए बाज़ार मूल्य संगणक के ऑप्शन  के नीचे Click Here के बटन पर क्लिक करें |

Step-3– जैसे ही आप लोग  बाज़ार मूल्य संगणक के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो एक पेज ओपन होगा इस पेज पर आप लोगों को कई सारे ऑप्शन दिखाई देंगे इन ऑप्शन में से सम्पति की बाजार मूल्य के ऑप्शन के नीचे Click Here  के बटन पर क्लिक करें

Step-4–  जैसे ही आप लोग संपत्ति की बाजार मूल्य के ऑप्शन पर क्लिक करते हैं तो एक नया पेज ओपन हो जाएगा इस पेज पर आप लोगों को कुछ जानकारी पूछी जाएगी इन जानकारी को आप लोगों को दर्ज करना होगा :-

  1. जिला:- यहां पर आप लोगों को जिस जिले का क्षेत्र की  सरकारी रेट  चेक करना चाहते हैं उस जिले का नाम  को सेलेक्ट करें |
  2. उप पंजीयक कार्यालय:- जिस जिले का क्षेत्र का सरकारी रेट चेक करना चाहते हैं उसे जिले का उप पंजीयक कार्यालय को सेलेक्ट करें |
  3. क्षेत्र प्रकार:- आप लोगों को क्षेत्र के प्रकार में अपना जनपद , नगर पालिका ,नगर पंचायत  को सेलेक्ट करें
  4. क्षेत्र का नाम:- इसमें आप लोगों को अपने क्षेत्र के नाम को सेलेक्ट करना होगा
  5. वार्ड/ ग्राम:- इसमें आप लोग जिस क्षेत्र का सर्किल रेट चेक करना है वह जिस वार्ड या ग्राम में आता है उसको सेलेक्ट करें
  6. मोहल्ला /ग्राम का नाम:- जिस जमीन का सर्किल रेट चेक करना है वह जमीन किस मोहल्ला एवं ग्राम में आता है उसका नाम को सेलेक्ट करें
  7. भूमि प्रकार:- इसमें आप लोगों को भूमि किस प्रकार का है उसको सेलेक्ट करें
  8. तहसील:- इस ऑप्शन को आपको सेलेक्ट करना नहीं पड़ेगा यह ऑटोमेटेकली आ जाएगा
  9. ऱा0नि0मंडल:- इस ऑप्शन को भी आप लोग को सेलेक्ट नहीं करना पड़ेगा यह ऑटोमेटेकली आ जाएगा
  10. वार्ड/ हल्का नंबर:- इस ऑप्शन को भी आप लोगों को सेलेक्ट नहीं करना पड़ेगा यह ऑटोमेटेकली आ जाएगा
  11. मोहल्ला/ कॉलोनी/ सोसाइटी/ मार्ग का नाम:- इस ऑप्शन को भी आप लोगों को सेलेक्ट नहीं करना पड़ेगा यह ऑटोमेटेकली आ जाएगा
  12. सौदा किया गया रकवा:- इस ऑप्शन में आप लोगों को ध्यान से भरना पड़ेगा इसमें आप लोगों को जितना जमीन खरीद रहे हैं उसकी एरिया जानकारी भरना पड़ेगा जैसे वर्ग फुट या वर्ग मीटर खरीद रहे हैं
  13. क्षेत्र इकाई:- इसमें आप लोग अपने जमीन के अनुसार  सेलेक्ट करें
  14. दस्तावेजों का न्यूनतम बाजार मूल्य:- इस ऑप्शन में आप लोग उस जमीन का सरकारी रेट को चेक कर सकते हैं

Note: एक बात बता दूं मैं आप लोगों की अगर आप लोग सौदा किया गया रकवा के ऑप्शन में अगर आप लोग जमीन एकड़ में ले रहे हैं तो कुल एकड़ लिखें  और क्षेत्र इकाई वाले ऑप्शन में एकड़  वाले ऑप्शन को सेलेक्ट करें इस प्रकार आप लोग छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों के प्रत्येक क्षेत्र का सर्किल रेट की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं |

छत्तीसगढ़ के उन जिलों का नाम का लिस्ट जहां पर जमीन का सर्किल रेट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे

Narayanpur (नारायणपुर)Kondagaon (कोण्डागांव)
Bilaspur (बिलासपुर)Bijapur (बीजापुर)
Bastar (बस्तर)Dantewada (दन्तेवाड़ा)
Balrampur (बलरामपुर) Korba (कोरबा)
Kanker (कांकेर)Kabirdham (कबीरधाम)
Bemetara (बेमेतरा)Mungeli (मुंगेली)
Koriya (कोरिया)Baloda Bazar (बलोदा बाजार)
Balod (बालोद)Mahasamund (महासमुन्द)
Durg (दुर्ग)Sukma (सुकमा)
Surajpur (सूरजपुर)Rajnandgaon (राजनांदगांव)
Raipur (रायपुर)Janjgir-Champa (जांजगीर-चाम्पा)
Gariaband (गरियाबंद)Surguja (सुरगुजा)
Raigarh (रायगढ़)Dhamtari (धमतरी)
Jashpur (जशपुर)

निष्कर्ष:

उम्मीद करता हूं कि हमारे द्वारा लिखा गया आर्टिकल छत्तीसगढ़ का जमीन का सर्किल रेट की जानकारी ऑनलाइन कैसे चेक करें संबंधी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान की गई है जो आप लोगों को काफी पसंद आएगा ऐसे में आप हमारे आर्टिकल संबंधित कोई प्रश्न आपके मन में है तो आप लोग हमारे कमेंट बॉक्स में आकर अपने प्रश्नों को पूछ सकते हैं | मैं आपके प्रश्नों का जवाब जरूर दूंगा |

FAQs: Chhattisgarh Circle Rate List 2024

Q.छत्तीसगढ़ राज्य के जमीन का सरकारी रेट जानकारी प्राप्त करने वाला वेबसाइट क्या है?

Ans.छत्तीसगढ़ राज्य के जमीन का सरकारी रेट की जानकारी प्राप्त करने वाला वेबसाइट का नाम epanjeeyan.cg.gov.in है इस अधिकारी वेबसाइट पर आप लोग विजिट करके जमीन का सरकारी रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

Q. जमीन का सरकारी रेट क्या होता है?

Ans.जमीन का सरकारी रेट का अर्थ होता है कि उसे राज्य के सरकार के राजस्व विभाग के द्वारा उस जमीन का बाजार मूल्य की अपेक्षा न्यूनतम मूल्य निर्धारित करना होता है इसी मूल्य पर जब आपको जमीन का रजिस्ट्री करेंगे तो स्टांप ड्यूटी एवं अन्य प्रकार के कर देना होता है यह रेट एक ही गांव एक ही शहर एक ही क्षेत्र में अलग-अलग हो सकता है |

Q. छत्तीसगढ़ में जमीन का कीमत कौन निर्धारित करता है?

Ans.छत्तीसगढ़ में जमीन का कीमत राज्य के राजस्व विभाग के द्वारा निर्धारित किया जाता है |

Leave a Comment